Tag Archives: bhagalpur news

Bhagalpur: बिहार की नदियों का ‘मूड’: कहीं घटा पानी, कहीं खतरे के पार गंगा-गंडक; 31 स्टेशनों की रिपोर्ट ने बढ़ाई सतर्कता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर में 0.24 मीटर, हाथीदह में 0.15 मीटर, दीघाघाट में 0.14 मीटर और पटना के गांधीघाट में 0.02 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन केंद्रों में गांधीघाट पर जलस्तर खतरे के स्तर से 0.97 मीटर ऊपर रहा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार में बाढ़ का मिजाज अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। सोमवार दोपहर 2 बजे केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ की रिपोर्ट ने राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर की एक ऐसी तस्वीर सामने रखी है, जिसमें कहीं पानी बढ़ रहा है तो कहीं नदियों का जलस्तर नीचे उतरने लगा है। 31 निगरानी स्टेशनों से मिले आंकड़े बताते हैं कि फिलहाल हालात मिश्रित हैं, लेकिन कई इलाकों में प्रशासन को लगातार सतर्क रहने की जरूरत बनी हुई है।जहां […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा के उफान पर ‘ऑपरेशन राहत’: फरक्का के सभी गेट खुले, CM सम्राट ने आसमान से परखी बाढ़ की जमीनी हकीकत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बिहार सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी और राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर जिले के संवेदनशील क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने नवगछिया-राघोपुर दियारा, कोसी-गंगा संगम क्षेत्र, बेगूसराय और बख्तियारपुर समेत कई इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान दियारा और निचले क्षेत्रों में पानी की स्थिति, गंगा एवं सहायक नदियों के जलस्तर तथा राहत-बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।फरक्का से राहत की उम्मीद:भागलपुर एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि पानी का दबाव तेजी से कम हो रहा है और आने वाले समय में स्थिति […]

Noimg

Bhagalpur: गोड़ियारी नदी: जहां कदम रखते ही कांवरियों के हरेक दुख हर लेती है ‘दुखहरण’ नदी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रावणी मेले की कांवर यात्रा महज एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, तपस्या, संकल्प और शिवभक्ति की ऐसी अनूठी यात्रा है, जिसमें लाखों कदम बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की उम्मीद लेकर आगे बढ़ते हैं। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर कांवरिये जब बाबाधाम की ओर निकलते हैं तो रास्ते का हर पड़ाव उनकी यात्रा की कहानी कहता है। इन्हीं पड़ावों में एक ऐसा भी पड़ाव है, जिसे कांवरिये ‘दुखहरण नदी’ के नाम से जानते हैं – गोड़ियारी नदी। लोकमान्यता है कि सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम की ओर बढ़ने वाले कांवरिये जैसे ही गोड़ियारी नदी के पास पहुंचते हैं और इसके पानी में कदम रखते हैं, वैसे ही उनकी यात्रा की थकान और कष्ट कुछ पल के लिए पीछे […]

Noimg

Bhagalpur: सावन की आखिरी सोमवारी पर गोनू बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन मास की अंतिम सोमवारी पर श्री श्री 108 गोनू बाबा धाम मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद दोपहर 3 बजे से डाक बम और श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक शुरू किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। सावन की आखिरी सोमवारी को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा, जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक, बेलपत्र अर्पण और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र के जाप से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।गोनू बाबा धाम में अंतिम सोमवारी को लेकर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा […]

Noimg

Bhagalpur: रिकार्ड 51 वर्षों से कंधे पर कांवर, आस्था के पथ पर 90 वर्षीय बाबा, भाई के स्वस्थ होने की मन्नत मांगी थी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक 90 वर्ष की उम्र में भी जारी है पैदल कांवर यात्रा, मरणासन्न छोटे भाई के स्वस्थ होने की मन्नत पूरी होने पर 1974 में शुरू किया था सफर।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सावन की पवित्र फुहारों के बीच जब हजारों-लाखों कांवरिये बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर कदम बढ़ाते हैं, तो उनमें कुछ चेहरे ऐसे भी होते हैं, जिनकी आस्था उम्र की सीमाओं को भी मात देती दिखाई देती है। ऐसा ही एक प्रेरणादायी चेहरा है 90 वर्षीय बाबा का, जो वर्ष 1974 से लगातार कंधे पर कांवर लेकर सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। रिकार्ड 51 वर्षों से अनवरत जारी इस कांवर यात्रा के पीछे सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक […]

Bhagalpur: बिहार की नदियों का जलस्तर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नौ स्टेशनों पर खतरे के निशान से ऊपरबह रहा पानी, गंगा के कई घाटों पर बढ़ाव प्रदीप विद्रोही पटना। बिहार में रविवार दोपहर 2 बजे तक केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से दर्ज जलस्तर के अनुसार राज्य की प्रमुख नदियों में कई जगह पानी बढ़ रहा है। उपलब्ध 31 गेज स्टेशनों के आंकड़ों में कम से कम नौ स्टेशनों पर नदियां खतरे के स्तर से ऊपर दर्ज की गई हैं। इनमें गंगा, बूढ़ी गंडक, गंडक, घाघरा तथा कोसी तंत्र से जुड़े स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, कई अन्य स्टेशनों पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और कुछ जगहों पर पिछले 24 घंटे में पानी घटा भी है। बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के अनुसार, गंगा में पटना के गांधी घाट […]

Noimg

Bhagalpur : जब उम्र थम गई, आस्था दौड़ती रही! 60 की रेणु देवी ने फिर थामी डाक बम की राह, 28 साल से हर सोमवारी बाबा के दरबार में हाजिरी@ रेणु देवी इस सावन माह में लगातार चौथी बार डाक बम के रूप में सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा पर निकली हैं।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

हालांकि उनकी शिवभक्ति का यह सिलसिला नया नहीं है। वर्ष 1998 से सावन के प्रत्येक सोमवार को वह सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचती हैं और जलाभिषेक करती हैं। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। पीठ पर गंगाजल से भरी गगरी… कंठ में गूंजता ‘बोल-बम’… आंखों में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की आस और कदमों में ऐसी रफ्तार, जिसे देखकर उम्र भी मानो ठिठक जाए। सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाकर देवघर की ओर बढ़ते डाक बमों के कारवां में धनबाद की 60 वर्षीय रेणु देवी एक बार फिर आस्था की मिसाल बनकर दौड़ पड़ी हैं। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि 28 वर्षों से जारी वह संकल्प है, जिसमें उम्र पीछे छूट गई और महादेव के प्रति विश्वास आगे […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा पर बनेगा भागलपुर का नया ‘नाइट-व्यू पॉइंट’, रोशनी में चमकेगा इतिहास और विरासत@ समानांतर फोरलेन सेतु बनेगा आकर्षण का नया केंद्र, 21 हजार वर्गफीट के, संग्रहालय में दिखेगी भागलपुर की ऐतिहासिक पहचान।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा पर आकार ले रहा समानांतर फोरलेन सेतु अब सिर्फ आवागमन को आसान बनाने वाली परियोजना नहीं रहेगा, बल्कि भागलपुर की नई पहचान और आकर्षण का केंद्र बनने की तैयारी में है। करीब 995 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 4.445 किलोमीटर लंबे फोरलेन सेतु को आधुनिक थीम लाइटिंग, सेल्फी प्वाइंट और दर्शक स्थल से सजाने की योजना है। इससे लोगों को पुल की खूबसूरती निहारने और शाम के समय कुछ पल बिताने का नया स्थान मिल सकेगा।रंग बदलती रोशनी से रात में बदलेगा सेतु का रूप: सेतु पर लगाई जाने वाली थीम लाइटिंग इसकी खूबसूरती को खास अंदाज देगी। समय के साथ रोशनी के रंग और दिशा बदलने की व्यवस्था की जाएगी। रात में रंग-बिरंगी रोशनी […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु बंद, पशुपालक परेशान,बाढ़ में सुरक्षित ठिकानों का रास्ता बंद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ दियारा क्षेत्रों में बाढ़ और कटाव के दौरान चारे की कमी कोई नई समस्या नहीं है। ऐसे समय में पशुपालक मवेशियों को लेकर शहर या सुरक्षित इलाकों की ओर निकलते हैं। इस बार विक्रमशिला पुल पर लगी रोक ने इस पारंपरिक व्यवस्था को ही रोक दिया है। भूख से दुधारू पशुओं की स्थिति बुरी हो रही है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन भागलपुर में इन दिनों एक ऐसा जाम खड़ा दिखता है, जिसमें वाहन नहीं बल्कि पांच हजार से ज्यादा भैंसें फंसी हैं। वजह है गंगा का बढ़ता जलस्तर और क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु। बाढ़ के समय जब खेत – खलिहान, घर – द्वार सब पानी में समा जाते हैं […]

Noimg

Bhagalpur- सावन के ‘सिंह एतवार’ पर गंगा के आंचल में उमड़ी ममता, पुत्रों की सलामती के लिए सैकड़ों माताओं ने लगाई आस्था की डुबकी@ गंगा तट पर भक्ति का अनूठा दृश्य, स्नान के बाद हुई पूजा-अर्चना; फलाहार कर माताओं ने रखा व्रत।- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सावन के पवित्र महीने का ‘सिंह एतवार’ रविवार को गंगा तटों पर आस्था, ममता और संकल्प का अद्भुत संगम बन गया। सुबह होते ही भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा के तट पर तो ऐसा दृश्य दिखाई दिया, मानो मां गंगा की गोद में पूरा शहर अपनी मनोकामना लेकर पहुंच गया हो। सबसे खास नजारा उन सैकड़ों पुत्रवती महिलाओं का था, जो अपने पुत्रों के कल्याण, कुशलता और दीर्घायु की कामना लेकर गंगा स्नान करने पहुंचीं। श्रद्धा के साथ महिलाओं ने गंगा की पवित्र धारा में डुबकी लगाई और इसके बाद गंगा तट पर ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने व्रत का शुभारंभ किया।यहां स्नान सिर्फ परंपरा नहीं, मां की मन्नत है:सिंह […]