Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेले से पहले तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों के तहत शनिवार को लगातार तीसरे दिन सुल्तानगंज शहर एवं गंगा घाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बंगाल एवं नेपाल के श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर अंचलाधिकारी (सीओ) रमण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार तथा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में जेसीबी मशीन की सहायता से ब्लॉक रोड, गंगा घाट बाईपास रोड, नमामि गंगे घाट तथा अजगैविनाथ गंगा घाट जाने वाले मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि श्रावणी मेले से पहले नालों […]

Noimg

Bhagalpur: मानसून में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए बढ़ाई गई निगरानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। मानसून के सक्रिय होने के साथ डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर, टायफाइड, दस्त एवं अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए भागलपुर सहित पूरे बिहार में 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा को हाई अलर्ट पर संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेनप्लस सर्विसेज द्वारा संचालित इस सेवा के तहत एम्बुलेंस संचालन, कंट्रोल रूम और फील्ड टीमों की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को बिना विलंब अस्पताल पहुंचाया जा सके। पटना स्थित 102 एम्बुलेंस कंट्रोल सेंटर के चिकित्सक डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार, टायफाइड, दस्त, फूड पॉइजनिंग और त्वचा संबंधी संक्रमण के मामले बढ़ जाते हैं। जलजमाव, दूषित पेयजल और बढ़ी हुई नमी […]

Noimg

Bhagalpur: बंगाल व नेपाल का श्रावणी मेला शुरू, अजगैविनाथ धाम से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही बंगाल और नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अजगैविनाथ धाम में उमड़ने लगी है। 17 जुलाई से बंगाल व नेपाल का श्रावणी मेला प्रारंभ होने के बाद हजारों कांवरिये उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर जल भरने के बाद “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए पैदल एवं वाहनों से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय पुजारियों ने बताया कि श्रावणी मेले के मुख्य आयोजन में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन बंगाल और नेपाल से आने वाले कांवरियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसके बावजूद अजगैविनाथ गंगा घाट और कच्ची कांवरिया पथ पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था […]

Noimg

Bhagalpur: गनगनिया फोरलेन पर हाईवा-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, चालक व खलासी की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। सुल्तानगंज-मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर गनगनिया गांव के समीप शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में पिकअप वैन के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के दलसिंहसराय से परवल और बैंगन लादकर एक पिकअप वैन भागलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान गनगनिया रेलवे स्टेशन के समीप भागलपुर से मुंगेर की ओर जा रहे एक हाईवा से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक एवं खलासी वाहन में ही फंस गए। सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों […]

Noimg

Bhagalpur: 100 फीट के कब्जे पर प्रशासन का एक्शन मोड! डीएम के आदेश से सड़क-नाले की होगी संयुक्त पैमाइश, अवैध अतिक्रमण पर गिर सकती है गाज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कहलगांव के एकचारी बाजार में जलजमाव से परेशान लोगों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन सख्त, संयुक्त जांच से खुलेगी अतिक्रमण की हकीकत।प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित एकचारी पंचायत के टकुरबाड़ी चौक पर कथित 100 फीट लंबे अतिक्रमण का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई के केंद्र में आ गया है। बरसात में जलजमाव और आवागमन की परेशानी को लेकर उठी शिकायत पर जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद अब सड़क और नाले की संयुक्त जांच कराई जाएगी।मामला उस समय गंभीर हो गया जब स्थानीय निवासी प्रीतम कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनके घर के पास करीब 100 फीट तक नाले पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। उनका कहना है कि इसी कारण हर बारिश […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में बड़ी कार्रवाई: 263 ग्राम ब्राउन शुगर व 12.1 किलो अर्धनिर्मित मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार-  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष महाअभियान ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र से एक आरोपी को 263 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित ब्राउन शुगर बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के काड़ी कादो गांव में मो. रब्बानी अपने मुर्गी फार्म की आड़ में अवैध मादक पदार्थों का संग्रह और खरीद-बिक्री कर […]

Noimg

Bhagalpur: NH-80 पर पुराने पुलों की सुरक्षा को लेकर विधायक शुभानंद मुकेश ने उठाई चिंता, नए हाई-लेवल पुलों के निर्माण की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश ने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (NH-80) पर स्थित पुराने पुलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि जिन पुलों का निर्माण कई दशक पहले हुआ था, उनकी डिजाइन क्षमता सीमित थी। उस समय इन पुलों पर प्रतिदिन कम संख्या में व्यावसायिक वाहन (Commercial Vehicles Per Day) चलने का अनुमान था, जबकि वर्तमान में इन पुलों से प्रतिदिन लगभग 12,000 तक व्यावसायिक वाहनों का आवागमन होने का अनुमान है। इससे पुलों पर क्षमता से अधिक भार पड़ रहा है।उन्होंने आशंका जताई कि लगातार भारी एवं ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन के कारण पुलों में फैटीग (Fatigue) और स्ट्रक्चरल डिस्ट्रेस […]

Noimg

Bhagalpur: प्रतिमा से जुड़ी यादें, विकास का संकल्प: गोराडीह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

में दिवंगत सदानंद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि @ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, विधायक ई. शुभानंद मुकेश बोले – ‘उनके सपनों का कहलगांव बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि’। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहलगांव की राजनीति और विकास की पहचान रहे बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्व. सदानंद सिंह की स्मृतियां शनिवार को एक बार फिर जीवंत हो उठीं। गोराडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण उनके पुत्र विधायक शुभानंद मुकेश ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न दलों के नेता और आम नागरिक शामिल हुए।प्रतिमा का अनावरण होते ही पूरा परिसर तालियों और श्रद्धांजलि के नारों से गूंज उठा। लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्व. सदानंद सिंह […]

Noimg

Bhagalpur: ‘पुष्पिता’ से खिलेगी प्रतिभाओं की बगिया: सबौर महाविद्यालय ने छात्रों-शिक्षकों को दिया रचनात्मक मंच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सबौर महाविद्यालय की गृह पत्रिका ‘पुष्पिता’ का चतुर्थ अंक जल्द ही पाठकों के बीच होगा। इस बार पत्रिका को केवल एक औपचारिक प्रकाशन तक सीमित न रखते हुए इसे महाविद्यालय की शैक्षणिक, साहित्यिक और शोधपरक गतिविधियों का सशक्त दस्तावेज बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी दिशा में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने संपादकीय मंडल का गठन कर प्रकाशन प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए हैं।प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने कहा कि किसी भी महाविद्यालय की गृह पत्रिका केवल रचनाओं का संकलन नहीं होती, बल्कि वह संस्थान की बौद्धिक पहचान और रचनात्मक संस्कृति का प्रतिबिंब होती है। उन्होंने कहा कि ‘पुष्पिता’ विद्यार्थियों को लेखन, शोध, साहित्य और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए […]

Noimg

Bhagalpur: बाबा के दर से लौटे, लेकिन घर की चौखट तक न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पहुंच सके: बाबा संग सेल्फी आख़िरी याद बन गई प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाकर लौट रहे दो दोस्तों ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि मंदिर से घर तक का सफर उनकी जिंदगी का आख़िरी सफर बन जाएगा। दर्शन के बाद परिवार को भेजी गई मुस्कुराती तस्वीर कुछ ही घंटों में आख़िरी निशानी बन गई और जिस घर में उनके लौटने की तैयारी थी, वहां मातम पसर गया।बाबा के दर से लौटे, लेकिन घर की चौखट तक न पहुंच सके। बाबा संग सेल्फी आख़िरी याद बन गई। झारखंड के दुमका जिले के जर्मुडी थाना क्षेत्र के घोरटोपी गांव के पास शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में भागलपुर के चंपानगर थाना क्षेत्र स्थित साहेबगंज मोहल्ले के […]