Tag Archives: bhagalpur news

BHAGALPUR : भागलपुर में 19 मई से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर शुरू, गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। जिले के ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन ने पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसकी शुरुआत 19 मई से होगी। इस अभियान के तहत पहले चरण में 8 से 10 पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों की खास बात यह होगी कि जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहेगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर आयोजित होने से पहले ही पंचायत सरकार भवनों में लोगों से आवेदन लिए जाएंगे और उन पर प्रारंभिक कार्रवाई भी […]

Noimg

BHAGALPUR :मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पीरपैंती में निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट का किया निरीक्षण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर  : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को भागलपुर जिले के पीरपैंती स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव ने परियोजना प्रबंधन टीम के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आवश्यक सरकारी सहयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना और संभावित चुनौतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में […]

Noimg

BHAGALPUR : जगदीशपुर की सरकारी हटिया बदहाल, शौचालय व पेयजल के अभाव में फूटा जनाक्रोश || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। जिले के जगदीशपुर स्थित प्रसिद्ध सरकारी हटिया की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यहां प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों ग्रामीणों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हटिया करीब 20 से 25 गांवों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का प्रमुख केंद्र है। इसके बावजूद यहां शौचालय और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अंचलाधिकारी की कथित मिलीभगत से हटिया परिसर में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, प्लेटफार्म विस्तार और होल्डिंग एरिया की तैयारी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। बढ़ती यात्री संख्या और ट्रेनों के सुचारू परिचालन को ध्यान में रखते हुए भागलपुर जंक्शन के व्यापक विकास की दिशा में रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अधिकारी अमरेंद्र कुमार मौर्य ने स्टेशन का निरीक्षण कर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 का विस्तार किया जाएगा, ताकि उन्हें 23 कोच वाली फुल लेंथ ट्रेनों के अनुरूप बनाया जा सके। इस पहल से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में आने वाली समस्याएं कम होंगी और ट्रेनों की देरी पर भी नियंत्रण लगेगा। इसके साथ ही स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य भी जल्द शुरू होने […]

Noimg

BHAGALPUR : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भागलपुर में श्रमिक जागरूकता शिविर आयोजित, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय, भागलपुर के प्रांगण में श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप श्रमायुक्त श्री सुधांशु कुमार ने की। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त श्री निखिल कुमार रंजन, जिले के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में 100 से अधिक मजदूरों ने भाग लेकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। उप श्रमायुक्त ने श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से नई न्यूनतम मजदूरी दरें लागू की गई हैं, जिसके तहत अकुशल मजदूरों के लिए 436 […]

Noimg

BHAGALPUR : सबौर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम में लिया भाग, करियर व कौशल विकास पर मिला मार्गदर्शन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : सबौर महाविद्यालय, सबौर के छात्र-छात्राओं ने भागलपुर जिला प्रशासन एवं चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना द्वारा आयोजित बिहार के युवाओं के लिए विशेष करियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 800 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, भागलपुर थे। कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी किसलय कुशवाहा, चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी कुमोद कुमार, सुंदरवती महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निशा झा, मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय झा, टीएनबी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो तथा सबौर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नाज परवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। […]

BHAGALPUR : राणा प्रताप सिंह को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, पथ निर्माण विभाग में सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : पथ निर्माण विभाग, भागलपुर में कार्यरत रोकड़पाल राणा प्रताप सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान सह विदाई दी गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल और योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, प्राक्कलन पदाधिकारी अक्षय कुमार, सहायक अभियंता संजय सिंह, राजीव कुमार राघव, हीरालाल सिंह, श्रीमती सुरुचि सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कनीय अभियंता चंदन कुमार, शोएब अंसारी, मनोज कुमार, राजकुमार मांझी, रविन्द्र कुमार रमण, प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, वरीय लिपिक घनश्याम राय, दुष्यंत सिंह, मिथलेश कुमार, फारूक, संतोष चौधरी, मुकेश सिन्हा, सुमित कुमार सहित कई कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन तरुण कुमार सिन्हा ने किया। […]

BHAGALPUR : महर्षि मेंही परमहंस की 142वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, पकरैल में उमड़ी आस्था || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सत्संग, सदाचार और सेवा से ही जनकल्याण संभव: साध्वी अर्चना दीदी भागलपुर : खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखुंट के शिरनियाँ टोला, पकरैल स्थित महर्षि मेंही आश्रम में गुरुवार को संत सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी की 142वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह 6 बजे आश्रम के आचार्य प्रमोद बाबा के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बूढ़े, बच्चे, युवा, महिला-पुरुष सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। गुरु महाराज के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा शिरनियाँ टोला स्थित आश्रम से निकलकर पटेल नगर, चंद्रवंशी टोला, घनश्याम नगर, जगदेव मुनि टोला, बदिया, गांधी चौक पकरैल, उदयपुर, बिंदटोली, विद्यार्थी टोला एवं शादीपुर होते हुए पुनः आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। […]

BHAGALPUR : सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या पर नवगछिया नगर परिषद में शोक सभा, सुरक्षा की मांग || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

नवगछिया : नगर परिषद सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या की खबर से नगर परिषद नवगछिया परिवार मर्माहत है। इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए नगर परिषद नवगछिया कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अपने सभी कार्यालय कर्मियों के साथ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में नगर प्रबंधक विनय कुमार, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी सौरभ कुमार, प्रधान सहायक आलोक कुमार गुप्ता, सहायक लिपिक संतोष कुमार, प्रीतम कुमार, संजय झा, अमित कुमार, राशि कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर […]

BHAGALPUR : अग्रीस्टेक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भागलपुर को सम्मान, किसानों को योजनाओं से जोड़ने की सराहना || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ने के लिए भागलपुर जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। गुरुवार को पटना में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार द्वारा जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भागलपुर जिले को अग्रीस्टेक पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। जिले ने किसानों के पंजीकरण और उनके डेटा के डिजिटलीकरण में उल्लेखनीय कार्य करते हुए राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई है। उल्लेखनीय है कि अग्रीस्टेक (agristack.gov.in) भारत सरकार के कृषि विभाग का एक महत्वपूर्ण पोर्टल है, जिसके माध्यम से किसानों का पंजीकरण कर उनके […]