5
(1)



पूर्णिया।विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के तत्वावधान में शहर के वार्ड संख्या-21 स्थित बाड़ी हाट में शनिवार को नगर कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रख्यात चिकित्सक सह भाजपा नेता डॉ. अनिल गुप्ता एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष पप्पू गिरी, भाजपा जिला मंत्री सचिन राय, भाजपा आईटी सेल संयोजक अमृत आनंद, वार्ड संख्या-21 की पार्षद प्रीति पांडे तथा समाजसेवी बौआ पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में संगठन कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन का लक्ष्य सीमांचल सहित पूरे बिहार के प्रत्येक जिला, प्रखंड, नगर पंचायत और वार्ड स्तर तक विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज को अधिक सशक्त, संगठित एवं जागरूक बनाने के लिए संगठन सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के माध्यम से लगातार कार्य कर रहा है।


नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने कहा कि नवस्थापित कार्यालय संगठन की गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जहां से सेवा और सामाजिक कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे। वहीं सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने संगठन के माध्यम से समाज में सेवा भावना, एकजुटता और धार्मिक चेतना के प्रसार पर बल दिया।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह एवं जदयू जिला उपाध्यक्ष पप्पू गिरी ने संगठन के विस्तार एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. संतोष शाह, नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रिया कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि संगठन समाज के बीच सकारात्मक भूमिका निभा रहा है और आने वाले समय में इसकी सक्रियता एवं प्रभाव और बढ़ेगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: