Tag Archives: Purnia news

Noimg

Purnia : पहली पुस्तक की पहली प्रति पिता को समर्पित, युवा लेखक अबू फजल ने रचा भावनाओं और सम्मान का अनूठा अध्याय – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

“क्लिक से किताब तक” पुस्तक की पहली प्रति पिता को भेंट कर जताया आभार, गांव में खुशी की लहर पूर्णिया । पूर्णिया जिले के के.नगर प्रखंड अंतर्गत गोआसी पंचायत के सौसा गांव निवासी युवा लेखक अबू फजल ने अपनी पहली पुस्तक “क्लिक से किताब तक” की प्रथम प्रति अपने पिता मो. इश्तियाक आलम को भेंट कर सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस भावुक और प्रेरणादायक क्षण ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को गौरवान्वित कर दिया है। लेखक की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इसे गांव के लिए गर्व का विषय बताया। किसी भी लेखक के जीवन में उसकी पहली पुस्तक का प्रकाशित होना एक सपने के साकार होने जैसा होता […]

Noimg

Purnia : छात्रों की आवाज को मिला कांग्रेस का साथ, पूर्णिया विश्वविद्यालय के खिलाफ आंदोलन को मिला नया बल – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

ऑनलाइन आवेदन शुल्क के विरोध में पांचवें दिन भी भूख हड़ताल जारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया समर्थन पूर्णिया । पूर्णिया विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान छात्रों से लिए जा रहे 600 रुपये आवेदन शुल्क के विरोध में छात्र नेता पीयूष पुजारा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। छात्रों के इस आंदोलन को अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक समर्थन मिलने लगा है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम अनशन स्थल पहुंचे और आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। अनशन स्थल पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने छात्र नेता पीयूष पुजारा से पूरे मामले की जानकारी ली और कहा कि शिक्षा प्रत्येक छात्र का मौलिक अधिकार […]

Noimg

Purnia : विद्युत मंत्रालय की बैठक में गूंजी सीमांचल की आवाज, सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया को ऊर्जा हब बनाने की रखी मांग – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर उठाए बिजली संकट, स्मार्ट मीटर और ट्रांसमिशन नेटवर्क के मुद्दे पूर्णिया । पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में बिहार के सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल क्षेत्र की ऊर्जा संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। चंडीगढ़ के होटल जे.डब्ल्यू. मेरियट में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में संतुलित विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि केवल बिजली उत्पादन बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ट्रांसमिशन और वितरण प्रणाली को भी समान रूप से सशक्त बनाना होगा, ताकि देश के प्रत्येक नागरिक को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध हो सके। बैठक के दौरान सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय ऊर्जा […]

Purnia : भीषण गर्मी में बिजली संकट पर भड़के तारकिशोर प्रसाद, बोले- जनता को परेशान करना बर्दाश्त नहीं – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

  कटिहार और पूर्णिया में अनियमित बिजली कटौती पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश कटिहार संवाददाता। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार एवं पूर्णिया विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक तथा पूर्णिया के विद्युत अधीक्षण अभियंता से सीधे बातचीत कर दोनों जिलों में अविलंब नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा सीमांचल क्षेत्र भीषण गर्मी और उमस की चपेट में है। ऐसे समय में बार-बार बिजली बाधित होना आम लोगों की परेशानी को कई गुना बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा […]

Noimg

Purnia : कोसी-सीमांचल को मिली विकास की नई उड़ान : सांसद पप्पू यादव के प्रयास से NH-31 और NH-231 होंगे फोरलेन -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

  ₹3,936 करोड़ की मेगा परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, लाखों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ पूर्णिया संवाददाता। कोसी और सीमांचल क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली एक बड़ी सौगात केंद्र सरकार ने दी है। वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित खगड़िया-पूर्णिया खंड स्थित एनएच-31 एवं एनएच-231 को चार लेन में उन्नत करने की ₹3,936 करोड़ से अधिक की महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इस उपलब्धि को कोसी-सीमांचल की जनता की जीत बताते हुए कहा कि यह सिर्फ सड़क निर्माण की परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास का […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, संगठन सृजन अभियान को दी नई धार – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

  छात्रहित, सामाजिक न्याय और जनसरोकारों के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं व आमजन से किया संवाद पूर्णिया । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार के पूर्णिया दौरे के दौरान संगठन सृजन अभियान, छात्रहित, सामाजिक न्याय एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। मंगलवार देर शाम पूर्णिया पहुंचने पर सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र नेता पीयूष पुजारा से मुलाकात की, जो छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। राजेश कुमार ने छात्रों की […]

Noimg

Purnia : प्रभारी सचिव ने सहयोग शिविरों का लिया जायजा, समयबद्ध निष्पादन के दिए सख्त निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के सचिव सह पूर्णिया जिला के प्रभारी सचिव श्री बी. कार्तिकेय धनजी (भा.प्र.से.) ने मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित सरकारी सहयोग शिविरों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की तथा अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सहयोग शिविरों में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का विभागीय मानक प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी सचिव ने अपने भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड डगरूआ अंतर्गत महथोर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए की। इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार, पुलिस […]

Noimg

Purnia : जदयू में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और संगठन को कमजोर करने की साजिश : राकेश कुमार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने की उठाई मांग, कहा- नीतीश कुमार बिहार की धरोहर पूर्णिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपाध्यक्ष (बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति) तथा पूर्णिया विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेट सदस्य राकेश कुमार ने पार्टी संगठन की वर्तमान कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन के भीतर कुछ स्वार्थी तत्व अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए पार्टी को कमजोर करने तथा समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को जारी एक बयान में राकेश कुमार ने कहा कि जदयू की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने वर्षों तक पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को जन-जन तक पहुंचाने […]

Noimg

Purnia : दधीचि देहदान समिति ने अधिवक्ताओं में जगाई अंगदान और नेत्रदान की अलख- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

7 जून को आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन एवं ब्लाइंड वॉक की तैयारियां तेज, सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ हुई जागरूकता बैठक पूर्णिया। आगामी 7 जून को दधीचि देहदान समिति, पूर्णिया द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन सह ब्लाइंड वॉक को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्णिया व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) परिसर में अधिवक्ताओं के साथ एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रसिद्ध सर्जन एवं दधीचि देहदान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने अधिवक्ताओं को नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान के महत्व से अवगत कराया तथा इस जनजागरूकता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में समिति के सदस्य रविंद्र साह, अधिवक्ता बबीता चौधरी सहित लगभग […]

Noimg

Purnia : सरकारी सहयोग शिविर में पहुंचे विधायक विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कहा- जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पूर्णिया नगर निगम और रजीगंज पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण, लाभुकों को वितरित किए प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ पूर्णिया, 02 जून। बिहार सरकार के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सरकारी सहयोग शिविर का मंगलवार को पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। विधायक ने पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के अंचित साह उच्च विद्यालय, बेलौरी परिसर तथा पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रजीगंज पंचायत भवन में आयोजित शिविरों का जायजा लिया और आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि […]