5
(1)

रोहतास : बिक्रमगंज अनुमंडल के कर्मा धाम स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त त्रिविर पब्लिक स्कूल में मंगलवार, 8 सितंबर को दो दिवसीय मेंटल हेल्थ मैनेजमेंट सत्र का समापन हुआ। कार्यक्रम में आचार्य ई. अंशु सिंह एवं आचार्य डॉ. प्रभात सुमन ने विद्यालय के करीब 150 बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया।

दो दिनों में कुल 10 सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को तनाव, क्रोध और चिंता के कारणों के साथ-साथ उनसे निपटने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। ध्यान, एकाग्रता, सकारात्मक सोच, संवाद की कला, मधुर वाणी और आपसी संबंधों में प्रेम एवं सम्मान जैसे विषयों पर भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया।

सत्र के दौरान बच्चों को यह समझाया गया कि विपरीत परिस्थितियों में घबराने या हतोत्साहित होने के बजाय समस्या को समझकर उसके समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। ध्यान के अभ्यास के माध्यम से मन में शांति, स्थिरता और सहजता लाने तथा पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित करने के तरीकों का भी अनुभव कराया गया।

समापन अवसर पर बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कार्यक्रम से उन्हें तनावमुक्त रहने और प्रेम, आनंद एवं सकारात्मकता के साथ जीवन जीने की नई दिशा मिली है। बच्चों ने कहा कि उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रता और निरंतर प्रयास का महत्व समझ में आया। साथ ही परिवार, मित्रों और समाज के लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने तथा संवाद में संयम और मधुर वाणी का प्रयोग करने की प्रेरणा मिली।

बच्चों ने बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने तथा अपनी उपलब्धियों से परिवार के साथ-साथ समाज और देश का नाम रोशन करने का संकल्प भी व्यक्त किया। बच्चों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे अपने जीवन और पढ़ाई के लिए उपयोगी बताया।

विद्यालय के निदेशक विजय कुमार चौबे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आचार्य ई. अंशु सिंह एवं आचार्य डॉ. प्रभात सुमन को भी बच्चों के लिए उपयोगी, प्रेरणादायी एवं व्यवहारिक सत्र संचालित करने के लिए धन्यवाद दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: