Tag Archives: naugachia news

Noimg

NAUGACHIA : मध्यान भोजन में गड़बड़ी पर छात्राओं का फूटा गुस्सा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन, एक घंटे बाधित रहा आवागमन नवगछिया  : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय लतरा में मंगलवार को मध्यान भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। नाराज बच्चों ने नवगछिया से तीनटंगा करारी जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे छात्राओं ने सड़क पर बांस और चौकी लगाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आठवीं कक्षा की छात्रा सोनाली कुमारी, सुहानी कुमारी समेत अन्य बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में नियमित रूप से पढ़ाई नहीं होती और […]

Noimg

NAUGACHIA : ‘गुड टच-बैड टच’, मोबाइल जागरूकता और नैतिक कहानियों के जरिए बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण सीख || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बाल भारती विद्यालय के जूनियर समर कैंप का दूसरा दिन रहा ज्ञान, जागरूकता और मनोरंजन से भरपूर नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में आयोजित समर कैंप 2026 का दूसरा दिन मंगलवार को छोटे बच्चों के लिए ज्ञान, जागरूकता और मनोरंजन का अनूठा संगम बन गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की हंसी, उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा। विभिन्न शिक्षाप्रद कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को न केवल मनोरंजन कराया गया, बल्कि जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी सहज तरीके से सिखाई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले विशेष सत्र से हुई। ‘गुड टच और बैड टच’ विषय पर शिक्षिकाओं द्वारा एक प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका के माध्यम से बच्चों को […]

NAUGACHIA : गोपालपुर में दो पंचायतों में लगे सहयोग शिविर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जमीन विवाद और मनरेगा शिकायतों को लेकर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ नवगछिया  : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर आम लोगों की जमीन, राजस्व और विकास योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड के बड़ी मकनपुर मालपुर एवं पचगछिया पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित निष्पादन का भरोसा दिलाया। सहयोग शिविर में सबसे अधिक मामले जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन तथा मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी से संबंधित सामने आए। ग्रामीणों ने राजस्व मामलों के लंबित रहने और योजनाओं में अनियमितता की शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। इस अवसर पर […]

NAUGACHIA : गोपालपुर में रात के अंधेरे में बकरी चोरी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

चारपहिया वाहन से पहुंचे चोर, किसान के बासा से पांच बकरियां लेकर फरार नवगछिया  : गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में बीती रात चोरों ने एक किसान के बासा पर धावा बोलकर बकरी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत गोपालपुर थाना में दर्ज कराई है। पीड़ित किसान रामानंद सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनका बासा नवगछिया से तीनटंगा जाने वाली सड़क के समीप स्थित है। रात में वे बासा पर सोए हुए थे। इसी दौरान चोर चारपहिया वाहन से वहां पहुंचे और मुर्गा फार्म के गेट तथा खूँटी से बंधी रस्सी काटकर अंदर प्रवेश कर […]

NAUGACHIA : रंगदारी और फायरिंग मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

गंगा में भैंस नहलाने को लेकर हुई थी मारपीट और फायरिंग की घटना नवगछिया  :  गोपालपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी, मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2025 को वादी शोषित कुमार ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि ग्रामीण चंदन मंडल एवं 5-6 अन्य लोगों ने गंगा नदी में भैंस नहलाने के एवज में रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने वादी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 106/25 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं 27 […]

NAUGACHIA : भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन विभिन्न विषयों पर पांच महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत सामूहिक योग एवं व्यायाम सत्र से हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। अष्टम सत्र में विधान पार्षद लालमोहन प्रसाद गुप्ता ने “विचार परिवार” विषय पर चर्चा करते हुए संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि और उसके महत्व को विस्तार से बताया। वहीं नवम सत्र में […]

NAUGACHIA : विशिष्ट शिक्षकों की प्रोन्नति फाइलों को मिली रफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय में उठाई लंबित मामलों की मांग नवगछिया के गोपालपुर  प्रखंड क्षेत्र में विशिष्ट शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को लेकर सोमवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की। जिला सचिव सुबोध चंद्र यादव, अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह तथा प्रधान शिक्षक अनिल कुमार अनल के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने लंबित प्रोन्नति फाइलों के शीघ्र निष्पादन की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से प्रोन्नति प्रक्रिया लंबित रहने के कारण शिक्षकों में असंतोष का माहौल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यालय के अकाउंटेंट ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने […]

NAUGACHIA : गोपालपुर में आज लगेगा सहयोग शिविर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पंचायत सरकार भवन में सुनी जाएंगी आम लोगों की समस्याएं नवगछिया  : मुख्यमंत्री द्वारा संचालित सहयोग शिविर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड के बड़ी मकनपुर एवं पचगछिया पंचायत सरकार भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम लोगों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई कर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर लोगों की समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों और शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तथा 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास […]