Tag Archives: bhagalpur news

BHAGALPUR : सेतु बंद होते ही बाजार पर असर, किसान संकट में || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर की जीवनरेखा माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसका असर अब स्थानीय बाजार व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। विशेष रूप से फल, हरी सब्जी और दूध के कारोबार पर संकट गहराता नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान प्रतिदिन साइकिल और मोटरसाइकिल के माध्यम से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर भागलपुर शहर पहुंचते थे और अपने उत्पाद बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। लेकिन पुल बंद होने के बाद किसानों को बाजार तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई किसान अब मजबूरी में निजी नाव के सहारे गंगा पार कर शहर पहुंच रहे हैं, जिससे जोखिम […]

BHAGALPUR : वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम ने किया गंगा नदी का निरीक्षण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु का मार्ग अवरुद्ध होने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अधिकारियों के साथ बरारी घाट से मोटर बोट के माध्यम से महादेवपुर घाट तक गंगा नदी का निरीक्षण किया और जलमार्ग से वैकल्पिक यातायात व्यवस्था शुरू करने की संभावनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नवगछिया से भागलपुर और भागलपुर से नवगछिया आवागमन करते हैं। आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से निःशुल्क सरकारी नाव सेवा शुरू की जाएगी, जिसका संचालन सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके साथ ही पंजीकृत निजी नावों […]

BHAGALPUR : बंगाल में भाजपा की जीत का भागलपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद भागलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। शहर के भामाशाह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर तथा नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भागलपुर नगर के भाजपा विधायक रोहित पांडे ने कहा कि यह जीत किसी एक नेता की नहीं बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं ने लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में देखने को मिला। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती थी और […]

BHAGALPUR: खुशहालपुर में मासिक संतमत सत्संग सम्पन्न, संतों ने भक्ति व साधना पर दिया जोर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

पीरपैंती प्रखंड के परशुरामपुर पंचायत अंतर्गत खुशहालपुर गांव में संतमत सत्संग समिति, विनोबाटोला द्वारा आयोजित अखिल भावीय संतमत का मासिक सत्संग श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ बाबा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महर्षि मेँहीँ भागवतधाम, शेरमारी के संस्थापक परमपूज्य आचार्य स्वामी भागवतानन्द जी महाराज उपस्थित रहे। शिक्षक दम्पति रामस्वरूप रजक और पूनम कुमारी के प्रबंधन तथा ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस सत्संग में भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, ध्यान-पाठ, सत्संग-प्रवचन, आरती, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. शिवनाथ बाबा ने बताया कि इस मासिक सत्संग आयोजन की लिखित स्वीकृति महर्षि संतसेवी और महर्षि शाही बाबा से प्राप्त है। उन्होंने इसे संतसद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी […]

BHAGALPUR: भागलपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई NEET UG परीक्षा, 15 केंद्रों पर 5 हजार परीक्षार्थी शामिल || GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1110

भागलपुर जिले में रविवार को NEET UG प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिले के कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सभी केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन और त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को समाप्त किया जा सके। इस बार ड्रेस कोड को लेकर भी विशेष सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सदर एसडीओ विकास कुमार और सिटी डीएसपी वन अजय कुमार चौधरी […]

BHAGALPUR : भागलपुर में ISOPARB का साइंटिफिक प्रोग्राम, गर्भवती महिलाओं की देखभाल पर दिया गया विशेष जोर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर  : शहर में ISOPARB चैप्टर की ओर से एक निजी होटल में साइंटिफिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. हीरालाल कोनर, डॉ. मंजू गीता मिश्रा, डॉ. अनुपमा सिन्हा, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा चौधरी एवं डॉ. प्रतिभा सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हीरालाल कोनर ने बताया कि ISOPARB की शुरुआत बिहार की राजधानी पटना से हुई थी और वर्तमान में यह संस्था देश के 27 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता […]

Noimg

BHAGALPUR : पेंडिंग ट्रैफिक चालान पर 50% की भारी छूट, 9 मई को लोक अदालत में होगा निपटारा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। बिहार परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए ‘एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना–2026’ लागू की है। इस योजना के तहत 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वर्षों से लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जाएगा। योजना के अनुसार, 90 दिनों से अधिक समय से लंबित ई-चालानों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। यानी वाहन मालिक कुल जुर्माने की राशि का आधा भुगतान कर अपने मामलों का निपटारा कर सकते हैं। इस योजना में बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट नहीं लगाना, बिना बीमा वाहन चलाना समेत अन्य यातायात नियम उल्लंघन से जुड़े मामले शामिल हैं। इस पहल को सफल बनाने के लिए 2 मई 2026 को जिला विधिक सेवा […]

BHAGALPUR : राष्ट्रीय लोक अदालत: सीजेएम ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश, 6 मई तक नोटिस तामिला कराने का अल्टीमेटम || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार, 2 मई 2026 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राज कपूर और राजेश रंजन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत के लिए चिन्हित मामलों में पक्षकारों तक समय पर नोटिस पहुंचाना सुनिश्चित करना था। इस दौरान सीजेएम ने सख्त निर्देश देते हुए सभी थाना प्रभारियों को 6 मई 2026 तक हर हाल में नोटिस का तामिला कराने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तामिला के बाद उसकी रिपोर्ट तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर या संबंधित न्यायालय में जमा कराई […]

Noimg

BHAGALPUR : आरेडिका में बने पहले वंदे भारत ट्रेनसेट को डायनेमिक टेस्टिंग हेतु किया गया रवाना || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली (आरेडिका) में निर्मित पहले 16-कोच वंदे भारत चेयर कार ट्रेनसेट को डायनेमिक टेस्टिंग एवं फील्ड ट्रायल के लिए रवाना कर दिया गया। यह उपलब्धि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत वर्ष 2018 में महज दो ट्रेनसेट के साथ हुई थी, जो अब 100वें ट्रेनसेट के पड़ाव की ओर अग्रसर है। इस क्रम में आरेडिका द्वारा तैयार किया गया यह नया ट्रेनसेट विशेष महत्व रखता है, जिससे यह यूनिट भी वंदे भारत निर्माण करने वाली इकाइयों में शामिल हो गई है। यह ट्रेनसेट अत्याधुनिक सीमेंस प्रोपल्शन सिस्टम से लैस है। नियमित सेवा में शामिल होने से पहले […]

Noimg

BHAGALPUR : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर जताया शोक || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से शोकाकुल परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री चौबे ने कहा कि ईश्वर दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने स्व. कुशवाहा को एक सक्रिय एवं समर्पित जनप्रतिनिधि बताते हुए उनके निधन को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इसी क्रम में श्री चौबे पटना स्थित मेदांता अस्पताल पटना पहुँचे, जहां उन्होंने सुल्तानगंज गोलीकांड में घायल मुख्य पार्षद […]