Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: 12 वर्षीय बालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार परेशान -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव से 12 वर्षीय बालक निखिल कुमार के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में चिंता और दहशत का माहौल है। बालक के पिता प्रवेश यादव ने बुधवार को नवगछिया पुलिस जिला के एसपी वैभव शर्मा से मुलाकात कर अपने पुत्र की जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार निखिल कुमार 21 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे बासा से घर आने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिवार वालों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, […]

Noimg

Naugachia:मद्यनिषेध मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तारGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । परबत्ता थाना पुलिस ने मद्यनिषेध से जुड़े मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी 26 मई 2026 को विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना कांड संख्या-12/26 में फरार चल रहे अभियुक्त नरेश साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमुनियां निवासी नरेश साह, पिता सुभाष साह उर्फ बासुदेव साह के रूप में हुई है। वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना कांड संख्या-51/26 में फरार चल रहे अभियुक्त अंकलेश मंडल उर्फ अमरेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान साहू परबत्ता निवासी झाखो मंडल के पुत्र अंकलेश मंडल उर्फ अमरेश मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे […]

Noimg

Naugachia: सनकी कुत्ते के हमले से कई लोग और पशु घायल – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक सनकी कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने राह चलते कई लोगों और पशुओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार सनकी कुत्ता अचानक गांव की गलियों और सड़कों पर लोगों के पीछे दौड़ने लगा। इस दौरान उसने कई राहगीरों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के हमले में कई पशु भी जख्मी हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। वहीं घायल पशुओं को इलाज के लिए प्रखंड स्तरीय […]

Noimg

Naugachia : घोड़े के काटने से दो वर्षीय बच्ची घायल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी दो वर्षीय बच्ची परिधि कुमारी घोड़े के हमले में घायल हो गई। घटना बुधवार संध्या की बताई जा रही है। घायल बच्ची की पहचान रुदल यादव की पुत्री परिधि कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि परिधि घर के पास सड़क किनारे खेल रही थी। उसी दौरान बगल से एक घोड़ा गुजर रहा था। अचानक घोड़े ने बच्ची पर हमला कर दिया और अपने दांत से उसके हाथ में काट लिया। घटना के बाद बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। शोर सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह घोड़े को भगाकर बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया। हालांकि तब तक बच्ची के हाथ में गंभीर जख्म […]

Noimg

Naugachia:एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पिता के श्राद्धकर्म के बाद ससुराल जा रहे थे युवक, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र के दयालपुर चौक के समीप एनएच-31 पर बुधवार की रात्रि हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर टोला गोसाई गांव निवासी 38 वर्षीय श्याम सुंदर सिंह पिता स्वर्गीय चुनचुन सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान उनके मित्र एवं पड़ोसी सनी पासवान पिता खोखा पासवान, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर सिंह के पिता […]

Noimg

NAUGACHIA:सांड के हमले से बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर घायल-GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

सड़क पर गिरने से दोनों को आई गंभीर चोटें, अस्पताल में चल रहा इलाज नवगछिया से अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक सड़क पर अचानक आए सांड के हमले का शिकार हो गए। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजय ढाबा के समीप हुआ, जिसके बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद मुस्ताक, पिता मोहम्मद खुदीस, तथा मोहम्मद आरिफ, पिता मोहम्मद रसूल, के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक देर शाम मोटरसाइकिल से नवगछिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अजय ढाबा के पास सड़क किनारे घूम […]

Noimg

तेज आंधी में बिजली का पोल गिरने से पशुपालक की मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बासा पर मौजूद थे मो. जैनुल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के बिहपुर पूरब मिल्की पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ में सोमवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आंधी के दौरान बासा पर बिजली का पोल और सीमेंट का पिलर गिर जाने से 57 वर्षीय पशुपालक मो. जैनुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। मृतक की पहचान स्वर्गीय महरूम रियासत हुसैन के पुत्र मो. जैनुल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोमवार देर रात अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। उस समय मो. जैनुल अपने बासा पर मौजूद थे और […]

Noimg

नवगछिया जा रही बस से गिरकर कंडक्टर की दर्दनाक मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कुर्सेला पुल पर हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया । पूर्णिया से नवगछिया जा रही एक यात्री बस से गिरकर कंडक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर कुर्सेला पुल पर हुआ। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों और कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार यात्री बस पूर्णिया से नवगछिया की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कुर्सेला पुल पर पहुंची, तभी बस का कंडक्टर अचानक चलती बस से नीचे सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और बस कर्मियों की मदद से घायल कंडक्टर को इलाज […]

Noimg

सांड के हमले से बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर घायल-GS NEWS

UncategorizedDESK 1130

सड़क पर गिरने से दोनों को आई गंभीर चोटें, अस्पताल में चल रहा इलाज नवगछिया से अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक सड़क पर अचानक आए सांड के हमले का शिकार हो गए। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजय ढाबा के समीप हुआ, जिसके बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद मुस्ताक, पिता मोहम्मद खुदीस, तथा मोहम्मद आरिफ, पिता मोहम्मद रसूल, के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक देर शाम मोटरसाइकिल से नवगछिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अजय ढाबा के पास सड़क किनारे घूम […]

Noimg

तेज आंधी में नदी में नाव पलटी, मछुआरे की दर्दनाक मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

गंगा किनारे नाव पर रहकर करता था मछली पालन, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा गांव स्थित छोटी अठगामा छठ माता स्थान के समीप सोमवार देर रात आई तेज आंधी और तूफान के दौरान गंगा नदी में एक नाव पलट गई। हादसे में नाव पर रह रहे एक मछुआरे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा गांव निवासी 59 वर्षीय छट्ठू सहनी, पिता स्वर्गीय अक्कल सहनी, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गंगा नदी किनारे नाव पर रहकर मछली पकड़ने […]