Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: गंगा का रौद्र रूप देख ठिठकी विक्रमशिला सेतु की मरम्मत! 29 अगस्त से शुरू होने वाला काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बाढ़ के खतरे के बीच बड़ा फैसला; BRO की टीम का आगमन भी रुका, 98 करोड़ की लागत से होना है सेतु का स्थायी मरम्मत कार्य। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा का बढ़ता जलस्तर अब सिर्फ तटवर्ती इलाकों की चिंता नहीं बढ़ा रहा, बल्कि भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु की मरम्मत की तारीख भी आगे खिसका दी है। गंगा में लगातार बढ़ते पानी और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए 29 अगस्त 2026 से प्रस्तावित सेतु मरम्मत कार्य फिलहाल टाल दिया गया है।यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब विक्रमशिला सेतु पूर्वी बिहार के लिए जीवनरेखा बना हुआ है। पुल बंद होने की स्थिति में भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन पर व्यापक असर पड़ सकता […]

Noimg

Bhagalpur: 1969 से जल रही आस्था की लौ: सन्हौला का शिव शक्ति दरबार, जहां महाशिवरात्रि पर निकलती है भव्य शिव बारात- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कुछ मंदिर केवल पूजा के स्थान नहीं होते, वे किसी इलाके की पहचान बन जाते हैं। भागलपुर जिले के सन्हौला का शिव शक्ति मंदिर यानी शिव शक्ति दरबार भी ऐसा ही धार्मिक स्थल है, जहां पांच दशक से अधिक समय से श्रद्धा, परंपरा और सामुदायिक आस्था एक साथ दिखाई देती है। वर्ष 1969 में स्थापित यह मंदिर आज सन्हौला क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मंदिर की खासियत सिर्फ इसकी भव्यता नहीं, बल्कि यहां स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और उनसे जुड़ी स्थानीय आस्था भी है। गर्भगृह में भगवान शिव के शिवलिंग और माता शक्ति की आराधना की जाती है। मंदिर परिसर में भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी का राम दरबार, राधा-कृष्ण तथा […]

Noimg

Bhagalpur: थाना परिसर से फरार मवेशी लदा ट्रक सहरसा से बरामद, लापरवाही के आरोप में एएसआई निलंबित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बाईपास थाना परिसर से फरार हुआ मवेशी लदा ट्रक पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सहरसा जिले से बरामद कर लिया। मामले में ड्यूटी पर तैनात एएसआई नीरज कुमार को प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने के आरोप में भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास थाना क्षेत्र में मवेशी लदे एक ट्रक को पकड़ा गया था। पुलिस ने वाहन को बाईपास थाना परिसर में खड़ा कराया था और उसकी निगरानी की जिम्मेदारी एएसआई नीरज कुमार को सौंपी गई थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार को भी पूरे मामले की जानकारी […]

Noimg

Bhagalpur: चार चिलम में चार धाम’, ‘एक चिलम में बाबा धाम’ कांवड़ पथ पर सहेलियों के जयकारों ने बांधा समां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रावणी मेले में कांवड़ पथ पर जहां एक ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं, वहीं इस बार कुछ अजब-गजब और मजेदार जयकारों ने भी राहगीरों का ध्यान खींच लिया। कांवरियों के बीच इन जयकारों ने माहौल में भक्ति के साथ ठहाकों का रंग भी घोल दिया।कांवड़ पथ पर करीब आधा दर्जन सहेलियों का एक जत्था पीठ पर जल लेकर बाबा नगरी की ओर बढ़ रहा था। लेकिन उनकी यात्रा की खासियत सिर्फ पैदल चलना नहीं थी – उनके बीच से निकल रहे थे ऐसे जयकारे, जिन्हें सुनकर आसपास चल रहे कांवड़िए भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। इस मुस्कराहट के साथ चाल में तेजी भी देखने को मिल रही थी। सभी […]

Noimg

Bhagalpur: ब्राउन शुगर पर पुलिस की ‘बड़ी’ कार्रवाई: ‘ग्राम – ग्राम’ की उपलब्धी, बड़े कारोबारी अब भी गायब- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कार्रवाई की सूची देखें तो पुलिस की पकड़ में एक के बाद एक नाम आ रहे हैं और ब्राउन शुगर भी बरामद हो रही है। लेकिन बरामदगी का आंकड़ा जैसे ही ग्राम से किलो की ओर बढ़ाने की कोशिश की जाती है, तस्वीर कुछ अलग ही नजर आती है। यानी कार्रवाई तो खूब हो रही है, मगर अब तक कहानी मुख्यतः छोटे स्तर पर कथित रूप से नशीला पदार्थ बेचने या रखने वालों की गिरफ्तारी तक ही सीमित दिख रही है।20 अगस्त को सबौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ज्योतिष, मो. लालू और धर्मेंद्र को पकड़ा। इससे दो दिन […]

