Tag Archives: naugachia news

Naugachia: पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा ने किया नवगछिया व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनील दत्त मिश्रा ने शुक्रवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। उनके आगमन को लेकर न्यायालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायमूर्ति मिश्रा के न्यायालय पहुंचने पर न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद न्यायमूर्ति मिश्रा ने न्यायालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय भवन, विभिन्न न्यायालय कक्षों, रिकॉर्ड रूम, अधिवक्ता कक्ष, प्रतीक्षालय तथा आम लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षी न्यायाधीश ने न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन, न्यायिक कार्यों की प्रगति तथा आधारभूत संरचनाओं की […]

Naugachia: बाबा विश्वराउत पुल के समीप सड़क हादसा, सीएनजी टेंपो और टोटो की टक्कर में दो महिलाएं गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। सड़क दुर्घटनाओं के लिए चर्चित बाबा विश्वराउत पुल के समीप शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। सीएनजी टेंपो और टोटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घायलों के परिजन संजय कुमार सुमन ने बताया कि जूली देवी (50 वर्ष) एवं मधु कुमारी (30 वर्ष) पचरा से दूधधार जा रही थीं। इसी दौरान बाबा विश्वराउत पुल के समीप सीएनजी टेंपो और टोटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से दोनों घायलों […]

Naugachia: दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग से मचा हड़कंप, महिला को धक्का देकर बदमाशों ने छीनी सोने की चेन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। नवगछिया में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। बनारसी लाल कॉलेज मेन रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की पहचान पकड़ा निवासी प्रिया देवी (20 वर्ष), पति सूरज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला सड़क से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और गले में पहनी सोने की चेन झपट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई और उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। […]

Naugachia: मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रंगरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । रंगरा थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जून को वादी संजय कुमार ने रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने बताया कि शाम के समय खेत से लौटने के दौरान भीमदास टोला हटिया के समीप गौतम कुमार और बाबू साहेब ने उन्हें रोक लिया तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत मिलने के बाद रंगरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। […]

Naugachia: ट्रक चालक से डरा-धमकाकर रुपये वसूलने का आरोप, प्रशिक्षु दरोगा निलंबित; रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक से कथित रूप से डरा-धमकाकर रुपये वसूलने के आरोप में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद एक प्रशिक्षु दरोगा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि ड्यूटी पर तैनात तीन गृहरक्षकों के विरुद्ध भी निलंबन की अनुशंसा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि 14 जून की रात वह कटिहार से ट्रक लेकर उत्तर प्रदेश लौट रहा था। इसी दौरान रंगरा थाना क्षेत्र में गश्ती पुलिसकर्मियों ने उसका वाहन रोक लिया। चालक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पहले उस पर एक बाइक सवार को धक्का मारने […]

Naugachia: सोई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : छत पर सोई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया गया कि 18 जून को वादी द्वारा खरीक थाना में आवेदन देकर सूचना दी गई कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री बीती रात्रि अपने घर की छत पर सो रही थी. इसी दौरान खरीक थाना के अंभो के सूरज कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के संबंध में अभियुक्त के परिजनों से शिकायत करने पर वादी एवं उनके परिवार के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई. प्राप्त आवेदन के आधार पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई. पुलिस ने आरोपित सूरज कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में […]

Naugachia: ससुराल में बंधक बनाकर मारपीट मामले में एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध, अन्य आरोपितों की तलाश जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया थाना क्षेत्र के चांदनगर गांव में दामाद को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने के चर्चित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। वहीं मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार 16 जून को मो. शाहिद उर्फ जूलो ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर सूचना दी थी कि उनके भांजे कैशर को उसके ससुराल चांदनगर में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को जख्मी हालत में ससुराल पक्ष के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस द्वारा घायल युवक को […]

Naugachia:खेल-खेल में 9 वर्षीय बच्चे के गले में फंसा सिक्का, गंभीर हालत में मायागंज रेफर

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव में खेल-खेल में एक 9 वर्षीय बालक के गले में सिक्का फंस जाने से अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनिया गांव निवासी अभिषेक कुमार (9 वर्ष), पिता ललन ठाकुर, गुरुवार को घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसने खेलते-खेलते एक सिक्का अपने मुंह में रख लिया। अचानक सिक्का उसके गले में फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। घटना के बाद बालक जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगा। बच्चे की हालत […]

Naugachia: प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, भाजपा ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया द्वारा “बारह साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन के मुख्य वक्ता बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ देश […]

Naugachia: खरीक मारहडीह गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के मारहडीह गांव में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पटेल ऋषिदेव (20 वर्ष), पिता मनोज ऋषिदेव, निवासी मराडीह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का शव गांव के ही एक पड़ोसी के घर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि जिस घर में युवक की मौत हुई, वहां मौजूद लोग घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उसकी […]