


पूर्णिया : सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया द्वारा स्थानीय बाल मध्य विद्यालय, मधुबनी सदर पूर्णिया के प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार उप-महानिरीक्षक श्री मधुकर अमिताभ के निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमांडेंट श्री शंभु नाथ बर्मन द्वारा की गई। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रतिदिन कम से कम 40 मिनट योग करने की अपील करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इसके पश्चात योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बलकर्मियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण करना बताया गया। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित बलकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे लाभदायक बताया।















