Tag Archives: naugachia news

Naugachia: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने राजधानी एक्सप्रेस में किया हंगामा, नवगछिया स्टेशन पर आरपीएफ ने उतारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आरक्षित यात्रियों को हुई भारी परेशानी, चेन पुलिंग से 12 मिनट रुकी रही ट्रेन नवगछिया । बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के कारण मंगलवार को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12423) और बाद में उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (22449) में अफरातफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आरक्षित बोगियों में चढ़ जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार कटिहार और किशनगंज रेलवे स्टेशनों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी राजधानी एक्सप्रेस की विभिन्न आरक्षित बोगियों में सवार हो गए। इससे ट्रेन में यात्रा कर रहे आरक्षित […]

Naugachia: मजदूरी के रुपये मांगने पर महिला से मारपीट, सिर फूटा, अस्पताल में भर्ती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में मजदूरी के बकाया रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान तेतरी निवासी रानी देवी, पति राजेश कुमार मंडल, के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायल महिला के पति राजेश कुमार मंडल ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार (चाचा) के साथ वह बाहर मजदूरी करने गए थे। मजदूरी के दौरान उनके लगभग छह हजार रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें से केवल एक हजार रुपये ही वापस किए गए। शेष पांच हजार रुपये की मांग करने पर अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो […]

Naugachia: चचेरे जीजा नें साले पर किया चाकू से किया हमला, गंभीर रूप से घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। आपसी विवाद में एक युवक को उसके रिश्ते में लगने वाले बहनोई (जीजा ) ने साले को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी निवासी राजू मलिक पिता- सुबोध मलिक के रूप में हुई है। घटना के संबंध में राजू मलिक ने बताया कि वह घूमने के लिए मखाताकिया गया था, जहां वह अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान उनके रिश्ते में लगने वाले बहनोई भी वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। राजू के अनुसार, विवाद के दौरान बहनोई ने चाकू निकालकर उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह […]

Naugachia: गंगा स्नान के दौरान डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पुरानी दुर्गा मंदिर गंगा घाट पर बुधवार को स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर की गंगा में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नयाटोला, फुलकिया निवासी रूपेश कुमार (12 वर्ष) पिता विनोद राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रूपेश बुधवार की सुबह घर वालों को बिना बताए पड़ोस के कुछ बच्चों और ग्रामीणों के साथ गंगा स्नान करने पुरानी दुर्गा मंदिर घाट पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। गंगा के […]

Naugachia: आईटीआई परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । बिहार सरकार के जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत भागलपुर आईटीआई कॉलेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा एनसीसी कैडेट विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्रों को वृक्षों के महत्व, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तथा हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर […]

Naugachia: एनएच-31 पर बाइक दुर्घटना में युवक घायल, डायल 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। एनएच-31 स्थित मकनपुर चौक के समीप आर.एन. होटल के सामने ब्रेकर के पास मंगलवार को एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक अचानक असंतुलित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। घटना के समय मौके पर मौजूद डायल 112 की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल युवक की पहचान शुभम कुमार (पिता- दिनेश राम), निवासी कोपरिया, थाना चौसा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति सामान्य बताई गई। पुलिस द्वारा घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी गई, जिसके […]

Naugachia: मकनपुर चौक पर दिनभर जाम से लोग बेहाल, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ रही धज्जियांGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बीच सड़क पर खड़े टेंपो और भारी वाहनों के दबाव से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था, रोजाना हो रही नोकझोंक नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित मकनपुर चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चौक पर दिनभर लगने वाले जाम से आम लोग, यात्री, व्यवसायी और वाहन चालक परेशान हैं। सड़क पर अवैध रूप से खड़े टेंपो तथा भारी वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण हर दिन लंबा जाम लग रहा है, जिससे लोगों को घंटों तक सड़क पर फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मकनपुर चौक पर टेंपो चालकों की मनमानी के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। चालक सड़क किनारे निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने के बजाय मुख्य सड़क […]

Naugachia: बलहा-मधुरापुर फायरिंग कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा एवं मधुरापुर बाजार में बीते 25 मई को हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 को दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अपराधियों ने बलहा और मधुरापुर बाजार में एक दुकानदार के साथ मारपीट की थी तथा इलाके में भय और दहशत फैलाने […]

Naugachia: नवोदय विद्यालय नगरपारा में कक्षा 11 वाणिज्य संकाय में नामांकन के लिए आवेदन शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

योग्य छात्र-छात्राओं से 25 जून तक आवेदन करने की अपील, 60 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग भागलपुर । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा (भागलपुर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 वाणिज्य संकाय की रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने निर्धारित योग्यता रखने वाले छात्र-छात्राओं से आवेदन करने की अपील की है। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के लिए वैसे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। […]

Naugachia: भाजपा नवगछिया जिला ने चलाया ‘बारह साल बेमिसाल’ जनसंपर्क अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जनता के प्रति जताया आभार नवगछिया । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नवगछिया जिला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में ‘बारह साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न मंडलों एवं प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार नेतृत्व का अवसर देने के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश […]