5
(2)

@ भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेल थाना पुलिस की कार्रवाई, नशे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता।

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। रेल थाना भागलपुर पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन भागलपुर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 13015 कवि गुरु एक्सप्रेस से करीब 17 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं – रानी कुमारी, गीता देवी और सुशीला देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा को जब्त कर तीनों महिलाओं के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


बताया जाता है कि रेल थाना भागलपुर के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में तीनों महिलाओं को संदिग्ध सामान के साथ पकड़ा गया।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ी थी सख्ती:
गौरतलब है कि पिछले दिनों इसी ट्रेन के जनरल कोच में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर नशीले पदार्थ का सेवन करते हुए धुआं उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसकी ख़बर अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। वायरल वीडियो को लेकर रेलवे सुरक्षा और ट्रेन में नशे के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे थे। रेल अधिकारियों ने रेल पुलिस को सख्ती बरतने और ट्रेनों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया था।
इसके बाद रेल पुलिस द्वारा ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान को तेज किए जाने की बात सामने आई। इसी सघन जांच अभियान के दौरान कवि गुरु एक्सप्रेस से गांजा बरामद होने और तीन महिलाओं की गिरफ्तारी को रेल पुलिस की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
करीब 17 किलोग्राम गांजा की बरामदगी के बाद अब पुलिस यह पता लगाने में जुट सकती है कि इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच करेगी कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं।
फिलहाल तीनों गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: