Tag Archives: naugachia news

Naugachia: भाजपा नवगछिया ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर दी श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और संगठनात्मक योगदान को याद कर संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला इकाई की ओर से बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में तीनटंगा करारी स्थित जिला मंत्री बासुकी मंडल के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैलाशपति मिश्र के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सादगी, संगठन कौशल और जनसेवा के योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि कैलाशपति मिश्र का पूरा जीवन संगठन विस्तार, अंत्योदय और जनसेवा के […]

Bhagalpur: तेज धार में बहकर सबौर के इंग्लिश पहुंचा जहाज, एसडीआरएफ ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ नदी की धारा भी तेज हो गई है। रविवार शाम नवगछिया से भागलपुर आ रहा एक जहाज तेज बहाव की चपेट में आकर अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया और बहते हुए सबौर के इंग्लिश क्षेत्र तक पहुंच गया। जहाज के बहाव में चले जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया। एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर जहाज में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज धारा के बीच हुए इस रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने में टीम सफल रही।गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण नदी की धारा में तेजी आने से जलयानों के परिचालन में भी […]

Naugachia: कटरिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव, जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने को मजबूर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नीचा प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और पर्याप्त यात्री शेड नहीं होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी नवगछिया । कटरिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के अभाव के कारण रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन का प्लेटफॉर्म काफी नीचा होने के कारण ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्रियों को कठिनाई होती है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को उठानी पड़ती है। वहीं, भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी ट्रेन में चढ़ना और उतरना जोखिम भरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने के कारण कई बार यात्रियों का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती […]

Naugachia: वायरल वीडियो की जांच के बाद रंगदारी मांगने का आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जहान्वी चौक के पास टोटो चालक से पैसे मांगने का वीडियो हुआ था प्रसारित, पुलिस ने दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए शुरू की छापेमारी नवगछिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो की जांच के बाद इस्माइलपुर थाना पुलिस ने टोटो चालक से रंगदारी के रूप में पैसे मांगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के छोटी अलालपुर निवासी चंदन मंडल के रूप में हुई है। मामले में शामिल दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार 4 सितंबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। वीडियो में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक के समीप दो व्यक्तियों द्वारा एक […]

Naugachia: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच महिलाएं घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कुदाल, लाठी और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप; गंभीर रूप से घायल महिला भागलपुर रेफर नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। गंभीर रूप से घायल सुलेखा देवी की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायलों में बलराम सिंह की पत्नी सुलेखा देवी, बबलू सिंह की पत्नी गुड्डी देवी, रमेश सहनी की पत्नी प्रियंका देवी, राकेश कुमार की पत्नी सोनी देवी और राहुल कुमार की […]

Naugachia: 15 लाख कीमत के स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तेतरी जीरोमाइल के पास पुलिस की कार्रवाई, 2,500 रुपये नकद और मोबाइल बरामद; 15 लाख रुपये आंकी गई कीमत नवगछिया। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने तेतरी जीरोमाइल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 93.25 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 2,500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी और बरामदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को नवगछिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि […]

Naugachia: नवगछिया उपकारा में बंदियों को दी गई कानूनी अधिकारों और मध्यस्थता की जानकारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विधिक जागरूकता कार्यक्रम में निःशुल्क कानूनी सहायता, जेल विधिक सहायता क्लीनिक और मध्यस्थता की प्रक्रिया पर हुई विस्तृत चर्चा नवगछिया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय, नवगछिया की ओर से उपकारा नवगछिया में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विवादों के वैकल्पिक समाधान के लिए मध्यस्थता की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय, नवगछिया के अध्यक्ष अफजल आलम एवं सचिव आशीष चंद्र के दिशा-निर्देश में किया गया। इस दौरान बंदियों को विशेष रूप से दो महत्वपूर्ण विषयों—कैदियों के कानूनी अधिकार और मध्यस्थता—के संबंध में विस्तृत […]

Naugachia: शारदीय दुर्गा पूजा व्रत निर्णय 2026 : तिथि-निर्णय को लेकर पंडित वैदिक ललित शास्त्री ने रखा शास्त्रीय मत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

20 अक्टूबर को महानवमी तथा 21 अक्टूबर को विजयादशमी मानने के समर्थन में प्रस्तुत किए धर्मशास्त्रीय प्रमाण नवगछिया : शारदीय नवरात्र और विजयादशमी की तिथि को लेकर वर्ष 2026 में अलग-अलग पंचांगों और पूजा-पद्धतियों में अंतर दिखाई दे रहा है। इसी विषय को लेकर पंडित वैदिक ललित शास्त्री ने धर्मशास्त्रीय ग्रंथों में वर्णित तिथि-निर्णय के आधार पर अपना मत प्रस्तुत किया है। उनके अनुसार 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को महानवमी तथा 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को विजयादशमी मानने का आधार तिथि, सूर्योदयकालीन स्थिति तथा श्रवण नक्षत्र से जुड़े शास्त्रीय विधान में देखा जाना चाहिए। पंडित ललित शास्त्री ने कृत्यकल्पतरु, कृत्यसारसमुच्चय, नवरात्रप्रदीप, स्मृति-ग्रंथ, धर्मसिन्धु और निर्णयसिन्धु आदि ग्रंथों में वर्णित तिथि-निर्णय के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों […]

Naugachia: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार, सहयोगी फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ढोलबज्जा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान की कार्रवाई, अररिया से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात आई सामने नवगछिया। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसका एक सहयोगी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के पंचायत भवन चौक पर पुलिस टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों की जांच […]

Naugachia: गांधी और शास्त्री के विचारों से राष्ट्र निर्माण की सीख- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राजकीय डिग्री महाविद्यालय खरीक में संवाद श्रृंखला-5 के तहत संगोष्ठी, वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के योगदान और आदर्शों पर रखे विचार नवगछिया । राजकीय डिग्री महाविद्यालय खरीक में संवाद श्रृंखला-5 के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में दोनों महापुरुषों के योगदान, उनके विचारों और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी के प्राध्यापक डॉ. चैतन्य ने किया। उन्होंने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और उनके प्रभाव का उल्लेख करते हुए अल्बर्ट आइंस्टाइन के प्रसिद्ध कथन का संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन और उनके विचार आने वाली […]