Bhagalpur: गंगा का मिजाज बिगड़ा, भागलपुर में खतरे के निशान से बस 95 सेंटीमीटर नीचे; कहलगांव भी लाल निशान के करीब-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा का जलस्तर एक बार फिर चिंता की रेखा की ओर बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह छह बजे दर्ज आंकड़ों ने नदी किनारे बसे इलाकों को सावधान कर दिया है। भागलपुर में गंगा का जलस्तर 32.73 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से महज 95 सेंटीमीटर नीचे है। नदी का रुख बढ़ने का है और पूर्वानुमान भी राहत से ज्यादा सतर्क करने वाला है।केंद्रीय जल आयोग के दैनिक जलस्तर एवं बाढ़ पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर में गंगा का जलस्तर अगले पूर्वानुमान में 33.10 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। यानी खतरे के निशान से दूरी और कम होगी। यह पूर्वानुमान कल शाम चार बजे के लिए जारी किया गया है। कहलगांव में स्थिति और […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा में लौट रही जिंदगी: 27 साल में दोगुने से ज्यादा हुई गांगेय डॉल्फिन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विशेषज्ञों के मुताबिक नमामि गंगे परियोजना और विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य के संरक्षण प्रयासों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कभी गंगा की सेहत का पैमाना मानी जाने वाली गांगेय डॉल्फिन अब भागलपुर-कटिहार के बीच नदी में अपनी मौजूदगी मजबूत करती दिख रही हैं। सुल्तानगंज से मनिहारी के बीच वर्ष 1998 में करीब 95 डॉल्फिन दर्ज की गई थीं। वहीं वर्ष 2018 में हुए सर्वे के अनुसार इस क्षेत्र में करीब 150 से 180 डॉल्फिन की उपस्थिति पाई गई थी। 27 साल बाद यह संख्या बढ़कर लगभग 215 पहुंच गई है। यानी इस अवधि में गंगा में डॉल्फिन की संख्या में करीब 120 का इजाफा हुआ है।डॉल्फिन की बढ़ती संख्या को गंगा के संरक्षण की दिशा […]

Noimg

Bhagalpur: दो माह की बेटी को डोली में बिठाकर पिता ने पूरी की दंडवत कांवड़ यात्रा, देवघर में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ इधर, देवघर नगर निगम के मेयर रवि कुमार रावत शिवभक्त मिथिलेश कुमार से मिलने पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने मिथिलेश कुमार के साथ समय बिताया और उनकी नन्हीं परी को गोद में लेकर काफी देर तक दुलार किया। 24 दिनों में यात्रा हुई पूरी। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रद्धा जब संकल्प बन जाए और उस संकल्प के साथ बेटी के प्रति प्रेम जुड़ जाए, तो आस्था की राह भी एक प्रेरक कहानी बन जाती है। श्रावणी मेले में सुल्तानगंज से बाबाधाम तक जाने वाले कच्चे कांवरिया पथ पर इन दिनों ऐसी ही एक मार्मिक तस्वीर श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। मुजफ्फरपुर निवासी मिथिलेश कुमार अपनी महज दो माह की बेटी को डोली में बिठाकर दंडवत यात्रा करते […]

Noimg

Bhagalpur: गौशालाओं में अचानक पहुंचा विभाग का अमला, पशुओं की ‘सेहत’ से लेकर चारा-पानी का जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिले की गौशालाओं में पशुओं की देखभाल व्यवस्था कितनी दुरुस्त है, चारा-पानी मिल रहा है या नहीं और सफाई से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक की स्थिति कैसी है। इन तमाम बिंदुओं की पड़ताल के लिए पशुपालन विभाग के निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह, IAS ने शुक्रवार को जिले की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौशालाओं में मौजूद पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, भागलपुर, जिला पशुपालन पदाधिकारी (DAHO) समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।जिला पशुपालन पदाधिकारी ने निदेशक को गौशालाओं के संचालन और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, […]

Noimg

Bhagalpur: आसमान बना फूलों का रास्ता, धरती पर गूंजा ‘बोल बम’: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। आसमान में हेलीकॉप्टर की गूंज… नीचे हजारों कदमों की आहट… कंधों पर कांवड़ और जुबां पर सिर्फ ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’। अचानक आसमान से फूल बरसने लगे और भागलपुर का कांवड़िया पथ किसी दिव्य उत्सव की तस्वीर में बदल गया। श्रावणी मेला के दौरान शुक्रवार को भागलपुर जिले के कांवड़िया पथ पर कांवड़ियों के स्वागत में भव्य पुष्प वर्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए। आसमान से गिरती फूलों की पंखुड़ियों और नीचे उमड़े श्रद्धालुओं का दृश्य देखते ही बन रहा था।जब आसमान से हुई ‘बोल बम’ की अगवानी:इस खास आयोजन में बिहार पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे। वे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल […]