5
(1)

सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

पूर्णिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 29वां स्थापना दिवस रविवार को पूरे उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्णिया के नवरतन हाता स्थित जिला राजद कार्यालय में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने की, जबकि पार्टी के जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री शहनवाज आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव अभय सिन्हा, प्रदेश महासचिव डॉ. मनोज यादव, बनमनखी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान तथा जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद इकाई (एसएसएआई) के कार्यकर्ताओं ने भी स्थापना दिवस समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाई। छात्र नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, समानता तथा गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी रही है और आगे भी इस विचारधारा को मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पार्टी के संस्थापक के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। वहीं के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं की आवाज बताया गया।

इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद (एसएसएआई) के अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की मजबूत विचारधारा है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव द्वारा शुरू किए गए सामाजिक न्याय के आंदोलन को तेजस्वी यादव नई सोच और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं तथा छात्र-युवा इस अभियान को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

पीयूष पुजारा ने कहा कि बिहार की जनता का राजद पर भरोसा इसलिए कायम है क्योंकि यह पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और छात्रों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार, शिक्षा और तकनीकी समस्याएं युवाओं के सामने बड़ी चुनौती हैं, जिनके समाधान के लिए राजद निरंतर संघर्ष कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र राजद लगातार आवाज उठा रही है और आगे भी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना था कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी के झंडे लहराए गए और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: