Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों की होगी कुर्की-जब्ती; सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी दोषियों से कराई जाएगी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर:तिलकामांझी चौक पर शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा, पथराव एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के काफिले पर पथराव किया गया, वहीं पुलिस के कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर स्पष्ट किया कि प्रदर्शन की आड़ में अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर से उठी लोकतांत्रिक जीत की गूंज, छात्र आंदोलन की सफलता पर नागरिकों ने मनाया जश्न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित छात्र आंदोलन की प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद भागलपुर में नागरिक समाज ने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताया। वेरायटी चौक स्थित होटल आमंत्रण में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, नाट्यकर्मियों, साहित्यकारों और विभिन्न नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने देशभर के संघर्षरत छात्र-युवाओं को बधाई देते हुए उनकी एकजुटता और अहिंसक आंदोलन की सराहना की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह सफलता लाखों छात्र-युवाओं के लंबे, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक संघर्ष का परिणाम है। उनका मानना था कि इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि संगठित जनआंदोलन लोकतांत्रिक व्यवस्था में बदलाव का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेले में अब AI की नजर, जसीडीह स्टेशन पर फेस रिकग्निशन से होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा-GS NEWS

UncategorizedDESK20260

देवघर। इस बार श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिसकर्मियों के कंधों पर नहीं होगी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भी सुरक्षा का अहम प्रहरी बनेगा। पूर्व रेलवे ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पर AI आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) को सक्रिय कर दिया है, जिससे वांछित और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान रियल टाइम में की जा सकेगी।श्रावणी मेला 2026 के दौरान प्रतिदिन करीब एक लाख श्रद्धालुओं के जसीडीह स्टेशन पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी सिलसिले में पूर्व रेलवे के महानिरीक्षक (आईजी) आरपीएफ ए.एन. सिन्हा ने स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में ‘सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन’ का संदेश, विकास की रफ्तार और जनसेवा के संकल्प पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार सरकार के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों और जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भागलपुर के समीक्षा भवन में “सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन” राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धताओं को साझा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतोष कुमार शाह, जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। पटना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भागलपुर में भी किया गया। […]

Noimg

Bhagalpur: कहलगांव विधायक इंजीनियर सुभानंद मुकेश को जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहलगांव के लोकप्रिय विधायक इंजीनियर शुभानंद मुकेश को पार्टी के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद कहलगांव सहित पूरे क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।इस महत्वपूर्ण मनोनयन पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार तथा बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इंजीनियर शुभानंद मुकेश को संगठन में मिली यह नई जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठनात्मक […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर: लंबे बुखार, तेज खांसी, लंबे समय तक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

फ्लू के मामलों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर में दो कोविड-19 मरीज मिलने और लंबे समय तक बुखार, खांसी व फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में पिछले दो महीनों के दौरान 100 से अधिक ऐसे मरीज सामने आए हैं, जिनमें इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) के लक्षण पाए गए।सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि के बाद जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को निगरानी बढ़ाने, मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग करने और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों संक्रमित मरीजों की […]

Noimg

Bhagalpur: एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक ने किया पौधरोपण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ भागलपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, भागलपुर रीजन डॉ. एस. कुमारसामी ने गुरुवार को भागलपुर स्थित सुंदरवन परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने भागलपुर रीजन के भागलपुर, बांका, जमुई, शेखपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल जिले के लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने की अपील की। डॉ. कुमारसामी ने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करना, वायु गुणवत्ता में सुधार लाना तथा पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी और अनियमित वर्षा जैसी जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, ड्रोन कैमरों से हो रही संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर:जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार एवं नगर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय चौधरी के नेतृत्व में स्टेशन चौक सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। आधुनिक तकनीक की मदद से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध अथवा अवांछित गतिविधि की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले […]

Noimg

Bhagalpur: नीट पेपर लीक मामले पर बोले अजीत शर्मा, छात्रों के समर्थन में कांग्रेस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर:नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देशभर में छात्र-छात्राएं परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई की जा रही है। अजीत शर्मा ने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे, तो उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र […]

Noimg

Bhagalpur: 25 जुलाई को भागलपुर में सरकार की उपलब्धियों का लाइव शो, जिला से पंचायत तक एक साथ जुड़ेगा पूरा प्रशासन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 25 जुलाई को भागलपुर जिले में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर एक साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11:15 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि लोग सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे प्राप्त कर सकें।जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय के समीक्षा भवन में एलईडी स्क्रीन और टेलीविजन के माध्यम से लाइव प्रसारण होगा, जबकि सभी प्रखंड मुख्यालयों और पंचायत सरकार भवनों में भी इसी समय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया जाएगा।आयोजन की जिम्मेदारी जिला […]