Tag Archives: Purnia news

Noimg

Purnia : आवेदन शुल्क माफी की मांग को लेकर छात्र नेता पीयूष पुजारा का अनशन चौथे दिन भी जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नामांकन आवेदन शुल्क समाप्त करने की मांग पर अड़े छात्र नेता, छात्र हितों की लड़ाई जारी रखने का किया दावा पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन शुल्क माफी की मांग को लेकर छात्र नेता एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पीयूष पुजारा का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे इस आंदोलन को लेकर छात्र समुदाय के बीच चर्चा तेज हो गई है, वहीं विभिन्न छात्र संगठनों एवं स्थानीय लोगों का समर्थन भी आंदोलन को मिल रहा है। छात्र नेता पीयूष पुजारा का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया के दौरान आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये लिए जा रहे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं पर अतिरिक्त […]

Purnia : पूर्णिया एयरपोर्ट तक फोरलेन सड़क की मांग लेकर नितिन गडकरी से मिले सांसद पप्पू यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सीमांचल की सड़क परियोजनाओं, फ्लाईओवर निर्माण, विक्रमशिला पुल की गुणवत्ता जांच और नए राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर का भी उठाया मुद्दा पूर्णिया। कोसी-सीमांचल क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने और लंबित सड़क परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान सांसद ने सबसे प्रमुख मांग के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के जीरो माइल (गुलाबबाग) से पूर्णिया एयरपोर्ट तक फोरलेन सड़क अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि पूर्णिया आज कोसी-सीमांचल का […]

Noimg

Purnia : सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मिले आवेदन – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बेलौरी में आयोजित शिविर का महापौर, विधायक और नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन पूर्णिया। बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 42, 43 एवं 44 के नागरिकों के लिए अंचित साह उच्च विद्यालय, बेलौरी परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी, सदर विधायक विजय खेमका, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम, वार्ड पार्षद उर्मिला देवी, चांदनी देवी एवं पूनम देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में नागरिकों की सुविधा के लिए वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, वेंडिंग जोन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क एवं नाला निर्माण, नक्शा स्वीकृति, स्वच्छता, होल्डिंग टैक्स, मुद्रा लोन, पीएम स्वनिधि योजना, […]

Noimg

Purnia : भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला महामंत्री पर लगे आरोपों को बताया निराधार, जांच समिति गठित -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बिना साक्ष्य आरोप लगाने पर जताई आपत्ति, रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्णिया जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जिला महामंत्री पुलक राय पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार एवं तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा लगाए गए आरोप राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं और इनका वास्तविक तथ्यों से कोई संबंध नहीं है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के नाम पर धन मांगने के आरोप का खंडन हाल के दिनों में एक कार्यकर्ता द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कराने के नाम पर धन की मांग की गई थी। इस आरोप पर प्रतिक्रिया […]

Noimg

Purnia: भाजपा प्रदेश संगठन में पूर्णिया को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में पूर्णिया के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर जिले भर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह संगठन की मजबूती और समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ने पूर्णिया भाजपा में जिला महामंत्री और जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश संगठन में भी विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति […]

Noimg

Purnia: राजेंद्र स्टेडियम में बन रहे अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया निरीक्षण -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को नगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक, महाप्रबंधक एवं अभियंताओं के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रशासनिक भवन, बहुउद्देशीय प्रशाल, खेल मैदान एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 4.79 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहे इस आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर करीब 28 करोड़ रुपये की लागत व्यय की जा रही है। इसके पूर्ण होने के बाद कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर […]

Purnia:बिहारीगंज-बीरपुर रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

क्षेत्र के विकास का सपना होगा साकार : सांसद पप्पू यादव पूर्णिया। कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित बिहारीगंज-बनमनखी-बीरपुर नई रेल लाइन परियोजना को लेकर सकारात्मक प्रगति होने पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि कोसी और सीमांचल के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास का नया अध्याय साबित होगी। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस रेल लाइन की मांग उन्होंने पहली बार वर्ष 1991 में उठाई थी। लगभग 35 वर्षों से इस परियोजना के लिए लगातार संघर्ष और प्रयास किए जा रहे हैं। अब इस दिशा में […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया आगमन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का होगा भव्य स्वागत : बिजेंद्र यादव -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के प्रस्तावित पूर्णिया दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कटिहार जिला प्रभारी बिजेंद्र यादव ने बताया कि रेणु की ऐतिहासिक धरती पूर्णिया पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का स्वागत पूर्णिया स्थित गोकुल कृष्ण आश्रम में किया जाएगा। उनके आगमन को लेकर जिला कांग्रेस संगठन पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां […]

Noimg

Purnia: किलकारी पूर्णिया में समर कैंप 2026 का शुभारंभGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

1000 से अधिक बच्चों ने कराया पंजीकरण पूर्णिया। किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में रविवार से बहुप्रतीक्षित समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कैंप में कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, खेलकूद, विज्ञान, हस्तशिल्प, रचनात्मक गतिविधियों एवं पारंपरिक खेलों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा। किलकारी के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक रोशन राणा ने बताया कि समर कैंप को लेकर बच्चों और अभिभावकों में इस वर्ष विशेष उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि 30 मई तक चली पंजीकरण प्रक्रिया में 1000 से अधिक बच्चों ने अपना नाम दर्ज कराया, जो किलकारी के प्रति बढ़ते विश्वास और लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने बताया […]

Noimg

Purnia: छात्र नेता पीयूष पुजारा का अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन भी जारी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन शुल्क समाप्त करने की मांग को लेकर छात्र नेता पीयूष पुजारा का अनिश्चितकालीन अनशन सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे इस आंदोलन को लेकर छात्र समुदाय के बीच चर्चा तेज हो गई है। अनशनकारी छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी तरह छात्रहित से जुड़ी हैं और जब तक आवेदन शुल्क वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। छात्र नेता पीयूष पुजारा ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वे सीमांचल के हजारों छात्र-छात्राओं की जायज मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों […]