5
(2)

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने मंगलवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ संगोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक में सीसीटीएनएस के कार्यों, विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण और गश्ती व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कांडों के त्वरित निष्पादन में तेजी लाने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और अनुसंधान के दौरान सभी आवश्यक बिंदुओं पर गंभीरता से काम किया जाए।

अपराध नियंत्रण को लेकर नियमित गश्ती पर जोर

अपराध नियंत्रण के लिए सभी थाना क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा अपराध की संभावनाओं वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने को कहा।

आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा हर परिस्थिति में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया।

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में तत्परता, संवेदनशीलता और जवाबदेही जरूरी है। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: