0
(0)



भागलपुर। बिहार की शान और भागलपुर की पहचान बन चुका मशहूर जर्दालू आम एक बार फिर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई विशिष्ट लोगों तक पहुंचने की तैयारी में है। इसे लेकर भागलपुर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी गांव स्थित बगीचों में खास तरीके से जर्दालू आम तैयार किया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार इस बार भी आम की गुणवत्ता, स्वाद और प्राकृतिक मिठास को बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इन आमों को तैयार करने में किसी प्रकार की रासायनिक दवा का उपयोग नहीं किया जा रहा है। पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से तैयार किए जा रहे इन खास आमों की देखरेख प्रसिद्ध मैंगो मैन अशोक चौधरी स्वयं कर रहे हैं।

महेशी गांव स्थित बगीचों में आम की हर खेप पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, ताकि राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचने वाले जर्दालू आम की गुणवत्ता पूरी तरह बरकरार रहे। बगीचों में आम की पैकिंग और चयन की प्रक्रिया भी सावधानीपूर्वक की जा रही है।


बताया जाता है कि पिछले करीब 20 वर्षों से भागलपुर का जर्दालू आम लगातार देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा जाता रहा है। अपने अनोखे स्वाद, खुशबू और उच्च गुणवत्ता के कारण यह आम देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना चुका है।

भागलपुर के इस प्रसिद्ध जर्दालू आम को जीआई टैग (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन टैग) भी प्राप्त है, जो इसकी विशेषता और क्षेत्रीय पहचान को दर्शाता है। यही कारण है कि हर वर्ष इस आम को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिलता है।


मैंगो मैन अशोक चौधरी ने बताया कि इस बार मौसम अनुकूल रहने से आम की गुणवत्ता काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि भागलपुर का जर्दालू आम अपनी मिठास और सुगंध के कारण देशभर में अलग पहचान रखता है और इसे राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री तक भेजना जिले के लिए गर्व की बात है।

एक बार फिर भागलपुर का यह खास जर्दालू आम देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसके बाजार में आने का इंतजार कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: