Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: रेत के कणों से रचा इतिहास: भागलपुर के मधुरेंद्र ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रेत के नाज़ुक कणों पर इतिहास लिखना आसान नहीं होता, लेकिन बिहार के भागलपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने इसे अपनी पहचान बना दिया है। वर्षों से रेत पर सामाजिक सरोकार, जन-जागरूकता और सरकारी योजनाओं को कलात्मक रूप देकर लोगों तक संदेश पहुंचाने वाले मधुरेंद्र के नाम अब एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उनका नाम फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।इस उपलब्धि पर पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित एक विशेष समारोह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मधुरेंद्र कुमार को स्मृति-चिह्न, पदक और विश्व रिकॉर्ड का प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मान समारोह में नीतीश […]

Noimg

Bhagalpur: सावन की दस्तक, लेकिन बिहार के खेत अब भी प्यासे: 35% धान की रोपनी अधूरी, पैदावार पर मंडराया संकट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीपटना। सावन की आहट के साथ जहां खेतों में धान की हरियाली छा जानी चाहिए थी, वहीं बिहार के बड़े हिस्से में खेत अब भी बारिश की आस में सूने पड़े हैं। राज्य में धान की रोपनी की रफ्तार मौसम के मुकाबले काफी धीमी है। हालात यह हैं कि अब भी करीब 35 प्रतिशत रोपनी बाकी है और दक्षिण बिहार के कई जिले गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। बारिश की लगातार कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिन खेतों में रोपनी हो चुकी है, वहां भी नमी खत्म होने लगी है और पौधे सूखने के कगार पर हैं।कृषि विभाग के अनुसार चालू खरीफ मौसम में 37.90 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य रखा गया […]

Noimg

Bhagalpur: घोघा की ‘खेल वाली आंटी’ ने बदल दी बेटियों की तकदीर, अपने दम पर खड़ी कर दी महिला खिलाड़ियों की फौज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कभी जिस समाज में लड़कियों का खेल के मैदान तक पहुंचना आसान नहीं था, आज उसी घोघा की बेटियां राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह बनी हैं रिंकी कुमारी, जिन्हें आज पूरा इलाका प्यार से ‘खेल वाली आंटी’ के नाम से जानता है।रिंकी ने 3 मार्च 2011 को एक संकल्प लिया था – खेल के माध्यम से लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और समाज की पुरानी सोच को बदलना। डेढ़ दशक की लगातार मेहनत का नतीजा है कि आज उनकी टीम में वॉलीबॉल, कुश्ती, कबड्डी, नौकायान, तैराकी, दौड़ और लाठी प्रतियोगिता जैसी विभिन्न खेल विधाओं की दर्जनों महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से कई खिलाड़ी खेल कोटे […]

Noimg

Bhagalpur: गुरुओं के सम्मान में झुके नन्हे हाथ, तिलक और पुष्प वर्षा से गूंजा गुरु पूर्णिमा उत्सव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर, नरगाकोठी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, सम्मान और भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब नन्हे विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार पर सभी आचार्यों, दीदीजी एवं कर्मचारियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या ममता जायसवाल, अभिजीत आचार्य, शुभम कुमार तथा विद्यालय के सभी आचार्य-दीदीजी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने महर्षि वेदव्यास के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।अपने संबोधन में प्रभारी प्रधानाचार्या ममता जायसवाल ने कहा कि “गुरु केवल […]

Noimg

Bhagalpur: हर घर जल’ योजना पर सवाल: महीनों से बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, टंकी संचालक पर पक्षपात और धमकी के आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शाहजंगी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-6, मोहद्दीनपुर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से नल-जल योजना के तहत नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिससे सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज के चापाकलों से पानी लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि पीएचईडी विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण घर-घर पानी पहुंचाने की सरकारी योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। लोगों का आरोप है कि पानी टंकी से नियमित रूप से सप्लाई नहीं दी जाती, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। शाहजंगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद सिराज ने […]

Noimg

Bhagalpur: दस साल बाद प्रोफेसर पदोन्नति का सिलसिला शुरू, सबौर महाविद्यालय में दो शिक्षकों का सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सबौर महाविद्यालय में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह केवल दो शिक्षकों के अभिनंदन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह उच्च शिक्षा में शैक्षणिक उपलब्धियों और लंबे इंतजार के बाद मिली पदोन्नति का भी प्रतीक बन गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने वरीय शिक्षक प्रो. (डॉ.) पारसमणि झा को प्राध्यापक पद पर पदोन्नति मिलने पर अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इसी समारोह में डॉ. मयंक वत्स को 28 दिवसीय फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा करने और उनकी पुस्तक “चाइल्ड लेबर” के प्रकाशन के लिए सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान प्रो. (डॉ.) पारसमणि झा ने कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद उन्हें प्राध्यापक पद पर पदोन्नति मिली। उन्होंने कहा, “न्याय भले ही देर से […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में फिर बना जोनल आईजी का पद, विवेक कुमार के जिम्मे होगा नौ जिलों का बड़ा पुलिस क्षेत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार के गृह विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए भागलपुर में एक बार फिर जोनल आईजी (Inspector General) का पद सृजित कर दिया है। इस फैसले के बाद भागलपुर पुलिस जोन का दायरा पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। अब तक रेंज आईजी के रूप में कार्यरत विवेक कुमार को नए जोनल आईजी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।नए क्षेत्रीय ढांचे के तहत भागलपुर जोन के अंतर्गत केवल भागलपुर, बांका और नवगछिया पुलिस जिला ही नहीं रहेंगे, बल्कि कई अन्य जिलों को भी इसमें शामिल किया गया है। अब विवेक कुमार के कार्यक्षेत्र में मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया जिले भी […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेले की तैयारियों पर प्रशासन की बड़ी बैठक, सुल्तानगंज में सुरक्षा से लेकर सुविधा तक की बनी रणनीति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। श्रावणी मेला-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने को लेकर सुल्तानगंज में प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें मेले की हर व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और मेला प्रबंधन से जुड़े कर्मी शामिल हुए।अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, विधि-व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, पेयजल उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबंधन और सूचना तंत्र को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की।जिला […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेले में एनसीसी कैडेट्स का स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे घाट से दिया प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर मंगलवार को विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जलवायु समर्थ पंचायत अभियान के तहत 25 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के कैडेट्स ने घाट की सफाई कर श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने घाट परिसर से प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र कर साफ-सफाई की। इस दौरान कैडेट्स के हाथों में “प्लास्टिक हटाओ, गंगा बचाओ” जैसे संदेशों वाली तख्तियां भी थीं, जिनके माध्यम से लोगों को गंगा को प्रदूषणमुक्त रखने का संदेश दिया गया। कैडेट्स ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पूजा सामग्री, प्लास्टिक अथवा अन्य कचरा गंगा […]

Noimg

Bhagalpur: अब गांव की बोली में पढ़ेंगे नौनिहाल, बिहार के स्कूलों में मातृभाषा का नया अध्याय- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को हिंदी के साथ-साथ अपनी क्षेत्रीय भाषाओं भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका में भी शिक्षा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर कई बड़े निर्देश दिए। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों की पढ़ाई सिर्फ किताबों की भाषा तक सीमित नहीं रहेगी। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को हिंदी के साथ-साथ अपनी क्षेत्रीय भाषाओं भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका में भी शिक्षा देने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार का मानना है कि जिस भाषा में बच्चा सोचता और समझता है, उसी भाषा […]