Tag Archives: naugachia news

Noimg

NAUGACHIA : प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को होगी ‘क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026’ की लिखित परीक्षा, एडमिट कार्ड का वितरण पूर्ण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के एनएच-31 स्थित प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित “क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026” को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के लिए लगभग 400 प्रतिभागी पंजीकरण हुआ हैं । आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा आज, 1 मई (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी प्रतिभागियों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम के समन्वयक शिक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों और अभिभावकों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती भागीदारी इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाती है। प्रतियोगिता को पांच श्रेणियों—किड्स, प्री-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं सीनियर सेकेंडरी—में विभाजित किया गया है, […]

NAUGACHIA : अधिवक्ता पुत्र को फोन पर रंगदारी की मांग, जान से मारने की धमकी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया निवासी अधिवक्ता पुत्र धीरज कुमार को मोबाइल फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धीरज कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि धोबिनिया निवासी राणा फौजी ने उन्हें फोन कर रंगदारी की मांग की। साथ ही धमकी दी कि यदि केस लड़ने में होने वाला खर्च नहीं दिया गया, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन पर स्मैक बरामदगी मामले में पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस […]

NAUGACHIA : नवगछिया में प्रेम कहानी पर ब्रेक, स्टेशन से हिरासत में लिया गया जोड़ा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : एक शादी समारोह से शुरू हुई प्रेम कहानी नवगछिया पहुंचकर पुलिस कार्रवाई में उलझ गई। गुप्त सूचना के आधार पर डायल 112 की टीम ने नवगछिया रेलवे स्टेशन से एक प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुर्सेला निवासी युवक और मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना  की युवती  की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जाता है कि दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया था। परिजनों की सहमति नहीं मिलने की आशंका के बीच 29 अप्रैल को प्रेमी अपनी प्रेमिका  को लेकर घर से निकल […]

NAUGACHIA : अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, कारतूस व खोखा बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी दल में दरोगा कुमोद कुमार, पुअनि अक्षय कुमार पराशर सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान संदीप कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक अवैध हथियार, जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री अवैध रूप से रखी गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही, मामले की […]

NAUGACHIA : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पिछले वर्ष का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे जबरन विवाह कर लिया गया था। इस संबंध में पीड़िता की मां ने गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पचगछिया गांव निवासी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक […]

NAUGACHIA : जूते-चप्पल की दुकान से गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुकटिया बाजार स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुअनि अक्षय कुमार पराशर सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान दुकान से करीब 676 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने आरोपी राजेश प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला […]

NAUGACHIA : एनएच-31 पर ट्रक खराब होने से लगा जाम, दो घंटे तक यातायात बाधित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : रंगरा चौक के समीप बुधवार को बीच सड़क पर एक ट्रक के खराब हो जाने से एनएच-31 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रक खराब होते ही दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक सड़क जाम की समस्या बनी रही। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, वहीं कई यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले यातायात को नियंत्रित किया और फिर खराब ट्रक […]

NAUGACHIA : जलज डॉल्फिन सफारी का अवलोकन, नमामि गंगे की टीम ने गंगा आरती में लिया भाग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नमामि गंगे कार्यक्रम, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM) तथा वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) की संयुक्त टीम ने भागलपुर में जलज डॉल्फिन सफारी का भ्रमण किया। टीम ने गंगा नदी में संचालित इस पहल को ईको-टूरिज्म का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। भ्रमण के दौरान जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने बताया कि यह सफारी पर्यटन और संरक्षण का संतुलित मॉडल है। इसके माध्यम से पर्यटकों को जलीय जीवों, विशेषकर गंगा डॉल्फिन के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही, इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जलज डॉल्फिन सफारी सतत पर्यटन का एक […]

NAUGACHIA : भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा अभियान शुरू || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । भीषण गर्मी को देखते हुए बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी के बर्तनों में स्वच्छ पानी भरकर रखा गया, ताकि गर्मी में बेजुबान पक्षियों को प्यास से राहत मिल सके। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ही इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का जीवन भी प्रभावित होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम उनके लिए पानी की व्यवस्था करें, जिससे उन्हें भटकना न पड़े। शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में अधिकांश जलस्रोत सूख जाते हैं, जिसके कारण कई पक्षी प्यास से दम […]

NAUGACHIA : हज यात्रियों का भव्य विदाई समारोह, पुष्पवर्षा के साथ रवाना || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया ।इस वर्ष क्षेत्र से तीन हज यात्री पवित्र हज यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए। हज यात्रियों की विदाई को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल रहा। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हाजियों का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुमताज मोहल्ला के अयूब अली तथा तेतरी के मो. रियाज अपनी पत्नी के साथ हज यात्रा पर निकले। सभी हज यात्री नवगछिया रेलवे स्टेशन से गरीब नवाज एक्सप्रेस के जरिए रवाना हुए। स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने हाजियों को फूल-मालाओं से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इससे पूर्व मुमताज मोहल्ला और तेतरी मस्जिद में सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया, जहां हाजियों की सफल और सुरक्षित […]