Tag Archives: naugachia news

NAUGHCHIA : नवगछिया अनुमंडल में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और विजय घाट पर बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने किया। छापेमारी में प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके से चार ट्रैक्टर, एक पोकलेन मशीन और करीब 10 बाइक जब्त की। मौके से एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य संलिप्त लोग फरार हो गए। अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने बताया कि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय घाट पर पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर खनन विभाग […]

NAUGHCHIA : मानसिक अस्थिरता वाले युवक की गुमशुदगी, परिजन पुलिस से मदद की गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव के युवक चंदन कुमार यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक की बरामदगी के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार यादव की मानसिक स्थिति बीते दो दिनों से ठीक नहीं थी, जिसके कारण उनके भाई कुंदन कुमार उन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे। मंगलवार को करीब 12 बजे दिन में नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास गाड़ी रोककर कुंदन कुमार बाथरूम के लिए गए। इसी दौरान चंदन कुमार अचानक गाड़ी से उतरकर भाग गया। परिजन उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़े, लेकिन युवक पास के केले के खेत में जाकर कहीं छिप […]

NAUGHCHIA : मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया में शिक्षक संघ चुनाव संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया। महाविद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न पदों पर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव परिणाम के अनुसार, अध्यक्ष पद पर प्रो. डॉ. राजीव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर प्रो. डॉ. आरती कुमारी निर्वाचित हुईं। सचिव पद के लिए डॉ. सुमन कुमार, सह सचिव पद पर डॉ. धर्मेन्द्र दास और कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. उदिता यादव को चुना गया। नवनिर्वाचित शिक्षक संघ की इकाई का कार्यकाल दो वर्षों के लिए मान्य रहेगा। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों ने महाविद्यालय और शिक्षकों के हित में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। आठ सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया […]

Noimg

NAUGACHIA : बिहपुर में विधायक इं शैलेंद्र ने किया साढ़े सात लाख की पीसीसी सड़क का उद्घाटन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । बिहपुर पूरब पंचायत के मिल्की वार्ड संख्या-7 में मंगलवार को भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। यह पक्की सड़क लक्ष्मी सिंह के घर से मणिकांत राय के घर तक बनी है। उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि इससे इस टोला और आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। भाजपा पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य संतोष कुमार राय ने बताया कि पहले इस टोले में बड़े गड्ढे और जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। यहां तक कि शव निकालने में भी समस्याएं आती थीं। विधायक इं शैलेंद्र की पहल से बनी इस पक्की सड़क […]

Noimg

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस की कार्रवाई में 458 लीटर विदेशी शराब जब्त, 4 गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी और वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कुल 458.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक टोटो और एक मोबाइल भी जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान एक टोटो से 445.44 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं झंडापुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान इमली चौक के पास एक टोटो से 12.96 लीटर विदेशी शराब बरामद […]

Noimg

NAUGACHIA : अनुमंडल अस्पताल में दलालों की सक्रियता रोकने हेतु चलाया औचक निरीक्षण अभियान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में दलालों की सक्रियता पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त कदम उठाया और औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अलग-अलग दो सदस्यीय टीमों का गठन कर प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों की बारीकी से जांच की गई। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सुधीर कुमार और पीएचसी खरीक के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। टीम ने ओपीडी, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण केंद्र सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों का जायजा लिया। निरीक्षण में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था और दलालों की संभावित गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया। खरीक पीएचसी में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवगछिया और रंगरा सीएचसी प्रभारी डॉ. रंजन […]

NAUGACHIA: रंगरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, शिनाख्त का प्रयास जारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मंदरौनी पावर ग्रिड के समीप सोमवार दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद रंगरा पुलिस के दलबल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया भेज दिया। घटना स्थल का मुआयना करने पर पुलिस ने पाया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है। शव पर कोई कपड़ा नहीं था, केवल लाल गमछा लपेटा हुआ था और जनेऊ पहना हुआ था। थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और पोस्टमार्टम के बाद […]

Noimg

NAUGACHIA: बिहपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, विधायक इं शैलेंद्र की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न ||जीएस NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। सोमवार को बिहपुर केंद्रीय भाजपा कार्यालय में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बिहपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं शैलेंद्र प्रमुख अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने किया। विधायक इं शैलेंद्र ने पार्टी का ध्वजारोहण किया और साथ ही सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत भी गाया। उन्होंने संगठन के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को याद करते हुए सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा ज़िंदाबाद के जयघोष से माहौल गूंज उठा। इं शैलेंद्र ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के […]

NAUGACHIA : भागलपुर में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयन ट्रायल आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु भागलपुर जिले में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह पहल खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित की जा रही है। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि यह प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है। केंद्र में विभिन्न खेल विधाओं के प्रशिक्षित कोचों के माध्यम से आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। भागलपुर में सोमवार को बैडमिंटन (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका) और बास्केटबॉल (बालक) वर्ग का चयन ट्रायल साहू उच्च विद्यालय परबत्ता, बैडमिंटन इंडोर हॉल और बास्केटबॉल कोर्ट, सैंडिस कंपाउंड में आयोजित किया गया। खिलाड़ियों को शटल रन, […]

Noimg

NAUGACHIA: मध्य विद्यालय पछियारी टोला, औलियाबाद में बाल संसद ने खेल के माध्यम से बच्चों को सिखाई शारीरिक और मानसिक विकास की जानकारी ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को बिहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला, औलियाबाद में बाल संसद के माध्यम से बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातःकालीन चेतना सत्र के दौरान बाल संसद की संस्कृति एवं खेल मंत्री लक्ष्मी और उप-मंत्री कृतिका ने बच्चों को खेल के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास के महत्व पर जानकारी दी। बाल संसद की उप प्रधानमंत्री आर्णिका ने इस अवसर पर बताया कि आज ही के दिन 1896 में विश्व स्तर पर सबसे बड़े प्रथम एथेंस ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी। युवा शिक्षा और खेल प्रेमी सुजीत कुमार सुमन ने बच्चों के लिए लूडो और शतरंज प्रतियोगिता आयोजित कराने में सहयोग किया, हालांकि कड़ी धूप और छोटे […]