


पूर्णिया। उर्सूलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पूर्णिया में नवनिर्मित 2000 क्षमता वाले अत्याधुनिक मल्टीपर्पस हॉल का उद्घाटन गुरुवार को भव्य समारोह के बीच किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने फीता काटकर हॉल का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर विद्यालय प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी का अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं चंदन टीका लगाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान, लोकगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने छात्राओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री श्वेताम दीक्षित, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि मल्टीपर्पस हॉल के निर्माण से शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के आयोजन को नया आयाम मिलेगा तथा छात्राओं को बेहतर मंच उपलब्ध हो सकेगा।















