


पूर्णिया। जिले के गोकुल कृष्ण आश्रम में मंगलवार को “श्रीजन साथी अभियान” के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम ने की, जबकि प्रभारी किशोरी लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी किशोरी लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि “श्रीजन साथी अभियान” की सफलता पूरी तरह कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के बीच उनकी सक्रियता पर निर्भर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को आमजन तक पहुंचाएं।
बैठक में जिले के कई वरिष्ठ नेता और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से इरफान प्रमुख (विधायक प्रत्याशी, कसबा), डॉ. मारूफ (राष्ट्रीय प्रवक्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), अली खान (अल्पसंख्यक अध्यक्ष), अलीम, साहिद, करण यादव, समुल्लाह, वैस खान (सांसद प्रतिनिधि, नगर), संजय सिंह, बबलू भगत (जिला सांसद प्रतिनिधि), राजेश यादव एवं बिजेंद्र यादव (पूर्व अध्यक्ष) सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया जिला कांग्रेस आने वाले समय में नई ऊर्जा और मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
















