5
(1)

30 आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

पूर्णिया। जिला मुख्यालय स्थित प्रज्ञान सभागार में शुक्रवार को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जिला प्रशासन द्वारा संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 30 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। प्रत्येक आवेदन का गहन अवलोकन करने के बाद जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि फरियादियों को शीघ्र राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

जिला मुख्यालय के साथ-साथ अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर ही अपनी शिकायतें रखने और उनका समाधान कराने का अवसर मिला।

जिला प्रशासन ने बताया कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत यह जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य आमजन की शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आवश्यक सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06454-242319, 06454-242317 एवं 06454-242320 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त सूचनाओं एवं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: