5
(2)



पूर्णिया: जिला स्तर पर 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले पोषण पखवाड़ा के सफल संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सह वर्चुअल उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), पूर्णिया द्वारा की गई।

बैठक में पूर्णिया जिले के सभी परियोजना पदाधिकारियों के साथ विभिन्न सहयोगी संस्थाओं—UNICEF, Piramal C-FAR, PSI, करुणा सेक्शन क्लिनिक, Vikramshila Education Resource Society, एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी, फीया फाउंडेशन, Reliance Foundation तथा Association for Voluntary Action के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बैठक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पोषण पखवाड़ा के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा समन्वित रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य
पोषण पखवाड़ा 2026 का मुख्य उद्देश्य जीवन के प्रथम छह वर्षों में बच्चों के मस्तिष्क के समुचित एवं सर्वोत्तम विकास को सुनिश्चित करना है। इसके लिए संतुलित आहार, समुचित देखभाल, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं तथा प्रारंभिक बाल उद्दीपन (Early Childhood Stimulation) को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर
बैठक में निर्णय लिया गया कि पखवाड़ा के दौरान व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत—

घर-घर संपर्क अभियान

पोषण जागरूकता रैली

गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए परामर्श सत्र

आंगनबाड़ी केंद्रों पर थीम आधारित गतिविधियां

सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम


आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों एवं विकास सहयोगी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन पूर्णिया ने सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार द्वारा जारी की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: