Tag Archives: bhagalpur news

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु बंद होने से शिक्षकों की बढ़ी परेशानी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

सुबह 3 बजे उठकर नाव के सहारे स्कूल पहुंच रहे शिक्षक भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन की प्रमुख कड़ी माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद आम लोगों के साथ-साथ शिक्षक समुदाय भी भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। पुल बंद होने से भागलपुर से नवगछिया तथा नवगछिया से भागलपुर आने-जाने वाले शिक्षकों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। रोजाना घंटों की मशक्कत के बाद शिक्षक किसी तरह अपने विद्यालय पहुंच पा रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि अब उन्हें सुबह तीन बजे ही उठना पड़ता है, ताकि समय पर घाट पहुंचकर नाव पकड़ सकें। घाटों पर सुबह से ही भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल रहता है। हर किसी को अपने गंतव्य तक […]

BHAGALPUR : श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

30 जुलाई से शुरू होगा मेला, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर भागलपुर के समीक्षा भवन में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष श्रावणी मेला 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। मेले में प्रतिदिन विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में कांवरिया रेल मार्ग, सड़क मार्ग एवं जल मार्ग से सुलतानगंज पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर […]

BHAGALPUR : कांग्रेस नेता दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा को दी गई श्रद्धांजलि || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे भागलपुर जिले के सबौर क्षेत्र स्थित जिछो गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पत्नी, बच्चों और परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी दोपहर बाद जिछो गांव पहुंचे और […]

BHAGALPUR : बड़ी जहाज घाट पर मासूम की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर इलाज के लिए ले जाने के दौरान हुई घटना भागलपुर :  परबत्ता थाना क्षेत्र के मिराजफरी गांव निवासी एक दंपति अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान बड़ी जहाज घाट के पास अचानक बच्चे की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। बाद में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मिर्जापरी गांव निवासी ज्वाला कुमारी अपने पति अवधेश कुमार के साथ बच्चे को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले जा रही थीं। यात्रा के दौरान बड़ी जहाज घाट के समीप बच्चे की हालत अचानक नाजुक हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया […]

BHAGALPUR : बिहार में लीची स्टिंक बग का प्रकोप चिन्हित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

बीएयू सबौर एवं कृषि वैज्ञानिकों ने शुरू की विशेष निगरानी भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा लीची की फसल में एक उभरते हुए आक्रामक कीट “लीची स्टिंक बग” के प्रकोप की पुष्टि की गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह कीट बिहार सहित लीची उत्पादन वाले क्षेत्रों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इस कीट का वैज्ञानिक नाम टेसारोटोमा जावानिका बताया गया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह कीट लीची के कोमल शाखाओं, पुष्प गुच्छों तथा विकसित हो रहे फलों से रस चूसकर नुकसान पहुंचाता है। इसके निम्फ और वयस्क दोनों अवस्थाएं पौधों की टहनियों को सुखाने, पुष्प मंजरियों को झुलसाने तथा समय से पहले फल गिराने का कारण बनती हैं। इसके प्रभाव से फलों की सतह पर काले […]

Noimg

BHAGALPUR : महज 700 रुपये के विवाद में युवक पर लोहे की रॉड से हमला, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में महज 700 रुपये के लेन-देन को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि पैसे के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मोहम्मद शमशेर के रूप में हुई है। उनका इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मायागंज में चल रहा है। घायल शमशेर ने बताया कि फैजल का 700 रुपये उसके पास था और वह लगातार पैसे की मांग कर रहा था। शमशेर के अनुसार, उसने फैजल से कहा था कि जैसे ही पैसे की व्यवस्था होगी, वह राशि लौटा देगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ […]

Noimg

BHAGALPUR : साली की शादी में पहुंचा जीजा बना सनसनी का कारण, पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपूर बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में चल रही शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गई जब साली की शादी में पहुंचे जीजा ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं गंभीर रूप से झुलसे युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है जो रजौन थाना क्षेत्र के भदरार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार सूरज को अपनी साली की शादी की जानकारी मिली थी जिसके बाद वह शादी समारोह में पहुंचा था इसी दौरान अचानक उसने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते युवक […]

BHAGALPUR : भागलपुर संग्रहालय में नव निर्मित पुस्तकालय का लोकार्पण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

कला, संस्कृति, इतिहास और दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा अध्ययन भागलपुर  : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के अधीन भागलपुर संग्रहालय में गुरुवार को नव निर्मित पुस्तकालय का विधिवत लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी-सह-संग्रहालय अध्यक्ष Ankit Ranjan एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर संग्रहालय अध्यक्ष अंकित रंजन ने बताया कि नव निर्मित पुस्तकालय में कला, संस्कृति, इतिहास, दर्शन, गांधी दर्शन, साहित्य तथा अन्य विषयों से संबंधित 3500 से अधिक महत्वपूर्ण पुस्तकों का संग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों की संख्या और गुणवत्ता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, ताकि शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं पुस्तक प्रेमियों को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके। उन्होंने जानकारी दी […]

BHAGALPUR : भागलपुर में 19 थानाध्यक्षों पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

लापरवाही पर वेतन रोका, कार्यशैली सुधारने की चेतावनी भागलपुर पुलिस विभाग में कार्यों में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। खराब प्रदर्शन और मामलों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर 19 थानाध्यक्षों का वेतन रोक दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Pramod Kumar Yadav ने स्पष्ट कहा है कि थाना प्रभारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं के कार्यों का लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है। जिन अधिकारियों की कार्यशैली और कर्तव्य पालन में लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार कई थानों में मामलों के निष्पादन, अनुसंधान कार्य तथा प्रशासनिक दायित्वों में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने […]

BHAGALPUR : भागलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी का बयान, बोले — “सनातन राष्ट्र की आत्मा है” || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय की प्रतिक्रिया भागलपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम के दौरान दक्षिण-पूर्व बिहार एवं झारखंड के क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने तमिलनाडु के नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। राजेश पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म इस राष्ट्र की आत्मा और शाश्वत चेतना है, जिसे कभी समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष की राय हो सकती है, लेकिन सनातन की जड़ें भारत की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन में गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, “सनातन कभी समाप्त नहीं होगा। सनातन इस राष्ट्र की आत्मा और चेतना है।” उनके अनुसार भारतीय समाज में सनातन […]