Tag Archives: naugachia news

Naugachia: चौथी व अंतिम सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा जगतपति नाथ महादेव मंदिर, देर रात तक गूंजे भोलेनाथ के भजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सावन मास की चौथी व अंतिम सोमवारी पर नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में मिनी डाक बम, कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगतपति नाथ महादेव का विधि-विधान से पूजन कर गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। विशेष पूजा-अर्चना और […]

Naugachia: हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची डायल-112 टीम, कांवरिया समेत तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कांवरिया समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से घायलों को प्राथमिक उपचार मिल सका। डायल-112 के पदाधिकारी रामराज सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने घायलों की स्थिति का जायजा लिया और बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल वीरेंद्र कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (JLNMCH), भागलपुर रेफर […]

Naugachia: पूर्व सांसद ने पूछा – सुरक्षा कार्यों की निगरानी कौन कर रहा था?- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीनवगछिया। राघोपुर में गंगा ने तटबंध तोड़ा तो सोमवार को सरकार की नजर भी इलाके पर पहुंची। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गंगा क्षेत्र में करीब 70 मीटर तटबंध ध्वस्त होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवाई सर्वेक्षण कर कटाव और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुल का भी निरीक्षण किया। तटबंध टूटने के बाद प्रशासन और पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। लेकिन मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण के बीच तटबंध की जमीनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी तेज हो गए हैं। तटबंध टूटने से खरीक प्रखंड के दक्षिणी हिस्से में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों और खेतों की ओर बढ़ रहा है, जिससे हजारों लोगों पर […]

Naugachia: पानी गिराने के विवाद में मारपीट, एक आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र के ढोढिया गांव में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान ढोढिया निवासी सुबोध मंडल, पिता स्व. खोखा मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को वादी अंकित कुमार ने नदी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पानी गिराने को लेकर हुए विवाद के दौरान सुबोध मंडल समेत पांच-छह लोगों ने उनके और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट की घटना में परिवार के कुछ सदस्यों को चोट भी आई थी। आवेदन के आधार पर नदी थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने […]

Naugachia: जातिसूचक गाली का विरोध करने पर युवक से मारपीट, चाकू से हमला कर किया जख्मी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सावन की अंतिम सोमवारी की रात लोकमानपुर मोड़ के पास आयोजित गाना-बजाना एवं डांस कार्यक्रम के दौरान रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जातिसूचक गाली देने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घटना को लेकर लोकमानपुर निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार दास ने एससी-एसटी थाना में आवेदन देकर चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आशीष कुमार दास ने अपने आवेदन में बताया कि 23 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने ग्रामीण पंकज दास और राजीव दास के साथ लोकमानपुर मोड़ फोरलेन के पास आयोजित कार्यक्रम देखने गया था। इसी दौरान वह मनीष कुमार ठाकुर से […]

Naugachia: बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठग ने युवक से 1.21 लाख रुपये ठगे, APK लिंक भेजकर बनाया शिकार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भवनपुरा निवासी एक युवक को साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर झांसे में लिया और उसके बैंक खाते से कुल 1,21,688 रुपये की साइबर ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित मिथुन कुमार (30) ने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित मिथुन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 22 अगस्त की शाम करीब चार बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को यूको बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि मिथुन के बैंक खाते से दो लाख रुपये भेजे जा रहे हैं, लेकिन किसी कारण से लेन-देन […]

Naugachia: चोरी गई पिकअप 48 घंटे में बरामद, कटिहार से एक आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई पिकअप वाहन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने कटिहार जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गापुर गोशाला, प्रेमनगर, थाना मिर्चाबाड़ी, जिला कटिहार निवासी प्रेमराज कुमार, पिता मनोज राम उर्फ देवनारायण राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को वादी अविनाश कुमार ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर पिकअप वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया कि पिकअप चालक रवि कुमार वाहन लेकर बांका से नवगछिया की ओर आ रहा था। इसी दौरान खगड़िया बस स्टैंड के समीप तीन अज्ञात लोगों ने हाथ देकर वाहन को रुकवाया। […]

Naugachia: रक्षाबंधन पर नवगछिया के RG MOTORS का विशेष ऑफर, इलेक्ट्रिक स्कूटी पर मिल रही ₹5 हजार तक की विशेष छूट,60 हज़ार की गाड़ी मात्र 55 हज़ार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रक्षाबंधन के खास अवसर पर नवगछिया के ग्राहकों के लिए RG MOTORS की ओर से विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है। पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह ऑफर खासा आकर्षक है। ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटी की खरीद पर ₹5 हजार तक की विशेष छूट दी जा रही है। इसके तहत ₹60 हजार कीमत वाली गाड़ी को मात्र ₹55 हजार में घर ले जाने का अवसर मिल रहा है। नवगछिया के NH-31 स्थित बस स्टैंड के पास सुंदरम् होटल के नजदीक स्थित RG MOTORS पिछले दो वर्षों से लगातार ग्राहकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। संस्थान की ओर से इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी की बिक्री […]

Naugachia: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर शिक्षा सेवकों ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । क्षेत्रीय विधायक एवं बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से शिक्षा सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से शिक्षा सेवकों के मानदेय में वृद्धि सहित अन्य अपेक्षित मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आग्रह किया। इस दौरान भागलपुर शिक्षा सेवक संघ के जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर रजक, महासचिव प्रकाश रजक, नवगछिया अनुमंडल अध्यक्ष शंभू कुमार रजक एवं सचिव कुनकुन रजक सहित विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षा सेवक मौजूद रहे। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए बिहार सरकार से आवश्यक अनुमोदन कराने का आश्वासन दिया। DESK2026

Naugachia: गंगा खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर, निचले इलाकों में घुसा पानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या सात के पास रविवार शाम गंगा का जलस्तर 31.76 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 31.60 मीटर है। इस तरह गंगा खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। स्थानीय स्तर पर पिछले 24 घंटे में जलस्तर में करीब 20 सेंटीमीटर की वृद्धि बताई गई है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण निचले और गंगा के तटवर्ती इलाकों में पानी भरने लगा है। ब्रह्मोत्तर बांध के पास भी गंगा का पानी पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों की नजर अब जलस्तर में होने वाली आगे की वृद्धि पर टिकी है। इधर, जल संसाधन विभाग के […]