5
(1)



पूर्णिया :  सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने आमजनों की समस्याएं सुनते हुए त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

‘‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के अंतर्गत समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान कुल 17 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें से दो मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।



शेष आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के तहत अनुमंडल, प्रखंड एवं विभिन्न विभागीय कार्यालयों में भी अधिकारियों ने उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ की।

जिला प्रशासन ने बताया कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।



किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत दर्ज कराने के लिए नागरिक आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06454-242319, 242317 एवं 242320 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: