Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

डीएम और सिटी एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं सिटी एसपी ने नाथनगर स्थित पूरणमल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता प्रस्तावित है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के शामिल होने की संभावना है, जबकि समापन सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पहुंचने […]

Noimg

Bhagalpur: मुरहन में शॉर्ट सर्किट से जियो टावर में लगी आग, तकनीकी उपकरण जलकर खाक-GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

आग लगने से कई गांवों की नेटवर्क सेवा प्रभावित, घंटों बाद स्थिति हुई सामान्य भागलपुर। गोराडीह प्रखंड के मुरहन गांव स्थित जियो मोबाइल टावर में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन टावर में लगे कई महत्वपूर्ण तकनीकी उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग के कारण आसपास के क्षेत्रों में जियो की मोबाइल एवं इंटरनेट सेवा भी प्रभावित रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में टावर परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और टावर परिसर में लगे उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे, कार्यकर्ताओं को दिया विकसित भारत और जनसेवा का संदेशGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नाथनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। शिविर को संबोधित करते हुए अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और जनसेवा से जुड़ी भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और […]

Noimg

Bhagalpur: विद्यालय के मुख्य द्वार पर कचरे का अंबार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

1939 से संचालित स्कूल के सामने गंदगी से छात्र-शिक्षक परेशान, परीक्षा केंद्र पर भी दुर्गंध का असर भागलपुर। भागलपुर शहर के नाथनगर स्थित एक ऐतिहासिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे कचरे के ढेर ने दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नाथनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित वर्ष 1939 से संचालित सुखराज उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रवेश द्वार के सामने लंबे समय से कचरा डंप किए जाने से छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग परेशान हैं। विद्यालय न केवल क्षेत्र का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है, बल्कि मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र भी बनाया जाता रहा है। वर्तमान में भी यहां बीएससी नर्सिंग परीक्षा का केंद्र बनाया गया है, जहां दूर-दराज से विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा में फंसी मां-बेटी को SDRF ने बचाया, रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। गंगा नदी में तेज आंधी और बारिश के बीच फंसी एक महिला और उसकी मासूम बच्ची को एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर मानवता और तत्परता का परिचय दिया। इस पूरे रेस्क्यू अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार महिला अपनी बीमार बच्ची का इलाज कराने नवगछिया से नाव के माध्यम से भागलपुर आ रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ले ली और गंगा नदी के बीच तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम के कारण नाव बीच धारा में फंस गई, जिससे नाव पर सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना […]

Noimg

Bhagalpur: अवैध शराब तस्करी मामले में चालक को 8 वर्ष की सजा, एक लाख रुपये का जुर्माना-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर : अवैध शराब तस्करी से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में उत्पाद न्यायालय-2 ने दोषी चालक को कठोर सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त को आठ वर्ष के सश्रम कारावास एवं एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाते हुए स्पष्ट किया कि जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में उसे अतिरिक्त छह माह की कारावास भुगतनी होगी। यह मामला सबौर-गोराडीह थाना कांड संख्या 437/22 तथा विशेष उत्पाद वाद संख्या 3555/2022 से संबंधित है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों, दस्तावेजों और गवाहों के बयान के आधार पर अभियुक्त सोनू कुमार को दोषी करार दिया। जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2022 को पुलिस द्वारा सबौर-गोराडीह क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु से अगुवानी सेतु तक बनेगा करीब 50 किमी का रिंग रोड : मंत्री शैलेंद्र-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

गंगा कटाव से राहत और आवागमन को मिलेगा नया विकल्प, विभाग को सर्वे और डीपीआर तैयार करने का निर्देश भागलपुर । बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि विक्रमशिला सेतु को लगभग 50 किलोमीटर लंबे रिंग रोड के माध्यम से सीधे अगुवानी सेतु से जोड़ने की योजना पर कार्य शुरू किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर विभागीय अधिकारियों को सर्वेक्षण कर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि रिंग रोड के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए एक नया और बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। साथ ही राघोपुर के जाह्नवी चौक से […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार विधानसभा की महत्वपूर्ण समिति के सभापति बने तारकिशोर प्रसाद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का हुआ गठन, 31 मार्च 2027 तक रहेगा कार्यकाल पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने वित्तीय प्रबंधन और केंद्रीय सहायता से जुड़े विषयों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का गठन किया है। विधानसभा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद को समिति का सभापति (चेयरमैन) नियुक्त किया गया है। बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक समिति का गठन बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम-292 (ट) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए किया गया है। समिति का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है। समिति में कुल छह सदस्य […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार विधानसभा की महत्वपूर्ण समिति के सभापति बने तारकिशोर प्रसाद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का हुआ गठन, 31 मार्च 2027 तक रहेगा कार्यकाल पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने वित्तीय प्रबंधन और केंद्रीय सहायता से जुड़े विषयों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का गठन किया है। विधानसभा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद को समिति का सभापति (चेयरमैन) नियुक्त किया गया है। बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक समिति का गठन बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम-292 (ट) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए किया गया है। समिति का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है। समिति में कुल छह सदस्य […]

Noimg

Bhagalpur:तेज आंधी-बारिश के बाद प्रशासन सख्त, शहर से हटाए जाएंगे सूखे और जर्जर पेड़-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। पिछले चार दिनों से जिले में लगातार आ रही तेज आंधी, बारिश और खराब मौसम के कारण कई स्थानों पर पुराने एवं बड़े पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे शहर के विभिन्न इलाकों में आवागमन बाधित हुआ और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जबकि कुछ क्षेत्रों में जनजीवन भी प्रभावित रहा। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने वन विभाग को शहर में मौजूद सूखे, जर्जर और खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया है। प्रशासन का मानना है कि आगामी दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए एहतियाती कदम उठाना आवश्यक है, ताकि किसी […]