पूर्णिया। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए हॉकी (बालक एवं बालिका) खिलाड़ियों के चयन हेतु जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, पूर्णिया में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया। चयन ट्रायल में कुल 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 24 बालक एवं 24 बालिकाएं शामिल थीं।
चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विभाग द्वारा प्रशिक्षक के रूप में श्री अनंत कुमार, श्री अमित कुमार एवं श्री कुमार सौरभ को अधिकृत किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल कार्यालय पूर्णिया में प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक भी उपस्थित रहे तथा चयन प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।
पूरा चयन ट्रायल स्वच्छ, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने तथा अपने खेल कौशल का बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की थी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं उचित मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन से न केवल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पूर्णिया में हॉकी खिलाड़ियों के चयन हेतु प्रतियोगिता आयोजित