Tag Archives: naugachia news

NAUGACHIA : एनएच-31 पर फिर लगा लंबा जाम, मक्का लदी गाड़ियों की कतार से यातायात प्रभावित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : एनएच-31 पर रविवार दोपहर एक बार फिर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय से लेकर संतोष धर्मकांटा तक फैला रहा। सड़क पर मक्का से लदी ट्रैक्टर और ट्रकों की लंबी कतार लगी रही, जिसके कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में मक्का खरीद-बिक्री के लिए कई गोदाम प्वाइंट संचालित हो रहे हैं। किसान अपनी उपज लेकर यहां पहुंचते हैं, जहां व्यापारी मक्का की खरीद करते हैं। इसके बाद वाहनों को तौल के लिए धर्मकांटा भेजा जाता है। इसी प्रक्रिया के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और ट्रक सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे एनएच-31 पर लगातार […]

Noimg

NAUGACHIA : चांदनी चौक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप रविवार रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बहत्तरा निवासी शकलदेव कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार चांदनी चौक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने ब्रेकर के समीप मोटरसाइकिल अचानक असंतुलित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त होकर युवक सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं है । घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है । बताया जा रहा है कि […]

NAUGACHIA : यातायात संकट के बीच सांसद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

महादेवपुर घाट से बरारी घाट तक पांच नावों का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत नवगछिया : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्पन्न यातायात संकट के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पहल पर नवगछिया और भागलपुर के बीच निशुल्क नाव सेवा शुरू कराई गई है। रविवार से महादेवपुर गंगा घाट से बरारी घाट तक पांच नावों का संचालन प्रारंभ किया गया। बताया गया कि यह सेवा प्रतिदिन तब तक जारी रहेगी, जब तक पुल पर यातायात पूरी तरह बहाल नहीं हो जाता। गौरतलब है कि सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन की ओर से नावों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ के कारण वह पर्याप्त साबित नहीं हो रही थी। प्रतिदिन हजारों लोगों […]

NAUGACHIA : ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का शुभारंभ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सात वैचारिक सत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और विचारधारा का प्रशिक्षण नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं सांगठनिक विकास को लेकर आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को नवगछिया में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, क्षेत्रीय सह संगठन प्रभारी मनीष पांडेय एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रफुल्ल चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर […]

NAUGACHIA : चैती दुर्गा मंदिर परिसर में लाखों की चोरी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पुजारी के कमरे का ताला तोड़कर 6.82 लाख रुपये लेकर फरार हुए चोर बेटी की शादी के लिए जमा की गई थी रकम, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी नवगछिया बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को बड़ी चोरी की घटना सामने आई। मंदिर के पुजारी पंडित निरंजन के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने बक्से में रखे करीब 6 लाख 82 हजार रुपये चोरी कर लिये। चोरी गई राशि पुजारी ने अपनी पुत्री की शादी के लिए जमा कर रखी थी। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रविवार होने के कारण पुजारी रुपये बैंक में जमा नहीं कर सके थे। उन्होंने सोमवार को राशि जमा करने की […]

NAUGACHIA : अवैध संबंध बना हत्या की वजह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया में युवक की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, महिला गिरफ्तार पति और भाई के साथ मिलकर रची गई थी हत्या की साजिश, पुलिस ने वाहन भी किया बरामद नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड नयाटोला के पास युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध, पैसों के लेन-देन और लगातार दबाव बनाए जाने के कारण युवक की हत्या की साजिश रची गई थी। जानकारी के अनुसार 15 मई को स्टेशन रोड नयाटोला के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया […]

BHAGALPUR : नल में जल नहीं, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर : जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत राजंदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 में मुख्यमंत्री नल-जल योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। ग्रामीण पिछले तीन वर्षों से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर किसी तरह गुजर-बसर करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में करीब 60 से 70 घर हैं, लेकिन नल-जल योजना के तहत पिछले तीन साल से पानी की आपूर्ति बंद है। लोगों का कहना है कि इलाके में आज तक सड़क की समुचित व्यवस्था भी नहीं हो सकी है और कई परिवार अब भी फूस के घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार योजना के तहत लगाए गए अधिकांश टोटी टूट […]

NAUGACHIA : सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ की वट सावित्री पूजा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही विभिन्न गांवों, मोहल्लों और मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में पूजा की थाली लेकर वट वृक्ष के समीप पहुंचीं। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर उसकी परिक्रमा की तथा भगवान विष्णु और माता सावित्री की पूजा की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट सावित्री व्रत कथा का […]

NAUGACHIA : शिक्षामंत्री से मिले शिक्षक संघ के सचिव, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नारायणपुर : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव डॉ. कुमार चंदन ने बिहार सरकार के शिक्षामंत्री मिथलेश तिवारी से मुलाकात कर भागलपुर जिले की शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान डॉ. चंदन ने शिक्षकों के स्थानांतरण, लंबित वेतन भुगतान, एरियर तथा पुरानी व्यवस्था में बदलाव कर नई व्यवस्था लागू करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कई प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसका शीघ्र समाधान आवश्यक है। शिक्षामंत्री मिथलेश तिवारी ने समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया में महिला शिक्षकों को उनके गृह प्रखंड तथा पुरुष शिक्षकों को गृह जिला में स्थानांतरण देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला पुल संकट के बीच नाव से विदा हुई दुल्हन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

महादेवपुर घाट पर दिखी दो दशक पुरानी तस्वीर, अंगिका गायक सुनील छैला बिहारी बोले — “लोग फिर पुराने दौर में लौट गए” नवगछिया  : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर, नवगछिया और सीमांचल के बीच आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल पर आवाजाही बाधित होने से लोगों को एक बार फिर पुराने दिनों की याद आने लगी है, जब गंगा पार करने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा हुआ करती थी। शनिवार को मलमास से पहले लग्न के अंतिम दिनों में महादेवपुर घाट पर ऐसी ही भावुक तस्वीर देखने को मिली। मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर भागलपुर ले जा रहे थे। लेकिन विक्रमशिला पुल पर आवागमन […]