August 22, 2026
Naugachia: तुलसी जयंती पर बाल भारती विद्यालय में सजा संस्कार और संस्कृति का मंच, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा विद्यालय परिसर- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026दोहे, चौपाइयों, भजनों, लोकगीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विद्यार्थियों ने तुलसीदास के साहित्य और श्रीराम के चरित्र को किया जीवंत नवगछिया। गौशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में शनिवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। तुलसी जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में भारतीय संस्कृति, साहित्य और संस्कारों की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गोस्वामी तुलसीदास की साहित्यिक रचनाओं, भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, रामचरितमानस के प्रसंगों, दोहों, चौपाइयों, कविताओं, भजनों, लोकगीतों एवं नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार […]