Tag Archives: Purnia news

Purnia: चंपानगर अग्निकांड पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए सांसद पप्पू यादव, एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

यूको बैंक अधिकारियों से ऋण में राहत देने का किया आग्रह पूर्णिया। चंपानगर बाजार में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित चौधरी बंधुओं के परिवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आर्थिक सहायता प्रदान कर नई उम्मीद जगाई है। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही यूको बैंक के अधिकारियों से बातचीत कर ऋण भुगतान में राहत देने का भी आग्रह किया। ज्ञात हो कि चंपानगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित चंपानगर बाजार में मुकेश चौधरी एवं विशाल चौधरी की हार्डवेयर दुकान में हाल ही में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में दुकान में रखे हार्डवेयर सामान, मोटर, रंग निर्माण मशीन, चापाकल, […]

Purnia: भाजपा सहयोग कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से संवाद, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित “सहयोग कार्यक्रम” के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी, जिसे गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कहा गया कि संगठन के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से ही पार्टी की जनसेवा की भावना मजबूत होती है तथा संगठन का विस्तार संभव हो पाता है। […]

Purnia: प्रसव के बाद एएनएम पर लापरवाही का आरोप, नवजात बच्चे को पटना रेफर GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कटिहार । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मनिहारी में प्रसव के बाद नवजात शिशु को जमीन पर गिराने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर सोमवार को नवजात के परिजन अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, डालाबीर निवासी सूजन मंडल की पत्नी पूजा कुमारी ने 4 जून को पीएचसी मनिहारी में पुत्र को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद ड्यूटी पर तैनात एएनएम अपराजिता के हाथ से नवजात जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बच्चे का इलाज निजी स्तर पर कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। सोमवार को परिजन नवजात को लेकर पीएचसी पहुंचे और एएनएम से जवाब […]

Purnia: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अतिक्रमण हटाने, जन शिकायतों के निष्पादन और विकास कार्यों में तेजी पर जोर पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यालय से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों, मानवाधिकार आयोग एवं न्यायालय से संबंधित मामलों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, लोक शिकायत निवारण, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविका, कब्रिस्तान घेराबंदी, अतिक्रमण हटाने तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकांश मामलों में प्रगति को संतोषजनक बताते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने […]

Purnia: डीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में त्वरित कार्रवाई के निर्देश पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आमजनों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और निष्पादन का निर्देश दिया गया। ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल सात आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने […]

Purnia: परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

तकनीकी खामियों से सैकड़ों छात्र फॉर्म भरने से वंचित : चाहत यादव पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत यूजी सेमेस्टर-5 परीक्षा फॉर्म भरने में आई तकनीकी समस्याओं को लेकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) ने परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की है। संगठन के प्रधान महासचिव एवं छात्र नेता चाहत यादव ने उप परीक्षा नियंत्रक से मिलकर छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया। चाहत यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली में आई तकनीकी खामियों के कारण सीमांचल क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर सके। इसमें विद्यार्थियों की कोई गलती नहीं है, लेकिन उन्हें परीक्षा से वंचित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र […]

Noimg

Purnia:विकास कार्यों में लापरवाही पर महापौर सख्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

लंबित योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश, संवेदकों को चेतावनी पूर्णिया। नगर निगम महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को महापौर कार्यालय कक्ष में सहायक अभियंताओं (एई) एवं कनीय अभियंताओं (जेई) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों एवं लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विकास योजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरी की जानी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महापौर विभा कुमारी […]

Purnia: गौ संरक्षण अभियान को धार, नवीन बने जिला गौ रक्षा प्रमुख – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गायत्री मंदिर, कला भवन परिसर में आयोजित बैठक में गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और देशभर में गौहत्या पर कठोर कानून लागू करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों ने गौ सेवा एवं जन-जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि पूर्व में पूर्णिया के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे देश में गौहत्या पर सख्त कानून लागू करने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार गौ सेवा और संरक्षण के प्रति […]

Noimg

Purnia : खेल, कला और मनोरंजन से सराबोर रहा समर कैंप, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटरा ज़ी स्कूल का चार दिवसीय समर कैंप संपन्न, प्रतिभागियों को मिला प्रमाण-पत्र पूर्णिया । किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप उत्साह, रचनात्मकता और सीखने के अनूठे अनुभवों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समर कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर विभिन्न मनोरंजक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आनंद उठाया। कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेलकूद, नृत्य, कला, कहानी वाचन, योग, नॉन-फायर कुकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समर […]

Noimg

Purnia : भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर शोक जताने पहुंचे विधायक विजय खेमका -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

परिजनों को बंधाया ढांढस, सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का दिया निर्देश पूर्णिया । पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत विक्रमपुर पंचायत के महेंद्रपुर पलासी टोला निवासी एवं भाजपा परिवार से जुड़े बिंदेश्वरी ऋषिदेव के आकस्मिक निधन पर सदर विधायक विजय खेमका बुधवार को उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने दिवंगत बिंदेश्वरी ऋषिदेव की पत्नी, पुत्र एवं अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुखद घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मृतक […]