Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 101 मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरे पर लौटी खुशी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए नवगछिया पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की तकनीकी शाखा ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों में दर्ज सनहा के आधार पर 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने के बाद लंबे समय से अपने फोन की तलाश कर रहे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, कर्नाटक और झारखंड समेत कई राज्यों से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद किए। बरामदगी के बाद […]

Noimg

Naugachia: बस की टक्कर से 80 वर्षीय महिला घायल, गंभीर स्थिति में मायागंज रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया बस स्टैंड के समीप बीएलएस कॉलेज के पास सड़क पार कर रही 80 वर्षीय महिला को भागलपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल महिला की पहचान नुगा देवी, पति रविशंकर कुमार, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान तेज गति से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। टोटो चालक ऋषि […]

Noimg

Naugachia: रेलवे फाटक बंद रहने से ट्रैक किनारे जाने को मजबूर छात्राएं, ट्रेन के झटके से दो घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में सेमेस्टर-2 की परीक्षा देने जा रही चार छात्राओं के साथ रेलवे ट्रैक के पास हादसा हो गया। रेलवे फाटक अस्थायी रूप से बंद रहने के कारण छात्राएं ट्रैक के किनारे से होकर गुजर रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन आने से उसके झटके की चपेट में आकर दो छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि चारों छात्राएं परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय की ओर जा रही थीं। रेलवे फाटक बंद रहने के कारण उन्हें रास्ता पार करने में परेशानी हुई और वे ट्रैक के किनारे से आगे बढ़ने लगीं। इसी दौरान ट्रेन के गुजरने के समय हवा के तेज दबाव और झटके की […]

Noimg

Naugachia: मायके पहुंचीं सती बिहुला, स्वागत में गूंजे अंगिका के बेटी गीत; भावविभोर हुए श्रद्धालु, गायिका की आंखों से छलके आंसू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। लोक आस्था, अंगिका संस्कृति और बेटी के प्रति प्रेम का अद्भुत संगम सोमवार की शाम नवगछिया में देखने को मिला। सती बिहुला के अपने मायके आगमन के अवसर पर बाल भारती विद्यालय के समीप मुकेश राणा के घर स्थित बिहुला माता मंदिर में दो दिवसीय भव्य पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 17 और 18 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों के साथ अंगिका के बेटी गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सती बिहुला के नवगछिया पहुंचने पर उनका स्वागत बेटी के रूप में किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने डलिया चढ़ाकर विधि-विधान […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में मायके पहुंचीं सती बिहुला, श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ भव्य स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। लोक आस्था और अंग क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा से जुड़ा सती बिहुला-विषहरी पूजन समारोह सोमवार को नवगछिया में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार 17 अगस्त को सती बिहुला के मायके आगमन के अवसर पर शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर विशेष आयोजन हुए। मान्यता के अनुसार लोक साहित्य में बिहुला का मायका नवगछिया के उजानी गांव को माना जाता है। इसी परंपरा के तहत बिहुला के नवगछिया आगमन पर लोगों ने उन्हें बेटी के रूप में सम्मान देते हुए श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित बिहुला चौक पर आयोजित मुख्य पूजन समारोह में भगवान शंकर की मानस पुत्री माता विषहरी […]

Noimg

Naugachia: स्वतंत्रता दिवस पर सेवा श्री का महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से प्रत्येक शनिवार को संचालित सेवा श्री की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों में सेवा और प्रसाद ग्रहण करने को लेकर उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम में नवगछिया के नेत्र चिकित्सक डॉ. संदीप गुप्ता एवं उनकी पत्नी सविता गुप्ता के साथ-साथ नवगछिया पुलिस की डायल-112 सेवा से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे। सेवा श्री की ओर से अतिथियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सेवा, […]

Noimg

Naugachia: महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में युवक गिरफ्तार, रंगरा पुलिस ने की कार्रवाई- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जहांगीरपुर वैसी निवासी शिवम कुमार, पिता शुभचंद्र दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को पीड़िता के पति ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके घर में घुसकर पड़ोसी शिवम कुमार ने उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रंगरा थाना कांड संख्या 212/26 दर्ज किया और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित […]

Noimg

Naugachia: 192.06 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, टाटा सफारी वाहन जब्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । मद्यनिषेध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खरीक थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 192.06 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक टाटा सफारी वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध नवगछिया पुलिस द्वारा लगातार सघन छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अगस्त को खरीक थाना पुलिस की टीम ध्रुवगंज 14 नंबर सड़क पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तुलसीपुर की ओर से आ रही चाकलेटी रंग की संदिग्ध टाटा सफारी गाड़ी संख्या […]

Noimg

Naugachia: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में घर में घुसकर महिला के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जहांगीरपुर बैसी निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। मामले को लेकर पीड़ित महिला के पति की ओर से रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया कि उनके घर में घुसकर पड़ोसी शिवम कुमार ने उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। आवेदन के आधार पर रंगरा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए त्वरित कार्रवाई की और कांड में नामजद आरोपित […]

Noimg

Naugachia; शहीद हवलदार अंकित कुमार यादव की स्मृति में सधुआ चापर में निकला कैंडल मार्च, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकवादियों और पाकिस्तानी घुसपैठियों का मुकाबला करते हुए देश की रक्षा में वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद हवलदार अंकित कुमार यादव उर्फ धीरज की स्मृति में सधुआ चापर गांव में कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद अंकित कुमार की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और हाथों में मोमबत्ती लेकर शहीद की शहादत को नमन किया। कैंडल मार्च की शुरुआत शहीद अंकित कुमार के पैतृक आवास से हुई। ग्रामीण हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर चापर गांव, रंसीटोला और शिव मंदिर होते हुए पूरे सधुआ गांव का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान लोगों ने शहीद अंकित कुमार की वीरता और देश के लिए दिए […]