Tag Archives: bhagalpur news

SULTANGANJ : सुल्तानगंज हत्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा देने की मांग भागलपुर : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गुरुवार को भागलपुर जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए हत्याकांड में मृत नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के परिजनों से मुलाकात की। घटना के छह दिन बाद सांसद अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के आवास पहुंचे। इस दौरान सांसद ने मृत नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के निजी कार्यालय में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने मृतक की माता, पत्नी एवं सहयोगियों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, बबीआरओ की टीम भागलपुर पहुंची || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बेली ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए Border Roads Organisation की टीम भागलपुर पहुंच चुकी है। भागलपुर जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी  ने जानकारी देते हुए बताया कि बीआरओ के अधिकारियों की एक टीम मंगलवार को भागलपुर पहुंची है, जबकि अन्य तकनीकी विशेषज्ञों और अधिकारियों के भी पहुंचने की संभावना है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेली ब्रिज निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से ब्रो […]

BHAGALPUR : भागलपुर में किराना दुकान की आड़ में चल रहा था स्मैक कारोबार, तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के मनसर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर कैलाश यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार चला रहा था। पुलिस ने मौके से 19.41 ग्राम स्मैक, एक डिजिटल वेट मशीन और 10,400 रुपये नगद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मधुसुदनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनसर गांव में एक किराना दुकान की आड़ में स्मैक की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और मौके से आरोपी कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों […]

BHAGALPUR : भागलपुर कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

महिला ने युवक का कॉलर पकड़कर मांगा हक, भरण-पोषण को लेकर चल रहा मामला भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर गुरुवार को उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक महिला ने सरेआम युवक का कॉलर पकड़कर हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार मदीना खातून नाम की महिला ने विकास साह पर प्रेम विवाह करने और वर्षों तक पति-पत्नी की तरह साथ रहने के बाद अब उसे तथा उसके दो बच्चों को अपनाने से इनकार करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। वर्ष 2016 में उसकी शादी कहीं और हुई […]

BHAGALPUR : गंगा पर फेरी और कार्गो सेवा शुरू करने की तैयारी तेज || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

ट्रक, बस और भारी वाहन भी कर सकेंगे गंगा पार, तीन घाट किए गए चिन्हित भागलपुर में गंगा नदी के दोनों किनारों के बीच आवागमन को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। भागलपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन निजी कंपनियों को गंगा घाटों के बीच फेरी एवं कार्गो सेवा संचालन की अस्थायी अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही अब 18 चक्का तक के भारी वाहनों के परिचालन का रास्ता भी साफ हो गया है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार कन्हैया लॉजिस्टिक  को बाबूपुर घाट, सबौर से महादेवपुर गंगा घाट तक फेरी एवं कार्गो सेवा संचालन की अनुमति दी गई है। इस जल परिवहन सेवा के शुरू होने से भारी वाहनों […]

BHAGALPUR : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्टीकरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका की पहचान पूजा कुमारी, पति मुनेश्वर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतिका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार पूजा कुमारी की शादी वर्ष 2013 में कस्टीकरी गांव निवासी मुनेश्वर कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मृतिका अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी मूल रूप से खड़कपुर तेगड़ा, थाना खरगापुर, जिला मुंगेर की रहने वाली थी। मायके पक्ष का आरोप है […]

BHAGALPUR : भागलपुर के माणिक सरकार घाट इलाके में फिर धंसी जमीन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

कई मकानों में आई दरार, 50 घरों के लोग दहशत में भागलपुर शहर के माणिक सरकार घाट इलाके में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना सामने आई है। अचानक जमीन धंसने से आसपास के कई मकानों में बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे करीब 50 घरों के लोग दहशत में हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन धंसने की वजह से कई मकानों की दीवारों और फर्श में दरारें पड़ गई हैं। लोग अपने घरों में रहने से डर रहे हैं। कई परिवारों का कहना है कि हालात ऐसे हो गए हैं कि वे घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग डर […]

BHAGALPUR : कटावरोधी कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।सबौर प्रखंड के फरका पंचायत में बाढ़ से पहले शुरू किए गए कटावरोधी कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने कार्य में अनियमितता और सुस्ती का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस गति से काम चल रहा है, उससे बाढ़ आने से पहले कार्य पूरा होना मुश्किल है। ग्रामीणों के अनुसार, हर वर्ष गंगा नदी में कटाव के कारण कई मकान नदी में समा जाते हैं। अब तक 15 से 20 पक्के मकान कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं, जिससे कई परिवार बेघर हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि मेहनत की कमाई से बनाए गए घर हर साल बाढ़ में ध्वस्त हो जाते हैं और प्रशासन केवल आश्वासन देकर रह जाता है। […]

BHAGALPUR : अकबरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधेला काली अस्थान निवासी 25 वर्षीय निशांत आनंद, पिता कैलाश प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निशांत आनंद भागलपुर से अपने घर सुल्तानगंज लौट रहे थे। इसी दौरान अकबरनगर भट्टा के पास एक अनियंत्रित वेगनर चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी […]

BHAGALPUR : स्केटिंग करते हुए 53 दिन में पहुंचे केदारनाथ, डीएम ने युवकों को किया सम्मानित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के युवाओं ने आस्था, साहस और जुनून की अनोखी मिसाल पेश करते हुए स्केटिंग के जरिए 53 दिनों में केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी की। भागलपुर के सन्नी कुमार एवं मोकामा के दो अन्य युवकों ने सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा घाट से गंगाजल लेकर कठिन सफर तय करते हुए बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर जलार्पण किया। बताया गया कि तीनों युवक अपनी पीठ पर गंगाजल लेकर लगातार स्केटिंग करते हुए लंबी दूरी तय कर केदारनाथ पहुंचे। कठिन रास्तों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद युवकों ने अपने संकल्प और आस्था को बनाए रखा। उनकी इस अनोखी यात्रा की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। यात्रा पूरी करने के बाद स्केटिंग कोच अमन कुमार तीनों युवकों को लेकर भागलपुर के […]