Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: सांसद के सवाल से खुली तस्वीर: भागलपुर में 7.35 लाख LPG कनेक्शन, 12,861 घरों तक पहुंची PNG, 12 CNG स्टेशन चालू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि उनका प्रयास है कि भागलपुर के हर घर तक स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती रसोई गैस की सुविधा पहुंचे। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने भागलपुर जिले में गैस अवसंरचना के तेजी से विस्तार की तस्वीर सामने रखी है। लोकसभा के मानसून सत्र में भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल के अतारांकित प्रश्न संख्या 1887 के उत्तर में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी, पाइपयुक्त प्राकृतिक गैस (PNG) और सिटी गैस वितरण (CGD) नेटवर्क का दायरा लगातार बढ़ रहा है।मंत्रालय के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) भागलपुर, लखीसराय और मुंगेर क्षेत्र में सिटी गैस […]

Noimg

Bhagalpur: बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण, हाई स्कूल लत्तीपाकर में सेल्फ डिफेंस कैंप शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आत्मरक्षा अभियान के तहत हाई स्कूल, लत्तीपाकर में गुरुवार से ताइक्वांडो सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा की भावना विकसित करना तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस एवं ताइक्वांडो खेल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या कुमारी विजया सिन्हा ने किया। प्रशिक्षण ताइक्वांडो कोच मोनी कुमारी एवं अमित […]

Noimg

Bhagalpur: बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में 30 दिवसीय सावन बहार महोत्सव एवं श्रावणी मेले का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर : बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में गुरुवार से शुरू होने वाले 30 दिवसीय सावन बहार महोत्सव एवं श्रावणी मेले का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरा मंदिर परिसर ‘बोल बम’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य रेणू चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन राय, मंदिर सह मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य विमल शर्मा, झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, इंजीनियर सोनू मिश्रा, महंत राजेंद्र दास, पूर्व मुखिया नरेश चौधरी एवं ज्ञानदेव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय पाठक ने किया। इस अवसर पर दीनबंधु, […]

Noimg

Bhagalpur: न दंडवत, न पैदल… इस बार घुटनों के बल बाबा के दरबार की ओर बढ़े सुबोध@ नौ बार दंडवत यात्रा पूरी कर चुके शिवभक्त बोले— ‘बाबा जिस रूप में बुलाते हैं, भक्त उसी रूप में चल पड़ता है’।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। श्रावणी मेले में हर साल लाखों कांवरिए सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते हैं। कोई पैदल चलता है, कोई दौड़ते हुए डाक बम बनता है, तो कोई दंडवत देकर कठिन तपस्या का मार्ग चुनता है। लेकिन इस बार कांवर पथ पर एक ऐसी अनोखी साधना लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, जिसमें एक शिवभक्त घुटनों के बल बाबा के दरबार तक पहुंचने का संकल्प लेकर निकला है।ये हैं लखीसराय के सुबोध कुमार सिंह। सुबोध कोई पहली बार कठिन यात्रा नहीं कर रहे हैं। वे अब तक नौ बार दंडवत यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इस बार उन्होंने घुटनों के बल पूरी यात्रा करने का संकल्प लिया है।सुबोध कहते हैं, […]

Noimg

Bhagalpur: कांवरियों की राह हुई आसान: अजगैबीनाथ में टेंट सिटी का शुभारंभ, मंत्री संजय सिंह का भव्य स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगा विश्राम, स्वच्छ पेयजल और अन्य सुविधाओं का लाभ।प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। श्रावणी मेले में लाखों कांवरियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में गुरुवार को अजगैबीनाथ धाम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा स्थापित टेंट सिटी एवं सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह के अजगैबीनाथ पहुंचने पर एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।मंत्री संजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य श्रावणी मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। टेंट सिटी के माध्यम से कांवरियों को विश्राम, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेले में डीएम का सख्त एक्शन, 80 की जगह मिले 25 चौकीदार; कई अफसर ड्यूटी से गायब- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। श्रावणी मेला-2026 की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने निकले जिलाधिकारी ने बुधवार को कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया। सबसे चौंकाने वाला मामला नमामि गंगे घाट पर सामने आया, जहां निर्धारित 80 चौकीदारों के बजाय करीब 250 चौकीदार मौजूद मिले। वहीं रेलवे स्टेशन, आरओबी के पास बने ड्रॉप गेट और कई संवेदनशील स्थलों पर प्रतिनियुक्त अधिकारी ड्यूटी से नदारद पाए गए।जिलाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, एसडीपीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुल्तानगंज मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान नमामि गंगे घाट, बरारी पुल घाट, एसएम कॉलेज, सीढ़ीघाट, बूढ़ानाथ घाट, रेलवे स्टेशन, बैरिकेडिंग, यातायात, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण में मिली लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला योजना पदाधिकारी […]

Noimg

Bhagalpur: अंतरराष्ट्रीय व्याघ्र दिवस पर क्विज, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित भागलपुर : अंतरराष्ट्रीय व्याघ्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज के निर्देशानुसार भागलपुर वन प्रमंडल के भागलपुर एवं कहलगांव वन प्रक्षेत्र में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कर वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। भागलपुर वन प्रक्षेत्र के अरण्य विहार सुंदरवन में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम-ई की रिया राज, रिचा रानी, अनन्या, दक्ष सिंह तोमर, लक्ष्य भारद्वाज एवं सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं टीम-सी के ऋतुराज, शिवम कुमार, रानी राय, तनीसी सिंह, श्रुति सिन्हा एवं साक्षी रानी संयुक्त […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा स्नान के लिए जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । अकबरनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंगा स्नान के लिए जा रहे 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी भवनाथपुर निवासी परमानंद राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परमानंद राय सुबह गांव के अन्य लोगों के साथ सुल्तानगंज गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भवनाथपुर के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे […]

Noimg

Bhagalpur: सीमेंट के खंभे से टकराया कांवरियों से भरा ऑटो, असम के श्रद्धालु की मौत, पांच घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । श्रावणी मेले के दौरान भागलपुर-सुल्तानगंज मार्ग पर महेशी गांव के समीप हुए सड़क हादसे में असम के एक कांवरिया श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। मृतक की पहचान असम के चपराकाटा स्थित बोए गांव निवासी 40 वर्षीय शंकर दत्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, असम से आए 21 कांवरियों का जत्था भागलपुर पहुंचने के बाद दो ऑटो रिजर्व कर सुल्तानगंज जाने के लिए निकला था। इसी दौरान महेशी गांव के पास एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सीमेंट के खंभे से टकरा गया और दो बार पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में शंकर दत्ता सहित पांच अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेले से पहले सुल्तानगंज स्टेशन का बड़ा मेकओवर, 12 मीटर चौड़ा नया फुटओवर ब्रिज आज से यात्रियों के लिए खुला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। श्रावणी मेले में हर साल उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन नए स्वरूप में नजर आएगा। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला-2026 के लिए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सबसे बड़ी सौगात अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बना 12 मीटर चौड़ा नया फुटओवर ब्रिज (एफओबी) है, जिसे 30 जुलाई से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।श्रावण मास में उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले कांवरियों की यात्रा का पहला प्रमुख पड़ाव सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन होता है। ऐसे में इस बार रेलवे ने स्टेशन पर भीड़ के दबाव […]