Tag Archives: naugachia news

Naugachia: नवगछिया रेलवे स्टेशन की दुकान में चोरी, नकद समेत हजारों का सामान गायबGS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र में रेलवे द्वारा आवंटित एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में नयाटोला निवासी मुकेश कुमार ने जीआरपी थाना नवगछिया में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, 3 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 12 हजार रुपये नकद और 5 हजार रुपये मूल्य का किराना सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। DESK2026

Naugachia: नवगछिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज, स्कूल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया में छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ दिन पूर्व विद्यालय परिसर में दो छात्र गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान मारपीट की घटना में आधा दर्जन छात्र घायल हो गए थे। मामले को लेकर घायल छात्र के पिता रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी प्रवीण कुमार के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका पुत्र रूपेश कुमार इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया में नौवीं कक्षा का छात्र है। घटना के दिन वह प्रतिदिन की तरह विद्यालय गया था और अपनी सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे […]

Naugachia: मधुरापुर के कृष्ण ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास विफल, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार स्थित कृष्ण ज्वेलर्स में शनिवार तड़के चोरी का प्रयास विफल हो गया। दो अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे चोरी करने में सफल नहीं हो सके। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों संदिग्धों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब तीन बजे दो अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। सुबह करीब छह बजे जब दुकान मालिक एवं बिहपुर निवासी कृष्णा पोद्दार दुकान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शटर पर लगे तीनों ताले गायब थे और दोनों ओर […]

Naugachia: क्या आपने कभी ‘चंपा आम’ का नाम सुना है? भागलपुर की मिटती आम विरासत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कभी अंग क्षेत्र की पहचान था चंपा आम, अब विलुप्ति की कगार पर; संरक्षण नहीं हुआ तो इतिहास बन जाएंगी पारंपरिक किस्में प्रदीप विद्रोही भागलपुर।अगर आज की युवा पीढ़ी से पूछा जाए कि क्या उन्होंने कभी ‘चंपा आम’ का नाम सुना है, तो संभव है कि अधिकांश लोगों का उत्तर ‘नहीं’ होगा। यह केवल एक आम की किस्म के भुला दिए जाने की कहानी नहीं, बल्कि अंग क्षेत्र की उस समृद्ध कृषि और सांस्कृतिक विरासत के धीरे-धीरे समाप्त होने का संकेत है, जिसने कभी भागलपुर को विशेष पहचान दिलाई थी। एक समय था जब अंग क्षेत्र की अमराइयों में चंपा आम अपनी विशिष्ट सुगंध, स्वाद और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध था। मध्यकालीन साहित्य और ऐतिहासिक संदर्भों में भी इस दुर्लभ […]

Naugachia: टीएमबीयू में अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार पर विवाद, 2018 बैच को 11 माह का एक्सटेंशन; 2025 बैच ने उठाए सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। (टीएमबीयू) में अतिथि शिक्षकों की सेवा अवधि बढ़ाने का निर्णय नए विवाद का कारण बन गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2018 में नियुक्त 76 अतिथि शिक्षकों की सेवा अवधि 11 महीने के लिए बढ़ा दी है, जबकि वर्ष 2025 में नियुक्त होकर बाद में सेवा से हटाए गए अतिथि शिक्षकों ने इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए इसे भेदभावपूर्ण करार दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एक जुलाई से प्रभावी इस निर्णय के तहत वर्ष 2018 बैच के 76 अतिथि शिक्षक अपने मूल स्नातकोत्तर (पीजी) विभागों एवं संबंधित महाविद्यालयों में योगदान देंगे। साथ ही मई माह में नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में की गई उनकी प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। वहीं, […]

Naugachia: नवगछिया में 6 जुलाई को भाजपा का कार्यकर्ता, छात्र, महिला व युवा सम्मेलन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी की ओर से 6 जुलाई (सोमवार) को सुबह 11 बजे नवगछिया में विशाल कार्यकर्ता, छात्र, महिला एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यालय (कुणाल गुप्ता के कार्यालय/आवास) में होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हरि साहनी होंगे। सम्मेलन में भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पार्टी कार्यकर्ता, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य, विभिन्न क्षेत्रों के युवा, महिलाएं तथा व्यवसायी वर्ग के लोग शामिल होंगे। भाजपा जिला महामंत्री मुरारीलाल चिरानिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। DESK2026

Naugachia: खरीक और नारायणपुर में फार्मासिस्ट नहीं देना सरकार की संवेदनहीनता : अरुण यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भागलपुर जिले के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की नियुक्ति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के 11 सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की नियुक्ति की गई है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक और नारायणपुर को इस सूची से बाहर रखना बेहद हैरानी और चिंता का विषय है। अरुण यादव ने कहा कि दवा वितरण और मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था में फार्मासिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं होना स्थानीय जनता के स्वास्थ्य अधिकारों की अनदेखी है। उन्होंने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी को भी निंदनीय बताया। DESK2026

Naugachia: डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में अनशन तीसरे दिन भी जारी, तीन अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में चल रहा आमरण अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया और मृदुल शर्मा की तबीयत बिगड़ने लगी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। जांच में तीनों का रक्तचाप सामान्य से कम पाया गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे महाविद्यालय स्थानांतरित करने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसी मांग को लेकर छात्र, अभिभावक और ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर समर्थन दिया, जबकि छात्राओं ने भी कॉलेज […]

Naugachia: घर बेचने का दबाव, विरोध करने पर महिला से मारपीट; अस्पताल में भर्ती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में घर बेचने का विरोध करने पर एक महिला के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। पीड़िता ने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। घायल महिला की पहचान मिल्की गांव निवासी रोशन खातून, पति मोहम्मद साबिर, के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि गांव के मोहम्मद कादिर, जन्नत खातून, मोहम्मद गुलाम और नसीमा खातून उस पर लगातार मकान बेचकर गांव छोड़ने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार को जब उसने मकान बेचने से इनकार किया तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज की। […]

Naugachia: तेज रफ्तार बालू लदा हाइवा फूंस के घर पर पलटा, दो मासूम भाई-बहन की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आठ लोग घायल, एक की हालत गंभीर; मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 जाम नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना के सामने शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में महादलित परिवार के दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार बालू लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने फूंस के घर पर पलट गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 को जाम कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खगरिया की ओर से नवगछिया की तरफ जा रहा लाल बालू लदा हाइवा अचानक टायर फटने के […]