Tag Archives: naugachia news

Noimg

तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, छत से गिरकर दुकानदार की मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सड़क बाधित रहने से समय पर नहीं पहुंच सका अस्पताल, गांव में मातम नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत अंतर्गत जपतेली गांव में देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में एक दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में दर्जनों घरों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। मृतक की पहचान जपतेली गांव निवासी 40 वर्षीय हीरा लाल राम के रूप में हुई है। वह गांव में किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी मंगली देवी और दो पुत्र हैं। ग्रामीणों के अनुसार हीरा लाल राम […]

Noimg

मारपीट की जानकारी मां को दी, एक घंटे बाद मिली मौत की खबरGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति समेत कई ससुराल वालों पर हत्या का आरोप नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के कई लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मौत से करीब एक घंटे पहले विवाहिता ने फोन कर अपनी मां को मारपीट की जानकारी दी थी, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। मृतका की पहचान अंशु कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व कमलाकुंड गांव निवासी प्रभास यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। […]

Noimg

कुदरत का कहर, लोगों की जान आफत में आई-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

इस्माइलपुर रघुनीटोला में भयानक प्रलयकारी आंधी तूफान ने बासा पर सोये अवस्था में वृद्धा की ली जान आम का पेड़ मलबे में दबने से मौके पर मौत, घर में पसरा मातमी सन्नाटा नवगछिया : लगातार गर्मी और धूप के बाद सोमवार की देर रात आई भयानक प्रलयकारी आंधी तूफान बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है। जिसमें इस्माइलपुर प्रखंड के अंतर्गत पूर्वी भिट्ठा पंचायत के रघुनी टोला गांव में सोमवार की देर रात आई तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज हवा और खराब मौसम के बीच अचानक एक विशालकाय आम का पेड़ बासा पर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से वहां सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुना देवी की मौके पर ही दर्दनाक […]

Noimg

कुदरत का कहर: बेमौसम आंधी बनी किसानों की आफत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

केला, आम और मनराजी लीची की फसल को भारी नुकसान नवगछिया और आसपास के इलाकों में देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत देने के बजाय मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फिर गया। आंधी का सबसे अधिक असर बागवानी फसलों पर पड़ा है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर केला, आम और प्रसिद्ध मनराजी लीची की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण पेड़ों पर लगे फल टूटकर जमीन पर गिर गए, जबकि कई फलदार पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए। गोपालपुर […]

NAUGACHIA : अपहरण के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार, तीन अपहृताओं को पुलिस ने किया बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला में अपहरण के अलग-अलग मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अपहृताओं को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पूर्णिया जिला के केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमचुरा निवासी राजीव कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर ले गया है। मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पहले ही अपहृता को बरामद कर लिया था। वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपित राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद […]

Noimg

NAUGACHIA : बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नवादा निवासी राजन मंडल के पुत्र फेको मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का […]

NAUGACHIA : लोडेड देशी कट्टा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । भवानीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को ग्राम आशाटोल में गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पूछताछ एवं उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से एक देशी लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल निवासी प्रवीण कुमार पिता लक्ष्मण शर्मा को गिरफ्तार किया गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने कहा, इस संदर्भ में भवानीपुर थाना कांड संख़्या- 117/26, धारा- 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK 111

NAUGACHIA : परबत्ता थाना क्षेत्र में देशी शराब बरामद, अभियूक्त गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 20 मई को परबत्ता थाना पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारगील दियारा स्थित गंगा किनारे घास-फूस में छिपाकर रखे गये 08 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या- 65/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर परबत्ता थाना पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर राघोपुर बिंद टोली स्थित सुभाष महतो के झोपड़ी से 06 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या- 66/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इधर ढोलबज्जा थाना कांड संख़्या- 41/26, धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के […]

NAUGACHIA : खेलते समय पानी भरी बाल्टी में डूबा मासूम, नवगछिया से पूर्णिया रेफर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शुक्रवार को खेलते समय एक दो वर्षीय मासूम पानी से भरी बाल्टी में डूब गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की तत्परता से बच्चे को तत्काल बाल्टी से बाहर निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया  । जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी मो. छोटू अली का दो वर्षीय पुत्र महीनूर घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। कुछ देर बाद बच्चे की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। वहां मासूम को बाल्टी में डूबा देख परिजनों के होश उड़ […]