Tag Archives: naugachia news

Naugachia: महागठबंधन की बैठक में सात अक्टूबर को आक्रोश मार्च और पुतला दहन का निर्णय- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रजातंत्र की रक्षा और कथित वोट चोरी के विरोध में बिहपुर प्रखंड मुख्यालय तक मार्च निकालने का ऐलान बिहपुर। इंडिया गठबंधन के देशव्यापी आह्वान के तहत सात अक्टूबर को बिहपुर में आक्रोश मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बिहपुर प्रखंड महागठबंधन की बैठक स्वराज आश्रम में आयोजित हुई। बैठक में महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में नेताओं ने कहा कि सात अक्टूबर को प्रजातंत्र की रक्षा, कथित वोट चोरी और केंद्र की मोदी-शाह सरकार की कथित तानाशाही के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च बिहपुर के शहीद […]

Naugachia: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विद्यालयों के आसपास गश्त बढ़ाने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

समाजसेवी निरंजन साह एवं परशुराम साह ने अनुमंडल पदाधिकारी परीक्षित एवं एसडीपीओ सईम रजा से की औपचारिक मुलाकात नवगछिया। दुर्गापूजा सहित आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और विद्यालयों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर समाजसेवियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। बभनगामा निवासी समाजसेवी निरंजन साह एवं खरीक निवासी परशुराम साह ने अनुमंडल पदाधिकारी परीक्षित एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सईम रजा से औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा और विद्यालयों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों समाजसेवियों ने अधिकारियों […]

Naugachia: छह वर्षीय मासूम की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पुरानी रंजिश में बदला लेने के लिए हत्या किए जाने की प्रारंभिक जांच में बात सामने आई, दो विधि-विरुद्ध बालक भी निरुद्ध नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में छह वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बलहा निवासी मो. सत्तार उर्फ अजीम खान, मो. सोनू उर्फ सत्तार और मो. हसनैन के रूप में हुई है। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच अक्टूबर को भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में एक छह वर्षीय […]

Naugachia: दुर्गापूजा को लेकर नवगछिया पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने किया अभ्यास, एसपी वैभव शर्मा ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश नवगछिया। दुर्गापूजा सहित आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी को लेकर मंगलवार को नवगछिया पुलिस जिला की ओर से दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अनुमंडल परिसर स्थित मैदान में आयोजित मॉक ड्रिल का नेतृत्व नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने किया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने दंगा या उपद्रव जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर उससे निपटने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रव की स्थिति पर तत्काल काबू पाने, पुलिस बल […]

Naugachia: दुर्गा पूजा को लेकर नवगछिया पुलिस अलर्ट, 1600 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एसपी वैभव शर्मा ने पूजा पंडालों और मंदिरों का किया निरीक्षण, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी नवगछिया। दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नवगछिया पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने नवगछिया शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर भीड़ नियंत्रण, रोशनी, आवागमन के रास्ते और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। भीड़ वाले स्थानों पर […]

Naugachia: नवगछिया टी-10 क्रिकेट लीग का आगाज, वेस्ट जोन ने 11 रन से जीता उद्घाटन मैच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राजेंद्र कॉलोनी मैदान में शुरू हुई यूथ सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग, दीपक कुमार बने मैन ऑफ द मैच नवगछिया। नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से नवगछिया टी-10 यूथ सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग का शुभारंभ मंगलवार को राजेंद्र कॉलोनी मैदान में हुआ। उद्घाटन नवगछिया क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और बच्चों को मोबाइल की दुनिया से निकालकर खेल मैदान से जोड़ना है। आयोजन के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय बच्चों की क्रिकेट प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में […]

Naugachia: प्रतिबंध के बावजूद गंगा में नाव चलाने पर प्राथमिकी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खैरपुर से लोगों को नदी पार कराने का आरोप, नाविक समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज नवगछिया । गंगा नदी में नाव परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे नाव चलाकर लोगों को नदी पार कराने के मामले में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला निवासी नाविक सुभाष कुमार, खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी गौतम कुमार सहित तीन अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। खरीक के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार वत्स के आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी के आदेश पर 3 अक्टूबर से गंगा नदी में सभी प्रकार के नाव परिचालन पर पूर्ण […]

Naugachia: गंगा का जलस्तर घटा, फिर भी जहान्वी चौक से जहाज घाट तक परेशानी बरकरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पहुंच पथ पर पानी के कारण यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन ने उपलब्ध कराया ट्रैक्टर नवगछिया । गंगा के जलस्तर में सोमवार को कुछ कमी आने से यात्रियों को थोड़ी राहत की उम्मीद जगी है, लेकिन जहान्वी चौक से जहाज घाट तक पहुंचने वाले रास्ते की स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के कारण नवगछिया और भागलपुर के बीच जलमार्ग से आवागमन बढ़ गया है। ऐसे में जहाज घाट तक पहुंचने के रास्ते में पानी जमा होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद जहान्वी चौक से जहाज घाट तक पहुंच पथ पर पानी आ गया था। इसके कारण यात्रियों को पैदल पानी […]

Naugachia: लटका हुआ मिला विवाहिता का शव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के बाद जान लेने और शव लटकाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। मृतका की पहचान आशीष कुमार की पत्नी मधु कुमारी (23) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक जांच की और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मधु के मायके मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर पौड़ा टोला से उनकी मां प्रतिमा देवी, भाई, भाभी सहित अन्य परिजन मौके […]

Naugachia: तिनटंगा करारी घाट पर दो फेरी जहाजों से जलमार्ग सेवा जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के बीच बढ़ी यात्रियों की आवाजाही, घाट पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल और आपदा मित्र तैनात नवगछिया । विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत को लेकर बेली ब्रिज हटाए जाने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच जलमार्ग से आवागमन बढ़ गया है। इसी के साथ तिनटंगा करारी से कहलगांव के बीच भी जलमार्ग यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग बन गया है। यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए तिनटंगा करारी घाट पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि तिनटंगा करारी घाट पर फिलहाल दो फेरी जहाजों के माध्यम से यात्रियों का परिचालन किया जा रहा है। विक्रमशिला सेतु के समीप जाह्नवी चौक […]