Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में धान रोपनी 28% पूरी मक्का की बुआई लक्ष्य के करीब- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिले में अनुकूल मौसम और कृषि विभाग की तैयारियों के बीच खरीफ खेती ने रफ्तार पकड़ ली है। धान का बिचड़ा पूरी तरह तैयार होने के बाद किसान तेजी से रोपनी में जुट गए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक 16,369 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 28 प्रतिशत है। वहीं मक्का की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है और 98 प्रतिशत क्षेत्र में आच्छादन हासिल कर लिया गया है।कृषि विभाग का कहना है कि मौसम का साथ मिलने से धान रोपनी की गति लगातार बढ़ रही है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में रोपनी का लक्ष्य समय पर पूरा होने के साथ बेहतर उत्पादन […]

Noimg

Bhagalpur: अब बच्चे बनेंगे साइबर ठगों के खिलाफ पहली सुरक्षा दीवार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर पुलिस ने स्कूलों में शुरू की डिजिटल सुरक्षा की ‘क्लास’, छात्रों को बताया – एक क्लिक कैसे खाली कर सकता है बैंक खाता। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। पहले स्कूलों में बच्चों को गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पढ़ाया जाता था, लेकिन अब पाठ्यक्रम में एक नया विषय तेजी से जुड़ रहा है—साइबर सुरक्षा। इंटरनेट और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के बीच भागलपुर पुलिस ने मंगलवार को जिलेभर के स्कूलों में ऐसा अभियान चलाया, जिसका मकसद बच्चों को केवल जागरूक करना नहीं, बल्कि उन्हें अपने परिवार का ‘साइबर सुरक्षा दूत’ बनाना था।Cyber Smart Tuesday अभियान के तहत नवयुग विद्यालय, आदमपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में साइबर थाना की टीम ने […]

Noimg

Bhagalpur: एक साल, कई बदलाव: कहलगांव के प्रधान शिक्षकों ने जश्न नहीं, बदलाव की कहानी साझा की- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीकहलगांव (भागलपुर)। सरकारी विद्यालयों में बदलाव की बयार को आगे बढ़ाने वाले कहलगांव प्रखंड के प्रधान शिक्षकों ने मंगलवार को अपने योगदान का पहला वर्ष पूरा होने पर बीआरसी परिसर में मिलन समारोह आयोजित किया। यह आयोजन केवल वर्षगांठ मनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बीते एक वर्ष में शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों, चुनौतियों और उपलब्धियों की साझेदारी का मंच बन गया।कार्यक्रम में प्रधान शिक्षकों ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों की नियमित उपस्थिति, अभिभावकों की बढ़ती भागीदारी, बेहतर विद्यालय प्रबंधन और नवाचार आधारित शिक्षण के अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों और विभिन्न प्रशासनिक चुनौतियों के बावजूद विद्यालयों में सकारात्मक परिवर्तन […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार विधानसभा में गरजे विधायक शुभानंद मुकेश, शिक्षा से सड़क सुरक्षा तक उठाए जनहित के बड़े मुद्दे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक शुभानंद मुकेश ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शिक्षा, परिवहन, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण और जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने तारांकित प्रश्न, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण, याचिका, निवेदन और नियम-104 के तहत विभिन्न विषयों को सदन में रखा।विधायक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से कहलगांव प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गणित, विज्ञान, समाजशास्त्र एवं संगीत विषय के शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा उठाया। सरकार ने उत्तर में बताया कि बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति नियमावली-2026 के तहत रिक्त पदों पर चरणबद्ध नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है तथा TRE-4 के माध्यम से भी शिक्षकों की […]

Noimg

Bhagalpur: नए श्रम कानूनों’ की पाठशाला बनी एनटीपीसी कहलगांव, अधिकारियों ने दूर किए संविदाकारों और कर्मचारियों के भ्रम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोहीकहलगांव (भागलपुर)। बदलते औद्योगिक परिवेश में लागू होने जा रही नई श्रम संहिताओं (New Labour Codes) को लेकर एनटीपीसी कहलगांव में सोमवार को जागरूकता एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल कानूनों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उनसे जुड़े व्यावहारिक सवालों और भ्रमों का समाधान कर उद्योग जगत में नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करना था।कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त सचिन कुमार, सहायक श्रमायुक्त पी. जे. तिर्की (पाकुड़) और सहायक श्रमायुक्त प्रखर सिंह (पटना) ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में नई श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों, उनके व्यावहारिक प्रभाव और अनुपालन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर दो अलग-अलग संवाद सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में विभिन्न संविदाकारों ने भाग […]

Noimg

Bhagalpur: अब सरकारी अस्पताल में भी ‘की-होल’ हड्डी सर्जरी: भागलपुर सदर अस्पताल ने रचा नया इतिहास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सी-आर्म तकनीक से पहली बार बिना बड़ा चीरा लगाए टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन, गरीब मरीजों के लिए आधुनिक इलाज का खुला रास्ता। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर।सरकारी अस्पतालों को अक्सर सीमित संसाधनों और पारंपरिक इलाज से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल ने इस धारणा को बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अस्पताल में पहली बार सी-आर्म मशीन की मदद से बिना बड़ा चीरा लगाए हाथ की टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। यह उपलब्धि न केवल अस्पताल, बल्कि पूरे सरकारी स्वास्थ्य तंत्र के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है।अब तक इस तरह की अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी मुख्य रूप से निजी अस्पतालों तक सीमित थी, जहां इलाज का खर्च आम लोगों की […]

Noimg

Bhagalpur: अब गरीबी नहीं बनेगी जेल की बेड़ी: जुर्माना और जमानत के लिए मिलेगी सरकारी मदद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। अब आर्थिक तंगी किसी गरीब कैदी की आज़ादी में बाधा नहीं बनेगी। जुर्माना नहीं भर पाने या जमानत की शर्तें पूरी करने में असमर्थ बंदियों को सरकार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी, ताकि वे केवल गरीबी की वजह से जेल में बंद न रहें।इसी उद्देश्य से गठित जिलास्तरीय सशक्त समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न जेलों से आए 9 मामलों की समीक्षा की गई। इनमें 4 बंदियों को वित्तीय सहायता के लिए पात्र पाया गया, जबकि 1 मामला अपात्र घोषित किया गया। 4 मामलों में प्रोबेशन पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट लंबित रहने के कारण निर्णय फिलहाल टाल दिया गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र गरीब बंदी को सिर्फ आर्थिक अभाव […]

Noimg

Bhagalpur: जदयू जिला कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यालय में सोमवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार युवा नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पित सोच के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और सरकार दोनों को नई ऊर्जा मिल रही है।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए […]

Noimg

Bhagalpur: TNB विधि महाविद्यालय में सीट वृद्धि एवं प्री-लॉ कोर्स शुरू करने की मांग को लेकर कल से अनिश्चितकालीन अनशन- NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। दीपनगर स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को युवा कांग्रेस भागलपुर एवं NSUI के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को युवा कांग्रेस के नेता विकाश सिंह एवं NSUI के नेता अमन मिन्नती ने संबोधित किया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विकाश सिंह ने कहा कि TNB विधि महाविद्यालय में एलएलबी (LLB) कोर्स की 324 सीटों पर नामांकन शुरू कराने तथा कई वर्षों से बंद पड़े 5 वर्षीय प्री-लॉ कोर्स को पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से विश्वविद्यालय का चक्कर लगाने और आवेदन सौंपने के बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।उन्होंने घोषणा की कि […]

Noimg

Bhagalpur: सीमाओं के पार भी पहुंचेगा भाई-बहन के रिश्ते का धागा, 185 देशों में राखी पहुंचाएगा डाक विभाग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अमेरिका के लिए 400 तो भूटान के लिए 185 रुपये शुल्क प्रदीप विद्रोही भागलपुर। रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गया है। दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले भारतीय भी इस पर्व को पूरे उत्साह से मनाते हैं। ऐसे में विदेशों में बसे भाइयों तक बहनों का स्नेह समय पर पहुंचे, इसके लिए भारतीय डाक विभाग ने इस बार विशेष व्यवस्था की है। विभाग के माध्यम से इस वर्ष दुनिया के 185 देशों में राखी भेजी जा सकेगी। इसके लिए अलग-अलग देशों के हिसाब से डाक शुल्क तय किया गया है, ताकि लोग आसानी से अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा का लाभ उठा सकें।डाक विभाग के अनुसार, अमेरिका में राखी भेजने के लिए 400 रुपये शुल्क निर्धारित किया […]