Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: पीएम सूर्य घर योजना में बिहार सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी ऐतिहासिक पहल : रवि कुमार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार की सब्सिडी के अतिरिक्त बिहार सरकार की ओर से राज्य अनुदान देने की घोषणा का जनता दल (यू) के युवा नेता रवि कुमार ने स्वागत किया है। उन्होंने इस पहल के लिए ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को बधाई देते हुए कहा कि बिहार सरकार का यह निर्णय राज्य के लाखों परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। रवि कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से एक किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम […]

Noimg

Naugachia: जूनियर जिला योगा खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 30 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भागलपुर जिला योगा खेल संघ के तत्वावधान में नवगछिया योगा एकेडमी की ओर से आयोजित जूनियर जिला योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, नवगछिया में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और योग के विभिन्न आसनों में अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में शानदार उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने अनुशासन, एकाग्रता और शारीरिक संतुलन का परिचय देते हुए विभिन्न योगासन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को योग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ खेल के […]

Noimg

Naugachia: वंदे मातरम्’ के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ नवगछिया । राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर के विरोध में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवगछिया जिला इकाई की ओर से रविवार को विरोध मार्च एवं कैंडल मार्च निकाला गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता के नेतृत्व में निकाला गया मार्च महाराज जी चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वैशाली चौक पहुंचा। मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित घटना पर अपना विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रति […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया नगर परिषद कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सभापति प्रीति कुमारी ने किया झंडोत्तोलन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह में नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। समारोह में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनी कुमारी, सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, नगर परिषद के सभी पार्षद, पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के दौरान पूरा नगर परिषद परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान […]

Noimg

Naugachia: ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, नवगछिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में निदेशक धर्मलाल सर ने शान से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने राष्ट्रगान गाया। पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को […]

Noimg

Naugachia: कौशल सिलाई केंद्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर श्याम कौशल फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल सिलाई केंद्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में कौशल सिलाई केंद्र की संचालिका बबीता कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी तथा देश की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया। समारोह में सिलाई केंद्र की प्रशिक्षु दीदियों एवं प्रशिक्षित कारीगरों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। केंद्र से जुड़ी महिलाओं एवं युवाओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों से जुड़े कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। इस दौरान […]

Noimg

Naugachia: बाल भारती,पोस्ट ऑफिस रोड में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बाल भारती,पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर तिरंगे झंडे और देशभक्ति के रंग नजर आ रहे थे। सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ था। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। विद्यालय के सचिव अभय प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति के […]

Noimg

Naugachia: मदरौनी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बेटियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मदरौनी पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, सामाजिक सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गांव की प्रतिभाओं का सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान मदरौनी पंचायत का माहौल राष्ट्रप्रेम और उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय “आशीर्वाद” में किया गया। समारोह में ध्वजारोहण श्री कृष्ण कुमार बाबू के कर-कमलों द्वारा किया गया। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि का संकल्प लिया। गांव की बेटियों ने दी शानदार प्रस्तुति स्वतंत्रता दिवस समारोह में मदरौनी गांव की बेटियों ने नृत्य एवं […]

Noimg

Naugachia: सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भव्य विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सावित्री पब्लिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग, देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर तिरंगे झंडे, देशभक्ति संदेश और राष्ट्रीय भावना से जुड़े कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्राचार्य अमित कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने […]

Noimg

Naugachia: अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया के एनएच-31, हरनाथचक स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सवी माहौल रहा। छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक अमरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका आशा सिंह, प्राचार्य सुमन सौरभ, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। […]