Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: देश की चार चुनिंदा परियोजनाओं में चमका एनटीपीसी कहलगांव, रिश्वतखोरी रोकने की कसौटी पर सफल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव ने पारदर्शी और जवाबदेह कार्यसंस्कृति की दिशा में एक अहम उपलब्धि दर्ज की है। परियोजना में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा 15 और 16 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम (एबीएमएस) स्टेज-2 ऑडिट सफलतापूर्वक पूरा हो गया। ऑडिट टीम ने परियोजना की कार्यप्रणालियों, अभिलेखों और भ्रष्टाचार-निरोधी प्रबंधन प्रणाली के अनुपालन का गहन मूल्यांकन किया।बीआईएस की टीम का नेतृत्व विशेषज्ञ दिव्येंदु चक्रवर्ती ने किया, जबकि यू.एस.पी. यादव ने ऑडिटर एवं विशेषज्ञ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने की, जबकि समापन सत्र का नेतृत्व महाप्रबंधक (ओएंडएम) मनोरंजन परिडा ने किया। पूरे ऑडिट का समन्वय सतर्कता विभाग के एजीएम शौविक बरुआ के नेतृत्व में किया गया।ऑडिट के दौरान […]

Noimg

Bhagalpur: अब रसायन नहीं, प्रकृति के रंग से सजेगी सुहाग की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@बीएयू सबौर के शोध से तैयार होगा प्राकृतिक सिंदूर, रमासी बना ‘सिंदूर ग्राम’, किसानों और महिलाओं के लिए खुले रोजगार के नए रास्ते।कुलपति डॉ. डीआर सिंह और कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने संयुक्त रूप से सीता सिंदूर (बिक्सा ओरियाना) के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भारतीय परंपरा में सिंदूर केवल एक श्रृंगार नहीं, बल्कि सुहाग, आस्था और संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। लेकिन वर्षों से बाजार में मिलने वाला अधिकांश सिंदूर रासायनिक तत्वों से तैयार होता रहा है, जिसमें लेड (शीशा) और मरकरी (पारा) जैसी भारी धातुओं की मौजूदगी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। अब इस चिंता का समाधान बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने खोज निकाला है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने […]

Noimg

Bhagalpur: बिजली तार चोर गिरोह फिर सक्रिय, सूखा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नशे की लत बन रही चोरी की बड़ी वजह @ पिछले वर्ष दो दर्जन से भी अधिक घरों और बिजली पोल के बीच झूलते तांबे के तार को चोरों द्वारा काटने की घटना हो चुकी है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कहलगांव शहर और आसपास के इलाकों में एक बार फिर बिजली के तांबे के तार चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चोर खासकर उन घरों को निशाना बना रहे हैं, जहां रात के समय लोग गहरी नींद में सोए रहते हैं। गिरोह बिजली के पोल से घर तक आने वाले तांबे के तार काटकर फरार हो जाता है, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ घंटों बिजली […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में फसल क्षति से प्रभावित किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान हेतु 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। जिला कृषि पदाधिकारी, भागलपुर ने बताया कि पात्र किसान डीबीटी (DBT) पोर्टल के माध्यम से 20 जुलाई 2026 की सुबह 6:00 बजे से 22 जुलाई 2026 की रात्रि 10:00 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि संबंधित पंचायतों के जिन किसानों के मोबाइल नंबर पर विभाग की ओर से एसएमएस भेजा गया है, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का ही सत्यापन किया जाएगा। […]

Noimg

Bhagalpur: जगदीशपुर थाना में नवनिर्मित महिला सिपाही बैरक का उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर: जगदीशपुर थाना परिसर में नवनिर्मित महिला सिपाही बैरक का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव ने फीता काटकर बैरक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिटी एसपी अतुलेश झा, पुलिस पदाधिकारी नवनीत कुमार, जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने बैरक का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उनके लिए सुरक्षित, […]

Noimg

Bhagalpur: 18 जुलाई को भागलपुर में विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा आपसी समझौते से निपटारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एनआई एक्ट की धारा 138 से संबंधित मामलों की ही होगी सुनवाई भागलपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), भागलपुर की ओर से 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में केवल परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 के तहत दर्ज चेक बाउंस (Cheque Bounce) से संबंधित लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। डीएलएसए की सचिव स्मृति रंजीता कुमारी ने बताया कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य एनआई एक्ट के मामलों का त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विशेष लोक अदालत में केवल धारा 138 के अंतर्गत लंबित मामलों की ही सुनवाई होगी, अन्य किसी प्रकार के मामलों का निपटारा इसमें […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला की विरासत से सजा शिवनारायणपुर रेलवे – स्टेशन, अब बना ‘अमृत स्टेशन’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 17.94 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित इस स्टेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्र को समर्पित किया। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर जिले का शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन अब सिर्फ एक ठहराव नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक विरासत का नया प्रतीक बन गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 17.94 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित इस स्टेशन को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्र को समर्पित किया। देशभर में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान शिवनारायणपुर स्टेशन भी नई पहचान के साथ ‘अमृत स्टेशन’ के रूप में सामने आया। उद्घाटन […]

Noimg

Bhagalpur: विधायक शुभानंद ने किया विद्यालयों का निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

छात्राओं ने पेंसिल स्केच भेंट कर किया स्वागत प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने शुक्रवार को कहलगांव प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, ओगरी पंचायत एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, महेशमुंडा पंचायत का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, कक्षाओं की स्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली तथा जिन […]

Noimg

Bhagalpur: किताबों से खेत तक: जब कुलपति ने थामा किसानों- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

का हुनर, धान की रोपाई में छात्रों संग उतरे खेत प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कृषि शिक्षा केवल कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि खेत ही उसकी सबसे बड़ी प्रयोगशाला है। इसी सोच को साकार करते हुए बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में प्रैक्टिकल क्रॉप प्रोडक्शन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को धान की रोपाई का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। खास बात यह रही कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह स्वयं खेत में उतरे और छात्रों के साथ धान की रोपाई कर उन्हें वैज्ञानिक खेती की बारीकियों से रूबरू कराया।कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने विद्यार्थियों को बताया कि आधुनिक कृषि में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। बेहतर उत्पादन के लिए खेत में उतरकर फसल प्रबंधन की तकनीकों को समझना और […]

Noimg

Bhagalpur: शरीर में छिपा कोरोना’ का नया खतरा! भागलपुर मेडिकल कॉलेज के अध्ययन में लॉन्ग कोविड को लेकर चौंकाने वाले संकेत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ @ JLNMCH भागलपुर के अध्ययन में 4,800 मरीजों में से 1,000 से अधिक में लॉन्ग कोविड जैसे लक्षण मिलने का दावा; विशेषज्ञों ने कहा – यह शुरुआती क्लीनिकल ऑब्जर्वेशन है, बड़े वैज्ञानिक शोध की जरूरत। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कोरोना महामारी भले ही अब बीते दौर की बात लगती हो, लेकिन उसके प्रभाव अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCH) के मेडिसिन विभाग की एक क्लीनिकल स्टडी ने लॉन्ग कोविड (Long Covid) को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल के चिकित्सकों का दावा है कि पिछले तीन महीनों में जांचे गए हजारों मरीजों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की मिली, जिनमें लंबे समय तक बुखार, खांसी, कमजोरी और नसों से […]