May 6, 2026
BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद एक्शन में सरकार: मुख्यमंत्री ने किया एरियल सर्वे, जल्द मरम्मत के निर्देश || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111भागलपुर का लाइफलाइन माने जाने वाला विक्रमशिला सेतु हालिया हादसे के बाद सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीते रविवार देर रात सेतु के पिलर संख्या 133 के पास का स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में समा गया, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया। हेलीकॉप्टर से किए गए इस सर्वे के दौरान बरारी पुल घाट के समीप जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने मौके की वास्तविक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक […]