Tag Archives: naugachia news

Noimg

NAUGACHIA: जमीन विवाद में भाइयों ने किया जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार, अन्य फरार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड संख्या छह में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक झगड़े में गोपाल कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घायल गोपाल कुमार झा ने बताया कि उनके भाई मिथुन झा और सोनू झा अपनी पत्नियों के साथ जबरन घर में घुस आए और जमीन को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान धारदार हथियार से सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार मारपीट के दौरान हमलावरों ने घर में रखे करीब दो लाख रुपये भी लूट लिये। घटना के बाद परिजनों […]

Noimg

NAUGACHIA: नवगछिया में चोरों का तांडव: एक ही रात तीन दुकानों के ताले टूटे, लोगों में आक्रोश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में रंगरा थाना और नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक पर 4 अप्रैल की रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित दुकानदारों में निरंजन यादव, शिवनंदन यादव और मुकेश पासवान शामिल हैं। तीनों दुकानदार रोज की तरह अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन शनिवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर का सामान गायब था। बताया गया कि […]

Noimg

NAUGACHIA: नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्यशैली पर उठे सवाल, वायरल हुआ हथकड़ी वाला वीडियो || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्यशैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद पैदा हो गया है। वायरल वीडियो में सिंग्नल केबल चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के हाथ में खुलेआम हथकड़ी थमाते हुए दिखाया गया है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, नवगछिया रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास केबल तार चोरी को लेकर पिछले महीने आरपीएफ थाना में मामला दर्ज कराया गया था। सिग्नल विभाग के कनिष्ठ अभियंता के आवेदन पर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 174 (सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में कुरसेला थाना क्षेत्र इंदिरा ग्राम निवासी अभिषेक कुमार झा को दो दिन पूर्व हिरासत में […]

Noimg

NAUGACHIA : संदिग्ध लिंक खोलते ही युवक साइबर ठगी का शिकार, खाते से 76 हजार रुपये की अवैध निकासी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिघिंया मकंदपुर निवासी शैलेंद्र प्रसाद आजाद के पुत्र राजीव रंजन गुप्ता साइबर अपराधियों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए। मोबाइल पर भेजे गए एक संदिग्ध लिंक को खोलते ही उनके बैंक खाते से 76 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़ित के बयान पर नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित राजीव रंजन गुप्ता ने बताया कि 28 फरवरी को उनके वन प्लस मोबाइल में स्क्रीन से संबंधित समस्या आ रही थी। समाधान के लिए उन्होंने इंटरनेट से मिले कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर पर कॉल किया, जहां सामने वाले […]

Noimg

NAUGACHIA: क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तीन खिलाड़ी जिला टीम में चयनित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

नवगछिया।नवगछिया  क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकैडमी से तीन खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर की टीम के लिए हुआ है, जो स्थानीय क्रिकेट जगत के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। अकैडमी के अध्यक्ष राजेश कुमार झा (ज्ञान वाटिका प्रिंसिपल) एवं सचिव प्रफुल्ल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया  क्रिकेट अकैडमी के तीन खिलाड़ियों का चयन Bihar Cricket Association द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-16 प्रतियोगिता के लिए भागलपुर जिला टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में पीयूष कुमार (भवानीपुर), शहंसा खान (मनिया मोड़) एवं विशाल कुमार सिंह (श्रीपुर) शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का […]

प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा चीकू कुमारी नवोदय विद्यालय में चयनित, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा चीकू कुमारी के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन ने चीकू कुमारी को शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनकी माता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायक होती है। सम्मान समारोह के दौरान चीकू कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने बताया कि प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों द्वारा बेहतर ढंग से पढ़ाई […]

Noimg

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मिथुन के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा […]

Noimg

ट्रक से 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई||| GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 1779 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है, जिसे ट्रक के डाला में छिपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-31 स्थित ज्योति पेट्रोल पंप के समीप एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी जांच शुरू की। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखे गए 198 कार्टून में बंद कुल 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने […]

Noimg

गंगा में डूबे किशोर समेत दो लोगों का शव 40 घंटे बाद बरामद, क्षेत्र में शोक|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे किशोर समेत दो व्यक्तियों का शव घटना के करीब 40 घंटे बाद तीसरे दिन शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। दोनों के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम गंगा घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसल जाने से अररिया और सहरसा के रहने वाले दो लोग गहरे पानी में चले गए थे और डूब गए। घटना के बाद से ही परबत्ता थाना पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार शव की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दोनों शव महादेवपुर गंगा घाट से कुछ […]

Noimg

24 घंटे से चल रहे रामायण पाठ का हुआ समापन, हवन-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ आयोजन|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर (नया टोला) स्थित प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में हनुमत् जयंती के अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखण्ड रामायण पाठ आज विधिवत रूप से संपन्न हो गया।अखण्ड रामायण पाठ के समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूर्णाहुति की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर रामनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।समापन के अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मी नृसिंह एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजन समिति के अनुसार, हनुमत् जयंती पर अखण्ड रामायण पाठ का विशेष महत्व होता […]