Tag Archives: naugachia news

PURNIA : जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य ने दी श्रद्धांजलि, प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर जताया गहरा शोक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य एवं भागलपुर जिला कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का एक दुखद सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र ने एक अनुभवी और समर्पित नेता को खो दिया है। नम आंखों से दी गई अंतिम विदाईशनिवार को भागलपुर के बरारी घाट पर दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। पूर्णिया से पहुंचे कांग्रेस नेता, अर्पित की श्रद्धांजलिअंतिम संस्कार में […]

PURNIA: पूर्णिया में रेड टेनिस बॉल लॉन्ग बाउंड्री क्रिकेट चैंपियनशिप संपन्न, अमन 11 बनी विजेता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। आनंदनगर, खुश्कीबाग में आदि शक्ति युवा सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित रेड टेनिस बॉल लॉन्ग बाउंड्री क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। फाइनल मैच में अमन 11 और रिटायर्ड 11 के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अमन 11 की टीम विजेता बनी, जबकि रिटायर्ड 11 को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। समापन समारोह में पूर्णिया सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट का उद्घाटन 26 अप्रैल को किया गया था। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष निकेश कुमार सहित राहुल बाबा, सन्नी पासवान, सतीश सिंह, विक्रम जी, संजू […]

PURNIA : राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाइल वैन को दिखाई जाएगी हरी झंडी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा 09 मई 2026 को इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में आयोजित होगी, जहां विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा 04 मई 2026 को दोपहर 01:30 बजे व्यवहार न्यायालय पूर्णिया परिसर से जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर वे […]

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस की कार्रवाई—अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस द्वारा अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोपालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मई 2026 को गोपालपुर थाना की पुलिस टीम लतरा मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से दो देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों अभियुक्तों—बंटी कुमार (पिता सिकंदर दास, निवासी पकरा, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर) एवं चंद्रलोक कुमार (पिता अवधेश […]

Noimg

NAUGACHIA : नवगछिया में हर शनिवार महाप्रसाद वितरण, सैकड़ों-हजारों लोगों को मिल रहा भोजन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित ‘सेवा श्री नवगछिया’ द्वारा प्रत्येक शनिवार को समाज सेवा का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 02 मई 2026 को नवगछिया बस स्टैंड परिसर में महाप्रसाद वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भगवान श्री हनुमान जी को भोग अर्पित करने के बाद महाप्रसाद के रूप में चावल, राजमा एवं आलू की सब्जी का वितरण किया गया। इस अवसर पर करीब हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद बांटा गया। साथ ही श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के लिए पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था की गई। ‘सेवा श्री नवगछिया’ के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले कई महीनों से निरंतर चल रहा […]

NAUGACHIA : मकंदपुर चौक पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे वाहन—लोगों को उठानी पड़ी भारी परेशानी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : मकंदपुर चौक पर शनिवार को भीषण जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम में बस, ट्रक, जीप, कार सहित कई बारात की गाड़ियां भी घंटों फंसी रहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने और यातायात व्यवस्था सही नहीं रहने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। जाम इतना गंभीर था कि राहगीरों के लिए पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। खासकर बरात में जा रहे लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा, जिससे उन्हें समारोह स्थल तक पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकंदपुर चौक पर अक्सर […]

NAUGACHIA : कुरसेला यार्ड में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : कटिहार–नवगछिया रेलखंड के अंतर्गत कुरसेला यार्ड के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशवा गांव निवासी स्वर्गीय मुक्ति यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिनेश यादव किसी कारणवश कुरसेला यार्ड के प्लेटफार्म संख्या एक पर मौजूद थे, तभी अचानक एक गुजरती ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नवगछिया जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर […]

NAUGACHIA : मुंबई में ट्रेन से गिरकर नवगछिया के युवक की मौत, चापर गांव में पसरा मातम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा प्रखंड अंतर्गत चापर गांव के एक युवक की मुंबई में ट्रेन से गिरकर मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान चापर निवासी सुनील पंडित के पुत्र सौरभ कुमार उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार बीते 15 मार्च को रोजगार की तलाश में मुंबई गया था, जहां वह वानखेड़े स्टेडियम में गार्ड के रूप में कार्यरत था। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पूर्व वह किसी कारणवश ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उसकी […]

Noimg

NAUGACHIA : ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास बंद रेलवे फाटक पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन ने मारी टक्कर नवगछिया में शुक्रवार की संध्या एक हृदयविदारक रेल हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पवन शर्मा (पिता– गोपाल शर्मा, उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पत्नी एवं एक पुत्र राजा शर्मा को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पवन शर्मा शुक्रवार को नवगछिया स्थित विद्युत कार्यालय गए थे। उनका बिजली कनेक्शन बंद होने के बावजूद बिल आने की समस्या को लेकर वे आवेदन देने के […]

NAUGACHIA : सड़क हादसे में “कुका” की दर्दनाक मौत, नवगछिया अस्पताल परिवार में शोक की लहर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत जीरो माइल, शिवानी विवाह भवन के समीप शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में “कुका” नाम से पहचानी जाने वाली महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। शनिवार सुबह पहचान की प्रक्रिया के दौरान अस्पताल कर्मियों ने पुष्टि की कि मृत महिला वही “कुका” है, जो पिछले कई वर्षों से अस्पताल परिसर में रह रही थी। यह खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई और सभी कर्मचारी भावुक हो उठे। इसके बाद […]