0
(0)



पूर्णिया। विजय खेमका की अध्यक्षता में रामबाग स्थित एसएनएसवाई डिग्री कॉलेज तथा ईस्ट ब्लॉक कवैया पंचायत अंतर्गत बरबन्ना उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय एवं विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं के हित में कई आवश्यक निर्णय लिए गए।


बैठक के दौरान महाविद्यालय के सचिव शिवनारायण सिंह यादव एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवनारायण सिंह तथा अरविंद साह ने विधायक विजय खेमका का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने पूर्व बैठक की संपुष्टि के साथ शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं संस्थानों के विकास से जुड़े एजेंडों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ प्रत्येक छात्र-छात्रा तक पहुंचना चाहिए तथा पठन-पाठन की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होनी चाहिए। विधायक ने शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी भी ली।


उन्होंने विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में शौचालय की साफ-सफाई, बिजली, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों को मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने में प्रबंध समिति की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय एवं महाविद्यालय की आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचाकर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक के उपरांत विधायक विजय खेमका ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान प्रो. मंजू रानी, प्रो. एजाज अहमद अंसारी, डॉ. श्यामानंद यादव, पानो देवी, पंकज साह, बिरेन्द्र सिंह, बबलू चौहान, सतीश चौहान, संजय महतो, राजकुमार ऋषि, मोती ऋषि, सोनू कुमार, निराला भारती, लक्ष्मी देवी, सोनी देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: