Tag Archives: naugachia news

Naugachia: गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर गांव में गुरुवार की शाम एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सिंघिया मकंदपुर निवासी बिट्टू कुमार (18 वर्ष), पिता रंजीत साह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे की है। परिजनों ने जब युवक को घर के एक कमरे में लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों […]

Naugachia: एनएच-31 पर सड़क हादसे में नवगछिया थाना के सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार की रात्रि लगभग 9 बजे के आसपास एनएच-31 स्थित नवगछिया टोल प्लाजा के समीप हुई, जहां बाइक सवार सब इंस्पेक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल पुलिस अधिकारी की पहचान नवगछिया थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर महेश कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद वे सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर उन पर पड़ी। वर्दी और नाम पट्टी देखकर उसने उन्हें पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान लिया। मानवता का परिचय देते हुए […]

Naugachia: मायागंज रेफर मरीज की एंबुलेंस में मौत, नवगछिया अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) रेफर की गई एक महिला मरीज की रास्ते में एंबुलेंस में ही मौत हो गई। नवगछिया के समीप तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र निवासी आरती कुमारी (40 वर्ष), पिता राम गणेश वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आरती कुमारी एक दुर्लभ आनुवंशिक (जेनेटिक) बीमारी से पीड़ित थीं। बीमारी के कारण उनकी शारीरिक वृद्धि सामान्य रूप से नहीं हो पाई थी। उम्र 40 वर्ष होने के बावजूद उनका शारीरिक स्वरूप 8 से 10 […]

Naugachia: बिहपुर में 1.765 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1.765 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 जून 2026 को बिहपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में अवैध रूप से गांजा रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद बिहपुर थाना की टीम ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अमरपुर निवासी गोपाल झा के घर से कुल 1.765 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से गोपाल झा (पिता- स्वर्गीय तारणी झा), निवासी अमरपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर को […]

Naugachia: 08 लीटर देसी शराब बरामदगी मामले में अभियुक्त को 5 वर्ष की सजा, एक लाख रुपये का अर्थदंड- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय-2, भागलपुर ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के साधारण कारावास एवं एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतने का भी आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष उत्पाद न्यायालय-2, भागलपुर के अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश सह जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-12 श्री शिव कुमार शर्मा ने मधुसूदनपुर थाना कांड संख्या-152/2024 एवं विशेष उत्पाद वाद संख्या-3556/2024 में सुनवाई करते हुए अभियुक्त जीवन चौधरी को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(ए) के तहत दोषी पाया। बताया गया कि 15 जून 2026 […]

Naugachia: नवगछिया का युवा राइडर ऑल इंडिया बाइक राइड पर रवाना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया शहर के लिए गर्व की बात है कि यहां से पहली बार एक युवा बाइक राइडर देशव्यापी यात्रा पर निकला है। नवगछिया निवासी युवा राइडर अभि डोमी (Abhi Domi Rider10) ऑल इंडिया बाइक राइड के लिए रवाना हुए हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर बिहार की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक विरासत, युवा शक्ति और सकारात्मक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना है। अभि डोमी अपनी बाइक यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों के लोगों से संवाद स्थापित करेंगे और बिहार की संस्कृति एवं नवगछिया की पहचान को देशभर में प्रचारित करेंगे। युवा राइडर ने बताया कि यह […]

Naugachia: दीपक कुमार बने कांग्रेस के गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाए जा रहे “सृजन जनसंपर्क अभियान” के तहत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सैदपुर निवासी दीपक कुमार को गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार ने अभियान के दौरान गोपालपुर क्षेत्र से 200 से अधिक नए लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में उनके योगदान को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में गोपालपुर […]

Naugachia: फरार कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज, एसपी ने घोषित किया नकद इनाम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के टॉप-10 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन पर नकद इनाम की घोषणा की है। पुलिस का मानना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची के अनुसार बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी कुख्यात अपराधी पप्पू यादव पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार पप्पू यादव 15 अलग-अलग आपराधिक मामलों में नामजद है और लंबे समय से फरार चल रहा है। […]

Naugachia: चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस ने शुरू की जांच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़पुर गांव निवासी झुनकर लाल के घर में कथित रूप से चोरी करने के दौरान एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को पकड़ने के बाद कुछ लोगों ने उसे गांव के एक पेड़ से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी […]

Naugachia: साइबर थाना नवगछिया की पहल से पीड़ितों को वापस मिले 53 हजार रुपये- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । साइबर थाना नवगछिया की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप साइबर ठगी के शिकार तीन पीड़ितों को कुल 53 हजार रुपये की राशि वापस दिलाई गई है। साइबर थाना की इस पहल से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी पंकज कुमार यादव को साइबर ठगी के मामले में 40 हजार रुपये वापस कराए गए। वहीं खरीक थाना क्षेत्र के बहुराज निवासी एक पीड़ित को 8 हजार रुपये तथा नवगछिया के नया टोला निवासी एक अन्य पीड़ित को 5 हजार रुपये की राशि वापस दिलाई गई। साइबर थाना नवगछिया द्वारा लगातार साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है तथा लोगों को जागरूक भी किया जा […]