5
(1)



पूर्णिया । राष्ट्र सेवा और संगठन की सुदृढ़ता के संकल्प के साथ बीकेटी स्थित एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के तहत जोनल वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। उत्तर-पूर्व जोन (उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड) के इस विशेष सत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यशाला में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन की मजबूती और प्रभावी कार्यशैली पर विस्तार से अपने विचार रखे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और विचारधारा की मजबूती से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए कहा कि प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और वक्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ा सकें।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: